न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

घूमने का पूरा मजा उठाने के लिए सबसे जरूरी होती हैं आपकी सही प्लानिंग और इसमें सबसे पहले किया जाता हैं जगह का चुनाव कि कौनसी डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 10:00:46

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

घूमने का पूरा मजा उठाने के लिए सबसे जरूरी होती हैं आपकी सही प्लानिंग और इसमें सबसे पहले किया जाता हैं जगह का चुनाव कि कौनसी डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं। ऐसे में मौसम के अनुसार घूमने जाना सही रहता हैं। यह समय हिल स्टेशन पर घूमने जाने के लिए बहुत सही हैं जहां मॉनसून अपनी समाप्ति की ओर हैं। भारत के हिल स्टेशन दोस्तों, फैमली के साथ जाने के अलावा पार्टनर के साथ घूमने के लिहाज से भी बेहद रोमांटिक जगह मानी जाती हैं। आइये जानते हैं किन-किन हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जाया जा सकता हैं।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

मनाली

पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला की बर्फ से ढकी ढलानों के बीच बसा मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनमोहक नजारे, हरे-भरे जंगल, फूलों से सजे घास के मैदान, खूबसूरत झीलें, हवा में मौजूद धुंध और चीड़ के पहाड़ और ताजगी की लगातार खुशबू मनाली की सुंदरता को और बढ़ा देती है। संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, छोटे-छोटे हिप्पी गांवों से लेकर पर्यटकों से भरी सड़कों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स की वजह से मनाली पर्यटकों के बीच पहली पसंद बना रहता है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

ऊटी

ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है। ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है। लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है। वेसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हो | तमिलनाडु का यह एक हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्थित है। गर्मियों में अपना यादगार समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल अनुकूल है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

कुन्नूर

यह ऊटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कम क्षेत्रफल में कुनूर नीलगिरी पर्वत पर बसा हुआ है एक छोटा से कस्बा है जो चारों ओर से इसकी घुमावदार पहाड़ियां, चाय और कॉफी के बागानों से घिरा हुआ है। यहां कुनूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है, जो पर्यटकों के सुविधाजनक और मनोरंजक है। कुनूर से ऊटी के बीच ट्रेन यात्रा में वेलिंगटन के कैंटोमेंट एरिया के साथ बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।> > यहां देखने लायक स्थलों में हेरिटेज ट्रेन, सिम पार्क, वेलिंग्टन गोल्फ कोर्स, डॉल्फिन नोस, हाईफील्ड टी फैक्ट्री, लैंब रॉक और ड्रूग किला प्रमुख है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन सीमित समय में सभी जगहों को कवर करना संभव नहीं है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहते है कि यहाँ के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले। दार्जिलिंग में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 25 °C के आसपास रहता है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

शिलॉन्ग

मेघालय का अर्थ है बादलों का घर। यहां आकर जीवन की हर चिंता समाप्त हो जाती है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। शिलॉन्ग में पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है जिसे देखने दनियाभर से लोग आते हैं। खूबसूरत खासी पहाड़ियों के बीच बसा यह स्थान भारत के प्रसिद्ध ब्लूस मैन, लाउ मैजॉ (सिंगर और गिटारिस्ट) का घर भी है। शिलॉन्ग में अनेक दर्शनीय स्थल है जैसे एलीफेंटा फॉल, शिलॉन्ग व्यू पॉइंट, लेडी हैदरी पार्क, वार्ड्स लेक, गोल्फ फोर्स, संग्रहालय, कैथोलिक, केथेड्रल, आर्चरी और एंगलीकेन सिमेंटरी चर्च।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

डलहौजी

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन है। यह पाँच पहाड़ियों पर स्थित है। यह ब्रिटिश साम्राज्य के सैनिकों और अधिकारियों के लिए गर्मियों में लौटने का सबसे अच्छा स्थान था। यहाँ कुछ बंगले और चर्च हैं जो शानदार स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं। प्राचीन कला, मंदिर, संस्कृति और हस्तशिल्प 6 वीं शताब्दी के मध्य तक चलने वाले एकल राजवंश द्वारा यहां संरक्षित किए गए हैं। गर्मियों के समय, डलहौजी का तापमान 15° C से 30° C तक होता है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

लैंड्सडाउन

लैंड्सडाउन उत्तराखंड की एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। ये जगह पूरे साल टूरिस्ट से भरी रहती है। यहां आप ट्रेकिंग, स्ट्रॉलिंग, साइटिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग 4-5 दिन में बड़ी आसानी से यहां घूमकर आ सकते हैं। लैंसडाउन दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में है। खूबसूरत वादियों में परिवार के साथ समय बिताना एक मजेदार वीकेंड साबित हो सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको भी यकीनन खूब पसंद आएंगे।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

माथेरान

पश्चिमी घाट पर सह्याद्री रेंज के बीच स्थित, माथेरान एक बेहद ही खूसबूरत और छोटा हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और मुंबई से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। यहां आप अपना वीकेंड मनाने के लिए भी अपनी दोस्तों, फैमली या पार्टनर के साथ सकते हैं। माथेरान पूरे भारत में सबसे छोटा हिल स्टेशन है, लेकिन फिर भी इसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेटिनों में गिना जाता है।

घूमने के लिए कर रहे हैं सही डेस्टिनेशन की तलाश, ये 10 हिल स्टेशन बनेगी परफेक्ट लोकेशन

लद्दाख

लद्दाख भारत की ऐसी जगह है जहां साल भर घूमने वालों का तांता लगा रहता है। लद्दाख रोड ट्रिप के लिए बहुत मशहूर है। सर्दियों के दिनों में पूरा इलाका बर्फ से ढंका होता है लेकिन जून-जुलाई में बर्फ न के बराबर होती है लेकिन यहां खूबसूरती देखने लायक होती है। लद्दाख में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको अपनी सुंदरता से आश्चर्यचकित कर सकती हैं। लद्दाख काफी शांत और सुंदर जगह है। अगर आप गर्मी के लिए कोई जगह पर घूमना चाहते हैं लद्दाख जरूर आना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर