न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फॉरेन टूर पर जाना चाहते हैं तो करें इन 9 जगहों का चुनाव, पहुंच सकते हैं कुछ ही घंटों में

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो सभी के मन में फॉरेन टूर की इच्छा जरूर जागती हैं। सभी चाहते हैं कि जीवन में कभी ना कभी घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाया जाए। विदेश यात्रा पर सभी जाना चाहते हैं लेकिन अपने काम की व्यस्तता के चलते वे लंबी यात्रा नहीं कर पाते हैं और उनकी इच्छा अधूरी ही रह जाती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:55:26

फॉरेन टूर पर जाना चाहते हैं तो करें इन 9 जगहों का चुनाव, पहुंच सकते हैं कुछ ही घंटों में

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो सभी के मन में फॉरेन टूर की इच्छा जरूर जागती हैं। सभी चाहते हैं कि जीवन में कभी ना कभी घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाया जाए। विदेश यात्रा पर सभी जाना चाहते हैं लेकिन अपने काम की व्यस्तता के चलते वे लंबी यात्रा नहीं कर पाते हैं और उनकी इच्छा अधूरी ही रह जाती हैं। ऐसे में आप ऐसी विदेशी जगहों का चुनाव कर सकते हैं जहां कम समय में पहुंचा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां फ्लाइट के जरिए कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकता हैं। इस तरह आप ट्रैवलिंग की वजह से थकेंगे भी नहीं और इन शानदार देशों में घूमना फिरना भी हो जाएगा। आइये जानते हैं इन विदेशों के बारे में...

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

भूटान

अगर आपको पहाड़ों से प्यार है, तो भूटान के पहाड़ आपका मन ज़रूर मोह लेंगे। इसको 'लैंड ऑफ़ थंडर ड्रैगन' भी कहा जाता है। यहां आपको कई स्मारकों के अलावा कई एडवेंचर एक्टिविटीज़ जैसे रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइमबिंग, ट्रेकिंग आदि करने को मिल जाएंगी। यहां पर आप थिंपू, पारो, पुनाखा जैसी जगह जा सकते हैं। अगर आप नई दिल्ली से भूटान की फ़्लाइट लेते हैं, तो आपको वहां पहुंचने में मात्र 2 घंटे 20 मिनट लगेंगे।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

नेपाल

ये देश 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों का घर है। ये उन ट्रेवलर्स के लिए ड्रीम जगह हो सकती है, जो ऊंचाई को एंजॉय करते हैं। हम यहां आपको हाइकिंग, पर्वतारोहण, राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग करने की सलाह देते हैं। वहीं, यहां टूरिस्ट फ़ॉरेस्ट रिज़र्व भी जाना पसंद करते हैं, जहां आपको वाइल्ड लाइफ़ का अनुभव मिलेगा। यहां देखने के लिए कई ऐतिहासिक स्मारक और मूर्तियां भी हैं। इसके अलावा आप यहां की राष्ट्रीय डिश 'दाल-भात' टेस्ट करना मत भूलिएगा, जो ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर में अक्सर परोसी जाती है। फ़्लाइट से नई दिल्ली से नेपाल पहुंचने में आपको मात्र 2 घंटे 20 मिनट लगेंगे।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

दुबई

दुबई एक ऐसा शहर है जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसकी जगमगाती सड़कें और ऊंची-ऊंची इमारतें आपको कई दिनों तक यहां रुकने के लिए मजबूर कर सकती हैं। दुबई अपने शून्य अपराध दर, अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रैवलिंग और भीड़ से दूर अपनी मशहूर रेगिस्तानी सफारी के लिए जाना जाता है। वैसे पहली बार आने वालों को दुबई लगभग लास वेगास की तरह लग सकता है। दुबई अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। आप इस खूबसूरत शहर में मात्र 3 घंटे 35 मिनट में पहुंच सकते हैं।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

मलेशिया

भारत से मलेशिया पहुंचने में महज चार घंटे लगते हैं। मलेशिया एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। मलेशिया अपने सफेद रेत से घिरे समुद्र तटों, और भव्य पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आप चाहे परिवार वालों के साथ यहां आएं हो या बिजनेस के सिलसिले से आएं हो, मलेशिया आपको कभी भी बोर होने नहीं देगा।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

मालदीव्स

हनीमून पर जाने वाले भारतीयों के लिए मालदीव्स सबसे पसंदीदा इंटनेशनल डेस्टिनेशन है। हाल ही में कई बॉलीवुड सिलेब्स ने मालदीव्स में अपनी मजेदार छुट्टियों का एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा यात्रा स्थलों में से एक है। अगर आप बीच लवर हैं तो आपके लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है, यहां आप कई वाटर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट भोजन के तो क्या ही कहने, समुद्र का आनंद लेते हुए आप यहां के सी फूड का मजा ले ससकते हैं। समुद्री तट और आइलैंड पर रोमांटिक पलों का मजा लेने वालों को ये जगह बहुत पसंद आती है। नई दिल्ली से फ्लाइट लेकर आप सिर्फ 4 घंटे में मालदीव्स पहुंच सकते हैं।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

सिंगापुर

सिंगापुर एक ऐसी जगह है, जहां आपको लग्ज़री मॉल के साथ कई इको-फ्रेंडली और तकनीकी जगहें दिख जाएंगी। यहां के साउथ एशियन, ईस्ट एशियन और यूरेशियन कल्चर के मिश्रण की झलक आपको इस देश के खान-पान पर भी दिख जाएगी। इसके साथ ही हम यहां का पॉपुलर टूरिस्ट हॉटस्पॉट यूनिवर्सल स्टूडियोज़ कैसे भूल सकते हैं? इसके अलावा आप 1 दिन यहां का लाइव म्यूज़िक कल्चर, आर्ट एंड साइंस का म्यूज़ियम और सिंगापुर नदी पर क्रूज़ में जाकर भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। एडवरेंचर लवर्स, लग्जरी सीकर्स, फोटोग्राफर्स, आर्टिस्ट और बैकपैकर्स को सिंगापुर बहुत पसंद आता है। बेंगलुरु से आपको आपकी फ़्लाइट सिंगापुर 4 घंटे 30 मिनट में पहुंचा देगी।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

सेशेल्स

खूबसूरत समुद्री बीच, माइंड ब्लोइंग कोरल रीफ और प्रकृति का अद्भुत नजारा सेशेल्स की खूबसूरती को बयां करते हैं। सेशेल्स उन डेस्टिनेशंस में से एक है जो पूरी दुनिया में टूरिस्ट को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। हिंद महासागर में बसा यह अफ्रीकी देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने खूबसूरत कोरल रीफ, समुद्र तटों और प्रकृति से घिरे रहने की वजह से पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा वेकेशन स्पॉट बना हुआ है। अगर कभी यहां आना हो तो सबसे विशाल आइलैंड 'मिस विजिटिंग माहे' पर आना ना भूलें। जो यहां के सुंदर आइलैंड की यात्रा का केंद्र भी है। भारत से फ्लाइट लेकर सिर्फ साढ़े 4 घंटे में सेशेल्स पहुंचा जा सकता है।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

थाईलैंड

थाईलैंड हमेशा से टूरिस्ट को बहुत पसंद आता रहा है। यहां की प्रकृति का अद्भुत नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा। भारतीयों को भी थाईलैंड बहुत पसंद आता है, तभी तो हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां की आकर्षक नाइटलाइफ़, प्राचीन समुद्र तट और स्वादिष्ट भोजन हर किसी को ये जगह एक्सप्लोर करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। यहां के लिए फ्लाइट टिकट भारत के किसी भी बड़े शहर से काफी सस्ते में खरीदी जा सकती है। यहां का फ्लोटिंग मार्किट में जाना तो बिल्कुल भी न भूलें और हाँ यहां के सुरम्य मंदिर इस जगह को स्वर्ग बना देते हैं। अगर आपके मन में भी थाईलैंड घूमने की इच्छा जाग रही है तो ये खूबसूरत डेस्टिनेशन दिल्ली एयरपोर्ट से सिर्फ 4 घंटे दूर है।

foreign,foreign tourist destinations,travel,world travel

ओमान

ओमान की सल्तनत में हर टूरिस्ट के लिए एक सरप्राइज छिपा होता है। यहां का खूबसूरत नजारा, शांत माहौल और वर्ल्ड क्लास रिजॉर्ट देखकर लोग ओमान एक्सप्लोर करने के लिए मजबूर हो उठते हैं। ओमान आने के बाद यहां के पारंपरिक पहाड़ी गांव मिसफत अल अब्रयीन, जेबल में हाइकिंग और मस्कट के म्यूजियम, बीचेज़ और फेमस जगहों को देखना ना भूलें। नई दिल्ली एयरपोर्ट से मस्कट एयरपोर्ट की दूरी सिर्फ सवा तीन घंटे की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर