Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनती हैं भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, जानें इनके बारे में

भारत देश विविधताओं का देश हैं जहां का हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान रखता हैं। भारत के विभिन्न इलाकों की वास्तुकला, संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजन इसे दुनियाभर में मशहूर बनाते हैं। यही वजह है कि विदेशियों में भारत को लेकर बहुत क्रेज रहता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 4:50:53

विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनती हैं भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, जानें इनके बारे में

भारत देश विविधताओं का देश हैं जहां का हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान रखता हैं। भारत के विभिन्न इलाकों की वास्तुकला, संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजन इसे दुनियाभर में मशहूर बनाते हैं। यही वजह है कि विदेशियों में भारत को लेकर बहुत क्रेज रहता है। देश की इस खासियत को देखने ही हर साल लाखों विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। जी हां, जब भी विदेशी पर्यटक भारत आते हैं तो देश की कुछ ऐसी जगहें हैं जो उनकी विजिटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india वाराणसी

वाराणसी को काशी व बनारस के नाम से भी जाना जाता है। हजारों साल पुराना ये शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे इसलिए इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा ये शहर हिंदुओं के खास तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां कई लोग मुक्ति और शुद्धिकरण लिए भी आते हैं। वाराणसी अपने कई विशाल मंदिरों के अलावा घाटों और अन्य कई लोकप्रिय स्थानों के लिए प्रसिद्ध है। बनारस में देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं। अपनी एक अलग संस्कृति के लिए प्रसिद्ध यह शहर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india धर्मशाला

खूबसूरत कांगड़ा घाटी में स्थित धर्मशाला सुंदर जगह है। यहां कम पर्यटक जाते हैं, यही वजह है कि इसकी प्राचीन सुंदरता अब भी बरकरार है। चूंकि यह जगह तिब्बती आबादी का घर है, इसलिए यहां आकर ऐसा लगेगा जैसा कि आप किसी दूसरी दु़निया में जा रहे हैं। यहां पर ऐसी देखने लायक बहुत सी जगह हैं, जो ज्यादा पॉपुलर नहीं है। यहां ऑफबीट डेस्टीनेशन्स की तलाश करना विदेशी पर्यटकों के लिए एक दिलचस्प टास्क है। इसलिए उन्हें भारत की यह जगह सबसे ज्यादा पसंद है। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india ऋषिकेश

ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए इसको "योग की राजधानी" के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर योग और ध्यान का एक बहुत बड़ा केंद्र है। ऋषिकेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। एडवेंचर के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। अगर आप आध्यात्म को सीखना, समझना चाहते हैं या फिर वादियों की शांति व राफ्टिंग आदि करना चाहते हैं तो ऋषिकेश शहर आपका इंतजार कर रहा है। यहां राम झूला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जिसका आनंद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india जोधपुर

राजपूत राजा राव जोधा द्वारा स्थापित जोधपुर में शाही कलाकारी देखने को मिलती है। जोधपुर में 1200 एकड़ क्षेत्र में फैला मेहरानगढ़ किले की खूबसूरती देखते ही बनती है। जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के इस शहर का हर एक कोना रॉयल्टी से भरा है। इस जगह के हर कोने पर आप तस्वीर खींचकर इसकी यादों को अपने पास कैद करके रख सकते हैं। जोधपुर में पूरे साल विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india मैसूर

मैसूर अपने शाही और समृद्ध इतिहास के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है। मैसूर भारतीय राजा टीपू सुल्तान और वाडियार राजवंश से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने 1399 और 1950 के बीच इस जगह पर शासन किया था। कर्नाटक का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध शहर मैसूर भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों और समृद्ध विरासत को अपने में समेटे हुए है। मैसूर न सिर्फ कर्नाटक में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों के लिए एक कड़ी के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण है। मैसूर पैलेस इस शहर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहां घूमने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india कसौल

कसौल को भारत का एम्स्टरडैम कहा जाता है। यहां पर ऐसी कई घूमने वाली जगह हैं, जो बाहर से आए पर्यटकों को रिलेक्स महसूस कराती हैं। खूबसूरती को अपने में समेटे हिमाचल का कसोल गांव यहां के प्रसिद्ध जगहों में से एक है, जिसे देखने की इच्छा हर किसी की होती है। खासकर यहां आप दोस्तों के ग्रुप को घूमते हुए देख सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद पर्यटकों द्वारा लिया जाता है। इसकी खूबसूरती और खासियतों के कारण यहां विदेशी पर्यटक भी सबसे ज्यादा आते हैं।
india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india आगरा

सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। ताज महल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के अलावा यहां मकबरा और किला है, जो बीते मुगल काल की विरासत को दर्शाता है। आपको बता दें कि आगरा जयपुर और दिल्ली के साथ पर्यटकों के लिए पॉपुलर गोल्डन ट्राएंगल सर्किट का हिस्सा है। आगरा में ताजमहल के अलावा ताज म्यूजियम, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाजार के साथ आगरा का लाल किला भी देखने लायक जगह हैं। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india गोवा

अगर आप मौज मस्ती के शौकीन हैं और छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। गोवा को देश की फन कैपिटल भी कहा जाता है। यहां के बीच, पार्टियां आपको और कहीं नहीं मिलेंगी। यहां की रंगीन नाइटलाइफ, बीच पार्टी और सन-किस्ड प्लेस आपको दूसरी जगह नहीं दिखेगी। गोवा में सबके लिए कुछ न कुछ है। इजराइल और रूस से ज्यादातर लोग यहां आते हैं। यहां आधी रात से पार्टी शुरू होती है जो सुबह तक चलती है।
india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india पुडुचेरी

पुडुचेरी अपने खूबसूरत बीचों के लिए प्रसिद्ध है जहां दुनिया भर से लोग आते हैं। पैरेडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, सेरेनिटी बीच, रॉक बीच, ओस्ट्री झील, मीरीन मस्जिद और आनंद रंगा पिल्लई हवेली ये सब पुडुचेरी के कुछ ऐसे स्थान हैं, जो विदेशियों को बेहद पसंद आते हैं। ये सभी जगहें भारतीय संस्कृति के साथ फ्रांसीसी विरासत के अवशेषों को संरक्षित किए हुई हैं। समुद्र तटों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तक पुडुचेरी भारत का एक सुंदर पर्यटन स्थल है। यहां पर भारतीय के अलावा विदेशी पर्यटकों को सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग में शामिल होने का मौका मिलता है। india best tourist destinations,famous tourist places in india state wise,tourism in india,beautiful places to visit in india,top 10 places to visit in india,famous places in india,top 5 tourist places in india,india tourist attractions,india tourism,holidays in india जयपुर

भारत की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। जयपुर में राजाओं और रानियों का एक लंबा इतिहास रहा है। इस शहर में इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम हैं। अपने शानदार महलों, किलों और मंदिरों के साथ साथ ये शहर अपनी भव्यता और रॉयल्टी की झलक भी पर्यटकों के सामने पेश करता है। आमेर किला, नाहरगढ़, हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, जयपुर में इन जगहों की सैर जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology