न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सिटी ऑफ लव' के रूप में प्रसिद्द हैं पेरिस, एक्साईटमेंट बढ़ाती हैं यहां की ये जगहें

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं, तो सभी के मन में पेरिस का ख्याल जरूर आता है जिसने 'सिटी ऑफ लव' के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस है को व्यापार, फैशन, मनोरंजन, कला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 7:41:31

'सिटी ऑफ लव' के रूप में प्रसिद्द हैं पेरिस, एक्साईटमेंट बढ़ाती हैं यहां की ये जगहें

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात आती हैं, तो सभी के मन में पेरिस का ख्याल जरूर आता है जिसने 'सिटी ऑफ लव' के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस है को व्यापार, फैशन, मनोरंजन, कला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन इसी के साथ ही यह रोमांस और प्यार का पर्याय भी बना हुआ हैं। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनिया भर से पर्यटक छुट्टी मनाने, सेलेब्रेशन करने और हनीमून मनाने पेरिस पहुंचते हैं। पेरिस में सुंदर वास्तुकला, स्मारक, महल, कला संग्रहालय, गिरजाघर, प्राकृतिक उद्यान और शॉपिंग हब हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पेरिस की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यहां घूमने के एक्साईटमेंट को बढ़ाती हैं। आइये जानते हैं यहां की इन जगहों के बारे में...

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

एफिल टॉवर

पेरिस का सबसे मुख्य पर्यटन स्थल एफिल टॉवर है। छुट्टियां मनाने के लिए या हनीमून मनाने के लिए आए हर कपल्स को एफिल टॉवर जरूर देखना चाहिए। एफिल टॉवर को 1889 में लगाया गया था और इसकी डिजाइनिंग अलेक्जेंड्रे गुस्तेव ने की थी। एफिल टॉवर की पहली मंजिल 57 मीटर ऊंची है, जिस पर पर्यटक एलीवेटर से या 360 सीढ़ियां चढ़कर भी पहुंच सकते हैं। एफिल टॉवर की दूसरी मंजिला 115 मीटर ऊंची है। इसका सबसे अंतिम भाग 276 मीटर ऊंचा है जिसके ऊपर जाने के लिए आपको एलीवेटर की आवश्यकता होगी।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

नोट्रे डेम गिरिजाघर

पेरिस के सबसे स्थायी प्रतीकों में से एक नोट्रे डेम डे पेरिस है जिसे नोट्रे डेम के रूप में भी जाना जाता है। यह फ्रांस और यूरोप में फ्रेंच गोथिक वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक माना जाता है। यह कैथेड्रल कई मूर्तियों और गार्गॉयल्स से घिरे पोर्टल्स से युक्त एक दृश्य है जो छत को सुशोभित करता है। इस गिरिजाघर के शीर्ष से पेरिस का मनोरम दृश्य दिखायी देता है।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

आर्क ऑफ ट्रायम्फ

दिल्ली में जैसे इंडिया गेट है न, ठीक वैसे ही पेरिस में आर्क ऑफ ट्रायम्फ वॉर मेमोरियल है। आर्क ऑफ ट्रायम्फ को फ्रांस की क्रांति और फ्रांस के युद्धों में मारे गए सैनिकों की याद में बनाया गया है। इनमें से कुछ वीर सिपाहियों के नाम इस स्मारक पर उकेरे भी गए हैं। इसका डिजाइन ज्यां कैलग्रीन ने तैयार किया था और यह 1806 में बनकर तैयार हुआ था। इसके साथ एक और दिलचस्प बात जुड़ी हुई है कि जिस स्थान पर इसे तैयार किया गया, उस जगह पहले से एक अनजान सैनिक का मकबरा था जिसने पहले विश्व युद्ध में देश के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवाई थी।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

सैक्रे कोएर

ये पेरिस के सबसे अधिक आकर्षणों में से एक है। सैक्रे कोएर की सफेद गुंबददार बेसिलिका मोंटमार्ट्रे पहाड़ी पर शहर के सबसे ऊंचे बिंदु पर स्थित है। संगमरमर की बनी वास्तुकला और भव्य इंटीरियर को देखने के लिए यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां आप कांच की खिड़कियां, सोने के मोजाइक और दुनिया की सबसे बड़ी घडी देख सकते हैं।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

डिज्नीलैंड

पेरिस में डिज्नीलैंड पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह एक थीम पार्क है और यहां शानदार सवारी का आनंद उठाया जा सकता है। यह आकर्षक होटल, खरीदारी और गोल्फ के साथ अपनी विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। पेरिस का डिज्नीलैंड 1992 में स्थापित किया गया। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर खुलने वाला दूसरा डिज्नी पार्क है। यह केंद्रीय पेरिस से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप साथी पार्क, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पार्क भी देख सकते हैं।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

सेंट चैपल गिरजाघर

अगर आप पेरिस जाएंगे तो यहां के चर्च आपके लिए हमारे आकर्षण का विषय रहने वाले हैं। इन्हीं आकर्षक चर्चों में प्रमुख है सेंट चैपल गिरजाघर। इस मध्य युगीन चर्च का निर्माण 13वी सदी में किया गया था। फ्रांस के दूसरे अन्य चर्चों की तरह ही इसकी निर्माण शैली भी गोथिक ही है। सेंट चैपल अपने छत पर किए गए स्टेन ग्लास पेंटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

सीन नदी

सीन नदी पेरिस में लगभग 800 किमी तक बहती है। सीन नदी में बोटिंग करते हुए आप नोट्रे डेम कैथेड्रल और एफिल टॉवर जैसे दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। एक सीन क्रूज करीबन एक घंटे तक चलता है, लेकिन रात में पेरिस का खूबसूरत नजारा देखने का ये सबसे अच्छा तरीका है। क्रूज पर आज डिनर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

famous tourist places in paris,paris,tourist places in paris,places to visit in paris,hoildays in paris,foreign destinations paris

ल्यूव्रे संग्रहालय

यह संग्रहालय 300 साल पुराना है। यहां आपको लियोनार्दो दा विंची की मोना लिसा, यूजीन डेलाक्रोइक्स की लिबर्टी लीडिंग द पीपल, गेरिकॉल्ट्स रेज ऑफ द मेडुसा, विंग्ड विक्ट्री ऑफ सैमोथो और वीनस डी मिलो जैसे कुछ क्लासिक कलाकृतियां देखने को मिलेंगे। ल्यूव्रे संग्रहालय मंगलवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। भारतीयों को इस संग्राहलय में प्रवेश के लिए शुल्क देना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका