न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल हैं आम जिसे फलों के राजा के तौर पर जाना जाता हैं। सभी आम का स्वाद बड़े चाव से लेना पसंद करते हैं और कुछ लोग तो दिनभर आम से बने पकवान का ही सेवन करते रहते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:23:31

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फल हैं आम जिसे फलों के राजा के तौर पर जाना जाता हैं। सभी आम का स्वाद बड़े चाव से लेना पसंद करते हैं और कुछ लोग तो दिनभर आम से बने पकवान का ही सेवन करते रहते हैं। यह एक ऐसा फल जिसके लिए लोग साल भर का इंतज़ार करते हैं। इस आम को और खास बनाती हैं इसकी विभिन्न किस्म जिनका अलग-अलग स्वाद सभी के दिल को भाता हैं। देशभर में आपको आम की विभिन्न वैरायटी देखने को मिल जाएगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ विशेष किस्म और उनसे जुडी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

महाराष्ट्र का अल्फांसो आम

भारत में जिस आम की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वो है अल्फांसो। एक ऐसा आम जो सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। खास बात ये है कि भारत से ही इस आम की हर जगह सप्लाई होती है। इस आम कि पैदावर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में होती है। रत्नागिरी मुंबई से लगभग 330 किमी दूर है और सड़क मार्ग के साथ-साथ ट्रेन नेटवर्क द्वारा आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। इसकी सुगंध के लिए भी इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद किया जाता है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

उत्तर प्रदेश का दशहरी आम

उत्तर प्रदेश में दशहरी आम का बोलबाला है। इस प्रजाति की उत्पत्ति लखनऊ के पास दशहरी गाँव से हुई इसलिए इसे दशहरी नाम दे दिया गया। यहां सबसे ज़्यादा लोग दशहरी को ही पसंद करते हैं। दशहरी आमों को मलीहाबादी आम के नाम से भी जाना जाता है। ये आम भारत के उत्तरी क्षेत्र में मशहूर आमों की एक किस्म है। उत्तर प्रदेश का मलीहाबाद इन आमों का सबसे बड़ा उत्पादक है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

बिहार का जर्दालू आम

बिहार के भागलपुर में होने वाला जर्दालू आम 'आम' से लेकर 'खास' तक हर किसी को लुभाता है। इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है कि एक बार जो इसे चख ले वह इसका दीवाना हो जाता है। यह आम आम जनता के साथ राजनीतिज्ञों के लिए भी खास रहा है। भागलपुर का जर्दालु सौगात के रूप में देश के महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अतिविशिष्ट अतिथियों को भेजा जाता रहा है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

कर्नाटक का तोतापरी आम

तोतापरी एक ऐसा आम है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, लेकिन फिर भी दक्षिण भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता है। इसे अचार बनाया जाता है और सलाद में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आम हरे रंग का होता है, लेकिन ऊपर से यह तोते की चोंच जैसा दिखता है, इसलिए इसे तोता कहा जाता है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में होता है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

हिमाचल प्रदेश का चौंसा आम

चौंसा आम को उत्तर भारत के सबसे मीठे आम के रूप में जाना जाता है। अपने मीठे गूदे और चमकदार पीले रंग के लिए फेमस इस आम को खास तौर पर पकिस्तान में उगाया जाता है। इसे आप उत्तर भारत जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में देख सकते हैं।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

गोवा का मनकुरद आम

गोवा में मिलने वाले मनकुरद, मुसरद, नीलम और बाल आंबू जैसे आम यहां के लोगों को खास पसंद हैं। शुरुआती अप्रैल में बाज़ार में आ जाने वाले ये आम गर्मियों की शुरुआत को ही मीठ कर देते हैं। गोवा में मिलने वाले मनकुरद आम से यहां के लोग चटनी, हलवा, जैम के साथ अमेलची उद्दामेथी जैसी डिशेज भी बनाते हैं।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

गुजरात का केसर आम

केसर आम की सबसे ज्यादा पैदावार गुजरात में होती है।जूनागढ़ की गिरनार पहाड़ियां रसीले केसर आम के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आम की इस किस्म को भारत में "आम की रानी" के रूप में जाना जाता है। जूनागढ़ अहमदाबाद से लगभग 320 किमी की दूरी पर है। केसर आमों का नाम उनके केसर (केसरी) रूप और शानदार स्वाद के लिए रखा गया है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

पश्चिम बंगाल का किशन भोग आम

किशन भोग आम आकार में गोल और स्वाद में मीठे होते हैं। किशन भोग आम पश्चिम बंगाल में व्यापक रूप से बेचे जाते हैं। यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सबसे प्रसिद्ध है। दूसरी ओर, हिमसागर का व्यापक रूप से मिठाई और पेय में उपयोग किया जाता है।

देशभर में मिलती हैं आम की विभिन्न किस्म, जानें किस जगह का कौनसा स्वाद आता हैं पसंद

आंध्रप्रदेश का बंगनपल्ली आम

आंध्रप्रदेश के कुरनूर ज़िले में बंगनपल्ली के शाही परिवार ने इस आम का परिचय कराया था। हाल ही में इस आम को जियोग्राफिकल इंडिकेटर का टैग प्राप्त हुआ, जो बताता है कि किसी विशेष क्षेत्र के उत्पादन में ऐसे गुण होते हैं जो अकेले उस क्षेत्र के लिए विशिष्ट होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज