न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर में बना रहे हैं फैमिली संग घूमने का प्लान, इन 10 डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर

घूमना कई लोगों को पसंद होता हैं और वे हमेशा नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में अधिक बारिश होने के चलते कई लोग घूमने नहीं गए और अब वे सितंबर के महीने में परिवार संग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 2:04:54

सितंबर में बना रहे हैं फैमिली संग घूमने का प्लान, इन 10 डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर

घूमना कई लोगों को पसंद होता हैं और वे हमेशा नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में अधिक बारिश होने के चलते कई लोग घूमने नहीं गए और अब वे सितंबर के महीने में परिवार संग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए देशभर की सैर करने में लगे हुए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो सितंबर महीने में घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होती हैं। आप भी अपनी फैमिली के साथ इन जगहों की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन लोकेशन के बारे में...

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

उदयपुर, राजस्थान

राजस्थान के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार उदयरपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। इतिहास में मेवाड़ की राजधानी रहा उदयपुर आज भी अपने शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जग मंदिर पैलेस, उदयपुर फोक म्यूजियम, महाराणा प्रताप मेमोरियल, फतेह सागर झील और पिचोला झील पयर्टकों में काफी मशहूर है।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

जब पूर्व भारत में सितंबर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले दार्जिलिंग का ही नाम लिया जाता है। पूर्वी हिमालय की तलहटी पर समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक की मीटर की ऊंचाई पर स्थित दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। हिमालय की आकर्षित चोटियां और मंत्रमुग्ध कर देने वाली अद्भुत सुन्दरता इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। दार्जिलिंग में दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप टाइगर हिल, सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान, हिमालयन रेलवे और बतासिया लूप जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

अमृतसर, पंजाब

सिंतबर के महीने में आप अमृतसर का भी सफर कर सकते हैं। अमृतसर जहां स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है। वहीं मंदिर में मौजूद पवित्र सरोवर के चलते अमृतसर को लेक ऑफ होली नेक्टर यानी पवित्र सरोवर की नगरी भी कहा जाता है। अमृतर में गोल्डन टेंम्पल के अलावा आप कई फेमस गुरुद्वारे, जलियावाला बाग, श्री अकाल तख्त साहिब और वाघा बॉर्डर की सैर कर सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वैसे तो वाराणसी घूमने के लिए श्रावण का महीना बेस्ट होता है। मगर इस दौरान भीड़-भाड़ के चलते आप सिंतबर में वाराणसी को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं। मंदिरों की नगरी के नाम से मशहूर वाराणसी में आप दुर्गा मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर के साथ-साथ दशअश्वमेघ घाट, अस्सी घाट और सारनाथ को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित कौसानी एक छोटा सा गांव जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है। इस छोटे से गांव में मौजूद हरियाली, देवदार के वृक्ष और हिमालय की आकर्षण चोटियां सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जब बदल घरों के ऊपर तक आ जाते हैं तो यह छोटा सा गांव स्वर्ग के सामान लगता है। कौसानी में आप रुद्रधारी फाल्स, कौसानी टी एस्टेट, बैजनाथ मंदिर और ग्वालदम जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को कश्मीर का दिल भी कहा जाता है। सिंतबर के महीने में कश्मीर की सैर करने वाले लोग श्रीनगर की खूबसूरती का लुत्फ उठाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। श्रीनगर में आप हाउस बोट से डल लेक की सैर करने के साथ-साथ कई फेमस मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही कश्मीर के फेमस फूड का स्वाद चखने के लिए श्रीनगर की ट्रिप बेस्ट हो सकती है।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

कुर्ग, कर्नाटक

अगर आप सितंबर में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कर्नाटक का मशहूर हिल स्टेशन कुर्क घूमने के लिए जा सकते हैं। लुभावने दृश्यों और हरे-भरे वातावरण और सुरम्य वादियों के चलते इसे भारत में स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान कुर्क में एबी फॉल्स, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु फॉल्स मदिकेरी फोर्ट और नीलकंठी फॉल्स जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए बेस्ट हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

मुन्नार, केरल

सितंबर में आप परिवार के साथ केरल स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की सैर कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है। मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको प्वाइंट है। यहां साउंड इको करता है। सुरम्य कुंडला झील के किनारे स्थित इको पॉइंट की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए मुन्नार और उसके आसपास की जगहें स्वर्ग समान हैं। यहां स्थित झील में पर्यटक वोटिंग भी कर सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

पश्चिमी घाट की शाहदरी रेंज में मौजूद महाबलेश्वर का नाम महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशनों में शुमार है। महाबलेश्वर को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। सितंबर के महीने में आप ना सिर्फ यहां रिमझिम बारिश का भरपूर मजा उठा सकते हैं बल्कि महाबलेश्वर में आप कनॉट पीक, कैथोलिक चर्च, वॉटर फॉल्स, क्लब और विलसन पॉइंट से बेस्ट साइट सींइग भी कर सकते हैं।

places to visit in september,travel,travel tips,tourism,holidays

शिमला, हिमाचल

सितंबर में आप परिवार के साथ शिमला घूम सकते हैं। इस हिल स्टेशन की सैर के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। शिमला में टूरिस्ट कई प्रसिद्ध जगहों की सैर कर सकते हैं और शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सैलानी यहां संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्च तक कई जगहें घूम सकते हैं। टूरिस्ट यहां द रिज घूम सकते हैं। यह यहां का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। इसके अलावा माल रोड जा सकते हैं। शिमला में टूरिस्ट जाखू हिल स्टेशन देख सकते हैं। शिमला की सबसे ऊंची जगह है जाखू हिल। यह जगह समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल