न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्री वेडिंग फोटोशूट कराना चाहते हैं तो चले आइये देश की इन 7 जगहों पर, बनेंगे यादगार पल

जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं लेकिन इसमें खूबसूरती लाने का काम धरती पर लोग ही करते हैं। ऐसे में रिश्ते में खूबसूरती और यादगार पल बनाने के लिए आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट ट्रेंडिंग में हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 3:06:24

प्री वेडिंग फोटोशूट कराना चाहते हैं तो चले आइये देश की इन 7 जगहों पर, बनेंगे यादगार पल

जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं लेकिन इसमें खूबसूरती लाने का काम धरती पर लोग ही करते हैं। ऐसे में रिश्ते में खूबसूरती और यादगार पल बनाने के लिए आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट ट्रेंडिंग में हैं। जब भी आप जिंदगी में पीछे मुड़कर खूबसूरत पल खोजेंगे तो ये प्री वेडिंग फोटोशूट आपके चहरे पर मुस्कान ला देगा। लेकिन प्री वेडिंग शूट की खूबसूरत तस्वीरों के लिए एक परफेक्ट लोकेशन की भी जरूरत होती है, जहां आप और आपका पार्टनर उन खूबसूरत पलों को कैद कर सके। यहां हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट साबित होती हैं और कम बजट में काम हो जाता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

ओरछा

मध्यप्रदेश के ओरछा में आप शानदार फोटोशूट करा सकते हैं। यहां आपको बैतरणी या बेतवा नदी के किनारे कई बहुत सुंदर साइट्स मिलेंगी। इस मदी में कई जगह आपको इतना साफ पानी देखने को मिलेगा कि आप नदी पड़े छोटे-छोटे कंकड़ भी देख पाएंगे। इस पानी की तरह ही प्योर है यहां की हवा और अनछुई हैं यहां की खूबसूरती।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

मनाली

मनाली न सिर्फ भारत का खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है, बल्कि प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए भी शानदार जगह है। मनाली हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ है। अगर आप मनाली में प्री वेडिंग शूट करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, यहां पारंपरिक पत्थर की इमारतें, सेब के बाग और अन्य खूबसूरत जगह हैं, जहां आप प्री वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं। यहां पर प्री वेडिंग शूट कराते हुए रोमांस भी मानो आपके इर्द-गिर्द ही घुला रहेगा। अपनी पार्टनर के साथ वादियों को देखिए और रोमांस महसूस कीजिए। आप इस जगह पर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत लम्हों को कैद कर सकते हैं।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

पंजाब

पंजाब में जाकर वहां खेतों के बीच में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाने का एक अलग ही मजा है। यहां जाने के बाद आपका मन वहीं बस जाने को करेगा। ऐसे में आप इस जगह पर जाकर प्री-वेडिंग फोटोशूट कर सकते हैं। पंजाब की संस्कृति और रहन-सहन, मिट्टी के घर, चूल्हा, लहलहाते सरसों के खेत अपने आप में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बेस्ट कंपोजिशन हैं। पंजाब की लोकेशंस पर प्री-वेडिंग मूवी बनाने का बहुत क्रेज है। इसके लिए पंजाब के गांवों की लोकेशंस काफी लुभाती हैं।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

गोवा

प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए गोवा बेस्ट लोकेशन है। हर साल काफी संख्या में लोग यहां प्री-वेडिंग का ड्रीम पूरा करते हैं। शूट के मामले में यहां लोकेशन्स की भरमार है। सी-बीच से लेकर सनसेट और मॉन्यूमेंट्स तक के यहां काफी ऑप्शन्स हैं। अगोंडा बीच, बागा बीच, पणजी, पुराना गोवा यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में शामिल है। इन खूबसूरत लोकेशन को देखकर लोग प्री वेडिंग शूट कराते हैं। समंदर, बीचेस, फोर्ट, गार्डन जैसी बहुत सारी लोकेशंस यहां हैं, जो आपके फोटोशूट को खूबसूरती से भर देंगी।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

आगरा

प्री वेडिंग शूट के लिए आगरा से बेस्ट और रोमांटिक जगह और कोई नहीं हो सकती। आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में ताजमहल आता है। यही वजह है कि आगरा को ताजमहल का शहर भी कहा जाता है। ताजमहल लोकेशन प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट है। आगरा में ताजमहल के अलावा आप आगरा किला और फतेहपुर सिकरी के पास भी अपना फोटोशूट करवा सकते हैं।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ही कई प्री-वेडिंग डेस्टिनेशंस हैं, जिनमें यहां का अल्बर्ट हॉल प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। यहां आप उड़ते हुए कबूतरों के साथ अपनी तस्वीरों को एकदम राजसी अंदाज में क्लिक करा सकते हैं। इसके अलावा आप राम निवास गार्डन भी बेहतरीन जगह है। यही नहीं, जयपुर की शान माना जाने वाला हवामहल का बैकग्राउंड आपके फोटो को और उभार देगा। गुलाबी शहर जयपुर में कनक वृंदावन, नाहरगढ़ का किला, बिड़ला टेंपल और ऐसे अन्य कई खूबसूरत स्थल हैं, जो प्री-वेडिंग फोटो या वीडियो शूट के लिहाज से बेहतरीन हैं।

pre wedding photoshoot,best places for pre wedding photoshoot in hindi

केरल

केरल भारत में हनीमून के लिए बेहतरीन जगह होने के साथ-साथ प्री वेडिंग के लिए भी एक बेस्ट लोकेशन है। यहां के बीच, नारियल के पेड़, खूबसूरत झरने, रिजॉर्ट्स, चाय के बागान हैं, जो आपके प्री वेडिंग फोटो शूट में चार चांद लगा देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत