न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

भारत के पश्चिमी हिस्से में मौजूद गुजरात देश के सबसे संपन्न राज्यों में से एक है। यह अपने कई पर्यटन स्थलों की वजह से मशहूर है जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं और घूमने का मजा लेते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 8:57:16

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

भारत के पश्चिमी हिस्से में मौजूद गुजरात देश के सबसे संपन्न राज्यों में से एक है। यह अपने कई पर्यटन स्थलों की वजह से मशहूर है जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं और घूमने का मजा लेते हैं। जो भी गुजरात घूमने आता हैं वह खुद को यहां के पारंपरिक स्वाद का जायका लेने से रोक नहीं पाता हैं। जी हां, पर्यटन के साथ गुजरात आपने खानपान के लिए भी जाना जाता है। यहां की हर गली और घर से आती हुई महक आपको यहां के व्यंजनों का स्वाद लेने पर मजबूर कर देगी। आज इस कड़ी में हम आपको गुजरात के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका लुत्फ यहां घूमने जाएं तो जरूर उठाना ही चाहिए। आइये जानते हैं गुजरात के प्रसिद्द और स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में...

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

खमण

गुजरात की सबसे फेमस स्ट्रीट फूड डिश में से एक है खमण। इस फूड डिश की देश-विदेश में ख्याति है। बेसन से तैयार होने वाली इस रेसिपी को भाप में पकाया जाता है, इसी वजह से इसमें तेल का काफी कम इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

बासुंदी

भारत में दूध एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी मदद सी आधे से ज्यादा मिठाइयां बनाई जाती हैं। बासुंदी एक मीठा व्यंजन है जिसमें उबला हुआ गाढ़ा दूध होता है और कस्टर्ड सेब और अंगूर जैसे कई स्वादों में बनाया जाता है। बासुंदी को विशेष रूप से काली चौदस और भौबीज जैसे शुभ अवसरों और त्योहारों पर परोसा जाता है। कई लोग कहते हैं कि बासुंदी डिश कुछ हद तक उत्तर भारतीय व्यंजन रबड़ी के समान होती है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

सेव उसल

वैसे तो ये रेसिपी पूरे गुजरात में पसंद की जाती है लेकिन वड़ोदरा में सेव उसल काफी प्रख्यात है। इसे बनाने के लिए सेव के साथ ही पाव और मटर सहित अन्य मसालों का प्रयोग किया जाता है। इसका चटपटा और तीखा स्वाद काफी पसंद किया जाता है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

उंधियू

सूरत से उत्पन्न इस गुजराती डिश में यूनीक फ्लेवर होता है, साथ ही कुछ अलग तरह से तैयार किया जाता है। उंधियू मिक्स वेजिटेबल डिश है जिसे मिट्टी के बर्तनों में उल्टा करके पकाया जाता है। गुजरती शब्दों में कहें तो पकवान का नाम 'उन्धु' से लिया गया है, जिसका अर्थ है उल्टा। उंधियू की सामग्री में बैंगन, तले हुए चने के आटे की पकौड़ी, केले और बीन्स आलू, हरी मटर, छाछ, नारियल और मसालों के साथ धीमी आंच से पकाया जाता है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

सेव टमाटर की सब्जी

गुजरात की थाली में परोसी जाने वाली सेव-टमाटर की सब्जी बहुत ही अलग तरह की डिश है। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और तीखे-चटपटे मसालों के साथ तैयार की जाने वाली इस करी बेसन से बनने वाले सेव डालकर इसे बिल्कुल अलग ट्विस्ट दिया जाता है। जिसे आप दाल-चावल से लेकर रोटी, पराठे हर एक के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

खांडवी

फेमस गुजराती फूड डिश खांडवी खाने में एकदम सॉफ्ट और टेस्ट से भरपूर रेसिपी है। खांडवी बनाने के लिए मुख्य इन्ग्रेडिएंट के तौर पर बेसन का ही प्रयोग किया जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद काफी पसंद किया जाता है। ये कम कैलोरी वाली फूड डिश है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

हांडवो
हांडवो चावल, चना दाल, अरहर दाल और उड़द दाल के पेस्ट से बनाया जाता है और इसकी ऊपर से गार्निशिंग सफेद तिल के साथ की जाती है। हांडवो एक मीठा और नमकीन केक है, जिसे थोड़ा भोत ढोकला की तरह ही बनाया जाता है लेकिन दोनों के स्वाद में काफी अंतर होता है। गुजराती लोग तेल, जीरा, सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाने के बाद हांडवो बनाने के लिए एक अलग तरह के प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

थेपला

थेपला एक प्रकार की पराठा है जो आटे, अलग-अलग तरह के मसालों और हरी पत्तेदार सब्जियों खासतौर से मेथी से तैयार किया जाता है। अचार और चटनी के साथ खाए जाने वाले ये पराठे जल्दी खराब नहीं होते। तो खाने के अलावा आप इस पैक भी करा सकते हैं। वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन। हर किसी को इसका स्वाद पसंद आएगा।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

फाफड़ा

गुजरात के खान-पान का जिक्र हो और फाफड़ा का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। इस पॉपुलर स्ट्रीट फूड डिश के ढ़ेरों दीवाने हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, बेकिंग सोडा और अन्य मसालों को मिलाकर फाफड़ा बनाया जाता है और उसे डीप फ्राई करते हैं। इसे जलेबी के साथ सर्व किया जाता है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

दाल वडा

पकौड़ा जिसे यहां लोग शाम की चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। गुजरात के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। जिसे कई अलग-अलग तरह के दालों से बनाया जाता है लेकिन सबसे खास है चने दाल से तैयार होने वाला वडा, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भी भरपूर होता है। हरी मिर्च की चटनी इसके स्वाद को दोगुना करने का काम करती है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

दाबेली

खमण और फाफड़े की तरह ही दाबेली भी गुजरात की एक बेहद फेमस फूड डिश है। इसे बनाने के लिए आलू के साथ ही ढ़ेरों मसालों को मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है। इसे पाव के साथ भरकर दाबेली तैयार की जाती है। गुजरातियों को ये फूड डिश काफी पसंद आती है।

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं गुजरात, घूमने जाएं तो जरूर ले इन 12 व्यंजनों का स्वाद

पातरा वड़ी

इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गुजरात में जहां इसे पातरा वड़ी कहते हैं वहीं उत्तर भारत में पातोड़ और पातरा रोल नाम हैं इसके। अरबी के पत्तों पर परत दर परत बेसन का लेप लगाकर उसका रोल बनाकर भांप में पकाया जाता है और फिर उसे राई और करी पत्तों से छौंक लगाकर गरमा-गरम सर्व किया जाता है। गुजरात आकर इसे खाना बिल्कुल भी मिस ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन