न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्नोफॉल और बर्फ से ढके पहाड़: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कल्पा है परफेक्ट डेस्टिनेशन, बनाएं 3 दिन की ट्रिप

न्यू ईयर या क्रिसमस पर बर्फ से ढके पहाड़ों और स्नोफॉल का मज़ा लेना है तो हिमाचल का खूबसूरत गांव कल्पा बेस्ट डेस्टिनेशन है। जानें 3 दिन की ट्रिप प्लान, पहुँचने का तरीका, स्टे विकल्प और घूमने लायक प्रमुख जगहें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 7:02:54

स्नोफॉल और बर्फ से ढके पहाड़: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कल्पा है परफेक्ट डेस्टिनेशन, बनाएं 3 दिन की ट्रिप

अगर आप इस क्रिसमस या न्यू ईयर पर बर्फ की सफेदी और शांत वातावरण का मजा लेना चाहते हैं, तो शिमला या मनाली जाना अब थोड़ा सामान्य लगता है। अब ऑफबीट और कम भीड़-भाड़ वाले डेस्टिनेशन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल का खूबसूरत गांव कल्पा बेस्ट विकल्प बन सकता है। यहाँ भारी बर्फबारी होती है, रास्ते पूरी तरह बर्फ से ढक जाते हैं और वादियां सर्दियों में एक जादुई अनुभव देती हैं। ट्रैवल व्लॉगर वांडर विद देवांश ने 3 दिन की आसान और रोमांचक आईटिनरी साझा की है, जिसकी मदद से आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

कल्पा कैसे पहुंचे

कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है, जो शिमला से लगभग 260 किमी की दूरी पर है। शिमला से सीधे कल्पा के लिए कोई नियमित बस नहीं है, इसलिए सबसे पहले आपको रेकांग पेयो पहुंचना होगा और फिर 14 किमी की दूरी तय करके कल्पा पहुँच सकते हैं। देवांश के अनुसार, शिमला पहुंचकर एचपी टूरिज्म की बस लेकर रेकांग पेयो होते हुए कल्पा तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

कहाँ रुकें

कल्पा ट्रिप के लिए बेहतर अनुभव लेने के लिए रास्ते में स्टे करना जरूरी है। दिल्ली से शिमला पहुंचकर रात भर का स्टे लें और अगले दिन सुबह कल्पा के लिए निकलें।

रेकांग पेयो: यहाँ लोकल होमस्टे में रुकना सबसे अच्छा विकल्प है। आप हिमाचली संस्कृति, पारंपरिक भोजन और स्थानीय जीवन का नजदीकी अनुभव ले सकते हैं।

कल्पा में स्टे: गांव के छोटे-छोटे होमस्टे और गेस्टहाउस सर्दियों में आरामदायक और किफायती रहते हैं।

कल्पा में घूमने लायक जगहें

कल्पा की खूबसूरती सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ों तक सीमित नहीं है। यहाँ प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थल दोनों का अद्भुत मिश्रण है:

किन्नौर कैलाश: सुबह की पहली किरणों का दृश्य बर्फ से ढकी चोटियों पर बेहद मनमोहक लगता है। साथ ही, भगवान शिव के घर कहे जाने वाले इस पर्वत पर शांति और सुकून का अनुभव मिलता है।

एप्पल ऑर्चर्ड और गांव: यहाँ के सेब के बाग और हरियाली से भरे गांव प्राकृतिक सुंदरता का आनंद देने के लिए परफेक्ट हैं।

लोकल लकड़ी के घर और मार्केट: हिमाचली वास्तुकला और लोकल लाइफस्टाइल को नज़दीक से देख सकते हैं, साथ ही बाजार में खरीदारी का अनुभव भी ले सकते हैं।

सुसाइड प्वाइंट और पास के गांव: यहां से आपको अद्भुत व्यू मिलेगा, साथ ही पास बने बौद्ध मठ का दर्शन भी किया जा सकता है।

नारायण नागानी मंदिर: अपनी खास शिल्प कला के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर स्थानीय संस्कृति को समझने का बेहतरीन माध्यम है।

इन बातों का रखें ध्यान

कल्पा में सर्दियों का तापमान अक्सर -15°C तक चला जाता है, इसलिए गर्म कपड़े जरूर साथ रखें।

रेकांग पेयो की सड़क सालभर खुली रहती है, लेकिन भारी बर्फबारी या भूस्खलन के दौरान कुछ समय के लिए बंद हो सकती है।

ऊंचे पहाड़ों में एटीएम और नेटवर्क अक्सर काम नहीं करते, इसलिए कैश और जरूरी चीज़ें साथ रखें।

कल्पा छोटा गांव है, इसलिए आप यहां बिना टैक्सी के पैदल ही घूम सकते हैं और हर जगह आसानी से पहुंच सकते हैं।

कल्पा न केवल बर्फ और पहाड़ों की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह सुकून और शांति का अनुभव भी देता है। न्यू ईयर या क्रिसमस पर यहां 3 दिन की ट्रिप बनाकर आप अपने अनुभवों को यादगार बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर