न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जा रहे है 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता, जरूर लें पश्चिम बंगाल के इन प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी पश्चिम बंगाल की बात आती हैं तो सबसे पहले यहां की 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता का जिक्र जरूर होता हैं। इस जगह को अपनी खूबसूरती, बोलचाल, संस्कृति, रहन-सहन के साथ खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। खानपान की बात की जाए तो कोलकाता का स्ट्रीट फूड भारत का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 10:11:15

जा रहे है 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता, जरूर लें पश्चिम बंगाल के इन प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी पश्चिम बंगाल की बात आती हैं तो सबसे पहले यहां की 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता का जिक्र जरूर होता हैं। इस जगह को अपनी खूबसूरती, बोलचाल, संस्कृति, रहन-सहन के साथ खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। खानपान की बात की जाए तो कोलकाता का स्ट्रीट फूड भारत का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड माना जाता है। जिसमें वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों शामिल है। यहां का स्वाद आप एक बार चखेंगे तो जिंदगीभर के लिए जहन में बस जाएगा। आज हम बात करने जा रहे हैं पश्चिम बंगाल के फेमस फूड के बारे में जिनका स्वाद चखे बिना यहां का ट्रिप अधूरा हैं। आइए जानें पश्चिम बंगाल के इन मशहूर व्यंजन के बारे में...

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

लुची-आलूर दम

लुची-आलूर दम जिसमें लुची पूरी की तरह होती है। और आलूर दम, दम आलू की तरह परोसे जाते हैं। बंगाल में फैर्ली रोड, स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है। इस सड़क पर आपको हर तरह का फूड मिल जाएगा। जिसमें चावल, करी और भरवां लुचियों जैसे व्यंजन शामिल है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

फिश करी
अगर आप बंगाल घूमने आए हैं और यहां कि बंगाली फिश करी ट्राई नहीं की तो मानो आपका सफर अधूरा ही रह गया। बंगाली फिश करी यहां की बेहद लोकप्रिय बंगाली डिश है। इस डिश में आपको बंगाल के मसालों का अदभुत मिश्रण चखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इसे बनने में बेहद कम समय लगता है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

दाब चिंगरी

बंगाली खाने में काफी अलग-अलग तरह की मछली करी मिल जाएंगी लेकिन इससे आप बोर हो गए है तो कुछ और व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। जिसमें दाब चिंगरी शामिल है। जहां जंबो प्रॉन्स को सरसों के तेल में पकाया जाता है। और नारियल के साथ परोसा जाता है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

माछेर झोल डिश

इसमें कोई शक नहीं कि चावल और मछली दोनों ही कोलकाता के मुख्य व्यंजन हैं। पश्चिम बंगाल के प्रत्येक बंगाली रेस्टोरेंट में आपको मशहूर प्रसिद्ध माचेर झोल देखने को मिल जाएगा। इस पारंपरिक भोजन की मसालेदार करी को आलू और टमाटर के साथ पकाया और आमतौर पर हल्दी, लहसुन, प्याज और कसा हुआ अदरक के साथ बनाया जाता है। माचेर झोल को ज्यादातर चावलों के साथ खाया जाता है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

भेटकी माछर पटुरी

भेटकी माछर पटुरी एक ऐसा खाना है जिसका नाम सुनकर ही आपके मुहं में पानी आ जाएगा। खाने के दौरान ये पूरे तरीके से मुहं के अंदर मेल्ट हो जाता है। जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। जिसमें फिश को मस्टर्ड और कोकोनट के साथ केले के पत्ते में लपेटा जाता है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

कोशा मंगशो डिश

प्रसिद्ध बंगाली व्यंजनों में से एक, कोशा मंगशो को कई मसालों, मटन, टमाटर और प्याज जैसी विभिन्न सब्जियों के साथ पकाकर एक मसालेदार करी तैयार की जाती है। अगर आप मीट लवर हैं, तो आपको ये डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए। आप इसे उबले हुए चावल, लूची या परांठे के साथ खा सकते हैं। यह कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध डिशेस में से एक है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

रसगुल्ला

बंगाल में रसगुल्ले का आविष्कार 1860 के दशक में हुआ था। इसके बाद रसगुल्ला कोलकाता निवासियों के बीच बतौर मिठाई के रूप में उभरकर आया। कोलकाता में आपको गुड़ की चाशनी वाले रसगुल्ले खाने को मिलेंगे। जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इसका कैरेमल स्वाद आपको भुलाए नहीं भुलेगा।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

शुक्तो

सर्वश्रेष्ठ बंगाली शाकाहारी व्यंजनों में गिना जाने वाला शुक्तो पारंपरिक भोजन है जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां जैसे आलू, कद्दू, लौकी, करेला आदि शामिल होते हैं। ये डिश स्वाद में आधी कड़वी और आधी मीठी होती है, जिसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।

famous west bengal foods,west bengal foods,bengal food,travel guide

मोचर घोंटू

यह पश्चिम बंगालके सबसे प्रसिद्ध घरेलू व्यंजनों में से एक है, जो हर बंगाली रेस्टोरेंट और घर में एक पारंपरिक व्यंजन के रूप में देखा जाता है। केले के फूल और कसा हुआ नारियल से बना यह शाकाहारी व्यंजन चावलों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। बंगाली में "मोचा" का अर्थ फूल होता है जिसे अच्छे से साफ करके सुखाया जाता है। पंखुड़ियों को निकालने के बाद, फूल को प्रेशर कूकर में कुक किया जाता है और बाद में फिर इसे मसालों के साथ पकाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत