न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोकर्ण के इन प्राचीन मंदिरों का अपना ही हैं अलग धार्मिक महत्व, दर्शन करने से मिलेगी मन को शांति

गोकर्ण कर्नाटक में एक हिंदू तीर्थ शहर है और समुद्र तट प्रेमियों के लिए भी ये एक खास जगह मानी जाती है। गोकर्ण एक धार्मिक एवं पवित्र क्षेत्र है। यह गंगावली तथा अग्निशिनी के बीच में पड़ता है।गोकर्ण की प्रतिष्ठा यहां के मंदिरों की वजह से ऊपर उठी है। लोककथाओं से पता चलता है कि गोकर्ण भगवान शिव और विष्णु का शहर है। यहाँ महादेव का वास है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 May 2022 4:18:29

गोकर्ण के इन प्राचीन मंदिरों का अपना ही हैं अलग धार्मिक महत्व, दर्शन करने से मिलेगी मन को शांति

गोकर्ण कर्नाटक में एक हिंदू तीर्थ शहर है और समुद्र तट प्रेमियों के लिए भी ये एक खास जगह मानी जाती है। गोकर्ण एक धार्मिक एवं पवित्र क्षेत्र है। यह गंगावली तथा अग्निशिनी के बीच में पड़ता है।गोकर्ण की प्रतिष्ठा यहां के मंदिरों की वजह से ऊपर उठी है। लोककथाओं से पता चलता है कि गोकर्ण भगवान शिव और विष्णु का शहर है। यहाँ महादेव का वास है। यहां भगवान शिव के चमत्कारों की अनेक कथाएं प्रचलित है। माना जाता है, की यहां पर देवता भी महादेव का पूजन करने आते है। इस स्थान के लिए मान्यता है, की यहाँ पर को लोग 3 दिन तक उपवास करके भगवान शिव कि पूजा करते ही उसे 10 अश्वमेघ यज्ञ के जितना पुण्य मिल जाता है। भगवान शिव गाय के कान से प्रकट हुए थे, इसीलिए इसका नाम गोकर्ण पड़ा। इससे जुडी एक अतिप्रचलित कथा है। रावण को आत्मालिंगम लेने और लंका को शक्तिशाली बनाने से रोकने के लिए, उसे गोकर्ण में दोखा दिया गया था। चलिए आपको गोकर्ण में मौजूद मंदिरों के बारे में बताते हैं -

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

महाबलेश्वर मंदिर

महाबलेश्वर में भगवान शिव का 6 फिट लंबा शिवलिंग है। ये आत्मलिंग के रूप में प्रचलित है। यह मंदिर सफल ग्रेनाइट के उपयोग से बनाया गया है। भगवान शिव की 1500 साल पुरानी मूर्ति इसमें स्थापित की गई है। मंदिर का उल्लेख महाभारत और रामायण के हिंदू पौराणिक कथाओं में किया गया है और इसे काशी जितना ही महत्वपूर्ण कहा जाता है, इसलिए इसे दक्षिण काशी की उपाधि मिली हुई है। मान्यता है की मंदिर में आने से पहले कारवार बीच में डुबकी लगाते सबसे पहले महागणपति जी के मंदिर जाना चाहिए और फिर महाबलेश्वर मंदिर में प्रवेश करना चाहिए। यहां आप जींस, ट्रॉउज़र या शॉट्स नहीं पहनकर जा सकते हैं। मंदिर के खुले रहने का समय सुबह 6 बजे से 12 बजे के बीच है, तो वही शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच है।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

महा गणपति मंदिर

भगवान गणेश को समर्पित, यह मंदिर महाबलेश्वर मंदिर के पास स्थित है और गोकर्ण जाने वाले तीर्थयात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। भगवान शिव के आशीर्वाद की कथा के अनुसार, तीर्थयात्रियों को महाबलेश्वर मंदिर जाने से पहले भगवान गणेश का आशीर्वाद लेना चाहिए। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 6 बजे से 12:30 दोपहर तक है, तो वही दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच है।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

भद्रकाली मंदिर

भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु ने तीनों लोक पर विजय प्राप्त करने वाले अत्यंत शक्तिमान राक्षस वैत्रासुर को हराने के लिए दुर्गा नामक महिला योद्धा की रचना की थी। गोकर्ण शहर की रक्षा के लिए उसे विभिन्न देवताओं द्वारा उपहार में दिए गए आशीर्वाद और शक्तियों के साथ भद्रकाली के रूप में फिर से नामित किया गया था। ये मंदिर श्री शंकर नारायण मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जहां तीर्थयात्री रोजाना यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। सुबह 5 बजे से 12 बजे के बीच और शाम 4 बजे रात 8 बजे के बीच इस मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

महालसा सिद्धिविनायक मंदिर

इस मंदिर को 150 साल पहले श्री सिद्धिविनायक की मूर्ति के साथ बनाया गया था। ये मंदिर श्री महालसा सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है और यह मुख्य बस स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर स्थित है। यह एक सुंदर मंदिर है जिसे गोकर्ण में आपकी अवश्य देखना चाहिए। यहां कई त्यौहार मनाए जाते हैं, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटती है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय गणेश चतुर्थी और श्रवण संकष्टी के त्योहारों के दौरान होता है। यहां सुबह 6 बजे से रात 9 बजे के बीच दर्शन किए जाते हैं।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

सोमेश्वर मंदिर

गोकर्ण में यह एक शिव मंदिर है। इसे 14 शताब्दी में स्थित किया गया था। यह मंदिर चोलो द्वारा स्थापित किया गया था और चालुक्य राजा ओ ने इसे विस्तार में बढ़ाया था। इसकी रचना विशाल स्तंभों वाली इमारत के साथ की हुई है और इसमें गर्भगृह और कल्याण मंडप भी बनाया गया है। उसमे नक्षी काम भिंकिया गया है इसीलिए इसे राष्ट्रीय खजाने के रूप में ASI के द्वारा प्रचलित किया है। यह काफी हद तक बैंगलोर के सोमेश्वर मंदिरों से मिलता जुलता है। एक विशाल संरचना और स्तंभों वाली इमारत के साथ, इसके अंदर 'गर्भगृह' और 'कल्याण मंडप' है, और साथ ही यहां हाथी, शहर आदि की भी नक्काशी की गई है। यहां सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और शाम 5:30 बजे से 9 बजे के बीच दर्शन कर सकते हैं।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

श्री उमा महेश्वर मंदिर

श्री उमा महेश्वर मंदिर शतश्रृंग पर्वत की चोटी पर स्थित है और दोनों ओर से गोकर्ण में कुडले समुद्र तट और ओम समुद्र तटों द्वारा संरक्षित है। यह गोकर्ण के पास लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है और यह भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती को समर्पित है। मंदिर तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका पहाड़ की चोटी पर 15 मिनट की पैदल यात्रा या गोकर्ण शहर से ट्रैकिंग करना है। मंदिर हिंद महासागर का एक आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है जो गोकर्ण मंदिरों के मुख्य आकर्षण में से एक है।

gokarna,gokarna temples,famous gokarna temples in hindi,temples in gokarna,holidays,karnataka holidays

मल्लिकार्जुन मंदिर

गोकर्ण में श्री वेंकटरमण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। अलंकृत स्तंभ तीर्थयात्रियों को इस पवित्र गर्भगृह में ले जाते हैं, जहां कोई भी भगवान विष्णु की पूजा कर सकता है। गैर-मूल निवासी मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन मंदिर के बाहर से होने वाले समारोहों को देख सकते हैं। यह गोकर्ण के सबसे भव्य मंदिरों में से एक है जिसकी इतनी सुंदर और मजबूत संरचना है। यह गोकर्ण में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा