न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्तों संग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चले आइये दिल्ली की इन 10 जगहों पर

जब भी कभी हमारी जिन्दगी में बोरियत आती हैं तो हम दोस्तों के साथ समय बिताते हैं क्योंकि इस दौरान वक्त का पता ही नहीं चलता हैं और खुशी का अहसास मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 3:32:48

दोस्तों संग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चले आइये दिल्ली की इन 10 जगहों पर

जब भी कभी हमारी जिन्दगी में बोरियत आती हैं तो हम दोस्तों के साथ समय बिताते हैं क्योंकि इस दौरान वक्त का पता ही नहीं चलता हैं और खुशी का अहसास मिलता हैं। दोस्त ऐसे होते हैं जिनके साथ हंसना-खेलना, बातें करना सभी को पसंद होता हैं। इसलिए ही लोग घूमने भी अधिकतर अपने दोस्तों के साथ ही जाते हैं। दोस्तों संग घूमना अपने आप में एक शानदार लम्हा होता हैं। अगर आप दिल्ली में हैं और दोस्तों संग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे पल बिता सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

हौज खास

हौज खास गांव दिल्ली का एक ऐसा हैंगऑउट प्लेस है, जहां आप जब भी जाएंगे आपको वो जगह दोस्तों या कपल्स से भरी हुई ही दिखाई देगी। यहां जाने से पहले अपने साथ कैमरा जरूर लेकर जाएं, क्योंकि हौज खास में आप दोस्तों के ग्रुप को फोटोशूट करते हुए देख सकते हैं। तो इस फन चीज़ का हिस्सा आप भी बन सकते हैं। यहां के कैफे में भी जाकर आप टेस्टी फूड्स का मजा ले सकते हैं।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

दमदमा लेक

दिल्ली से सिर्फ 45 किलोमीटर की दूरी पर है दमदमा लेक। दोस्तों संग इस जगह को घूमने का अपना मजा है। रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और यहां तक कि हाइकिंग जैसी एक्टिविटी का यहां पर मजा लिया जा सकता है। कैंप धौज में दूसरी एक्टिविटी जैसे फ्लाइंग फॉक्स, जोरबिंग, पेंटबॉलिंग और एटीवी राइड शामिल हैं। दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में इस जगह की गिनती होती है।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

कनॉट प्लेस

दिल्ली में घूमने की बात आई है और हम कनॉट प्लेस या सीपी की बात न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। सीपी में सबसे ज्यादा यंगस्टर्स हैंगऑउट देखे जाते हैं। चिल आउट करने के लिए या वीकेंड बिताने के लिए दिल्ली की ये बेस्ट जगह है। दिल्ली अपनी शॉपिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, यहां आ ही रहे हैं, अंडरग्राउंड पालिका बाजार में घूमना बिल्कुल न मिस करें।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

चंपा गली

पूरे हफ्ते की ऑफिस की थकान को दूर करने के लिए दिल्ली में एक ऐसी जगह भी है जो फ्रेंड्स ग्रुप के बीच खासा फेमस है और वो है चंपा गली। चम्पा गली अपने कैफे के लिए तो फेमस है ही, लेकिन सबसे अच्छी चीज़ जो इसे सबसे लोकप्रिय बनाती है वो है यहां की लाइटिंग से की गई डिजाइनिंग। लोग तो यहां आते ही इसे विदेश में घूमने जैसा बोलने लगते हैं। यह दिल्ली में दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, ताजा और गुलजार गली में दोस्तों संग घूमने का अलग मजा है। यहां पर काफी सारे कैफे भी हैं।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

मिर्जा गालिब की हवेली

उर्दू कवि मिर्जा गालिब की हवेली को अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा एक विरासत स्थल के रूप में बनाया है। जैसे-जैसे आप यहां चलेंगे, आप इस शानदार कवि के जीवन के चरणों को देखेंगे। शायद आपको कुछ शायरी लिखने की प्रेरणा भी मिले।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

पेंटबॉल एक्टिविटी

अगर आप अपने दोस्तों के साथ कुछ फन और एडवेंचर चीजें करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए हम लेकर आएं हैं पेंटबॉल एक्टिविटी। लेकिन ध्यान रहे इस एक्टिविटी का मजा तब ही है, जब आपका ग्रुप 6 से अधिक लोगों का हो। इस एक्टिविटी में आपको दो ग्रुप में डिवाइड किया जाता है, जिसमें आप दोनों ग्रुप को कलरफुल बॉल्स से भरी गन्स दी जाती हैं, उसके बाद अपने सामने वाली टीम को उस कलरफुल से मारना होता है।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

वेस्ट टू वंडर पार्क

यहां पर आपको दुनिया के प्रतिष्ठित सात अजूबों के रेप्लिका देखने को मिलेंगे। इन्हें इंडस्ट्रियल वेस्ट से बनाया गया है। यहां एफिल टॉवर रेप्लिका के सामने आप भी सेल्फी ले सकते हैं। इस जगह पर आप फैमिली या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

मोती बाग में रॉक वॉल चैलेंज

अगर आपको और आपके दोस्तों को कैफे में बैठना या सिर्फ गॉसिप करना बेहद बोरिंग लगता है, तो चिंता मत करिए आप लोगों के लिए दिल्ली के मोती बाग में माउंटेनियरिंग और ट्रैकिंग के विकल्प मौजूद हैं। अपनी छुट्टी को और यादगार बनाने के लिए आप यहां रॉक क्लाइबिंग भी कर सकते हैं।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

राजभवन पर साइकलिंग

दिल्ली में सुबह अगर आप दोस्तों संग एक हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो साइकलिंग करना बेस्ट ऑप्शन है। आप शाम के समय भी इस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। बाइक चलाने के लिए दिल्ली में सबसे अच्छे रास्ते राजभवन, इंडिया गेट से सेंट्रल रिज तक और सेंट स्टीफेंस के पीछे का हिस्सा है।

delhi,delhi tourist places,tourist places in delhi

हॉन्टेड हॉउस

अगर आप और आपके दोस्त डेयरिंग पर्सन हैं, तो एक बार दिल्ली के स्कैरी हॉउस में जरूर जाएं। यहां आप हॉन्टेड हॉउस का पूरा मजा ले सकते हैं। अगर आपके दोस्त ऐसे हैं, जो आसानी से डर जाते हैं, उनके साथ ऐसी जगहों पर जरूर जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!