न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन है मुन्नार, जानें यहां की देखने लायक जगहों की जानकारी

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो कई लोग प्रकृति की गोद में खूबसूरती के नजारे लेना पसंद करते हैं। इसके लिए चुनी जाने वाली जगहों में से एक हैं मुन्नार जो कि दक्षिण भारत में केरल में स्थित एक खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 4:50:54

दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन है मुन्नार, जानें यहां की देखने लायक जगहों की जानकारी

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो कई लोग प्रकृति की गोद में खूबसूरती के नजारे लेना पसंद करते हैं। इसके लिए चुनी जाने वाली जगहों में से एक हैं मुन्नार जो कि दक्षिण भारत में केरल में स्थित एक खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन केरल में, सबसे ऊंचाई पर स्थित है। मुन्नार में प्रवेश के साथ ही खूबसूरत चाय के बागान, हरे भरे जंगल और वहां की खूबसूरती सभी का मन मोह लेती हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आज इस कड़ी में हम आपको मुन्नार की प्रसिद्द और देखने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। आप भी कभी मुन्नार भ्रमण पर जाएं तो इन जगहों की सैर जरूर करें...

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में इको पॉइंट

मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको प्वाइंट है। अपनी प्राकृतिक प्रतिध्वनि के रूप में इस पॉइंट पर आप चिल्लाते समय अपनी आवाज़ को एक इको में सुन सकते हैं। सुरम्य कुंडला झील के किनारे स्थित, इको पॉइंट धुंध भरे बादलों, पहाड़ियों, हरे-भरे घास के मैदानों और जंगलों से घिरा हुआ है, जो इस दर्शनीय स्थान की यात्रा को और भी अधिक आनंदमय बना देता है। इको पॉइंट पर आप यहां कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। चाहे वह पहाड़ी ढलानों के आसपास एक शांतिपूर्ण तरीकों से घूमना हो, या पहाड़ी की चोटी पर ट्रेक करना हो, इको पॉइंट एडवेंचर के दीवाने लोगों के लिए एक स्वर्ग है। आप यहां झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। ये जगह देसी और विदेशी पक्षियों को देखने के लिए भी जानी जाती है।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में कर्मेलागिरि एलीफेंट पार्क

कर्मेलागिरि एलीफेंट पार्क मुन्नार का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको हाथी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप हाथी की सवारी का मजा ले सकते हैं, जिसका आपको चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा आप यहां पर हाथी को नहला भी सकते हैं। यहां पर आप हाथी को फ्रूट भी खिला सकते हैं। यह जगह मट्टुपेट्टी बांध की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित है।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में अट्टुकड़ झरना

मुन्नार एक ऐसा हिल स्टेशन भी है जहां आपको पश्चिमी घाट पर्वत में कुछ सबसे खूबसूरत झरने देखने को मिल जाएंगे। ऐसा ही एक अटुकड़ वॉटरफॉल है, यह पहाड़ी इडुक्की जिले में मुन्नार से पल्लीवासल के रास्ते में स्थित है, जहां अट्टुकड जलप्रपात तेज धारा से गिरता हुआ एक रोमांचकारी स्थान है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यहां जहां-जहां आपकी नजर घूमेगी आपको वहां-वहां हरियाली ही हरियाली देखने को मिल जाएगी यहां आप पिकनिक मनाने के लिए भी आ सकते हैं। झरने के ऊपर एक ब्रिज बना हुआ है, जो आवागमन के लिए उपयोग होता है। आप यहां से भी खड़े होकर झरने का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। अगर आपको झरने के पास जाना है, तो आपको ट्रैकिंग करके जाना पड़ता है।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

एनिमल लवर्स के लिए मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान काफी अच्छा जगह है, जहां पर जंगली जानवरों के साथ- साथ कई तरह की दुर्लभ प्रजातियों के वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। प्रोटेक्टेड एरिया होने की वजह से इस राष्ट्रीय उद्यान को तीन भागों में बांटा गया है, लेकिन पर्यटक यहां के सिर्फ पर्यटन क्षेत्र में ही जा सकते हैं। इस उद्यान में एक दुर्लभ प्रजाति का फूल कुरिंजी भी मौजूद है, लेकिन अगर इसका फूल आपको देखने को मिल जाए, तो आप बहुत किस्मत वाले हैं, क्योंकि यह फूल 12 वर्ष में सिर्फ एक बार ही खिलता है।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में मट्टुपेट्टी बांध

मट्टुपेट्टी बांध मुन्नार में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह बांध बहुत सुंदर है। इस बांध में आप बहुत सारी राइट्स का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप वॉटर स्कूटर, जेट स्की, स्पीड बोट, का मजा ले सकते हैं। यहां पर आकर चारों तरफ का दृश्य देखना बहुत ही सुंदर लगता है। यह बांध मुख्य रूप से बिजली उत्पादन के लिए बनाया गया है। यहां पर आपको चाय का बागान भी देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत सुंदर है। मट्टुपेट्टी बांध मुन्नार से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप अगर अपनी गाड़ी से आते हैं, तो यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में रोज गार्डन

रोज गार्डन मुन्नार का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के फूलों वाले पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर औषधीय पौधे और मसाले वाले पौधे भी लगाए गए हैं। यहां पर आपको गुलाब के पौधों की बहुत सारी वैरायटी देखने के लिए मिल जाती है। यह जगह बहुत सुंदर है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। अगर आप पौधों में इंटरेस्ट रखते हैं, तो आप यहां से पौधे खरीद भी सकते हैं। यहां पर आपको यूनिक प्रकार के फ्लावर भी देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आप घूमने के लिए जाते हैं, तो उसके लिए प्रवेश शुल्क लगता है। आप यहां पर आधे घंटे में पूरा गार्डन घूम सकते हैं।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में मरायूर डॉलमेंस

इस दिलचस्प जगह में नवपाषाण युग से संबंधित 15 विभिन्न प्रकार के डोलमेंस हैं और जिनमें से कुछ लौह युग के हैं। मुन्नार से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मरयूर के नाम से एक सुंदर स्थान है, जो अपने प्राकृतिक रूप से विकसित चंदन के जंगल और पाषाण युग की सभ्यता के डोलमेंस के लिए प्रसिद्ध है। मरयूर में बस्तियां, गन्ने के खेत, झरने और बांस के जंगल हैं जो इसे उत्तम हरी सुंदरता का एक आकर्षक परिदृश्य बनाते हैं। अगर आप इतहास में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए, नहीं भी रखते तब भी हमारी सलाह है कि एक बार आप इस जगह और जरूर जाएं।

munnar,munnar tourism,tourist places in munnar,holidays in munnar,munnar travel

मुन्नार में टी म्यूजियम

टी म्यूजियम मुन्नार का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। टी म्यूजियम में आपको टी यानि चाय की पूरी हिस्ट्री बताई जाती है। यहां पर चाय किस तरह से तैयार की जाती है। चाय को बनाने में किस मशीन का उपयोग किया जाता है। यह सारी जानकारी आपको गाइड के द्वारा दी जाती है। यहां पर आपको पुरानी मशीनों एवं वस्तुओं का संग्रह भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर चाय के अलग-अलग ग्रेड देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर चाय बनाने की प्रक्रिया और चाय के प्रकार के बारे में भी पता चलता है। इस संग्रहालय में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। मगर आपको जानकारी बहुत अच्छी मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत