न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉनवेज लवर्स के लिए जन्नत के समान हैं दिल्ली के ये फूड पॉइंट्स, लें यहां का लजीज जायका

पर्यटन के लिहाज से देश की राजधानी दिल्ली को बहुत पसंद किया जाता हैं जहां आपको कई ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। दिल्ली जितनी अपने इतिहास के लिए जानी जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 4:29:36

नॉनवेज लवर्स के लिए जन्नत के समान हैं दिल्ली के ये फूड पॉइंट्स, लें यहां का लजीज जायका

पर्यटन के लिहाज से देश की राजधानी दिल्ली को बहुत पसंद किया जाता हैं जहां आपको कई ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। दिल्ली जितनी अपने इतिहास के लिए जानी जाती है। उतनी ही दिल्ली अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी जानी जाती है, खासतौर से नॉनवेज लवर्स के लिए दिल्ली किसी जन्नत से कम नहीं हैं। जो भी नॉनवेज लवर दिल्ली घूमने आता हैं वह यहां के जायके का स्वाद जरूर लेना चाहता हैं। दिल्ली में नॉनवेज की ऐसी कई जगहें मशहूर हैं जहां आप नॉनवेज के बेहतरीन स्वाद का मजा उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे फूड पॉइंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महक नॉनवेज लवर्स को अपने पास खींच लाती हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

कुरैशी कबाब कॉर्नर

दिल्ली में कुरैशी कबाब कॉर्नर स्थित है यह नॉन-वेज कबाब के लिए सबसे बेस्ट स्वादिष्ट जगहों में से एक है। कबाब, चिकन कबाब, सीक कबाब, और यहाँ के विशेष कुरैशी कबाब जैसी किस्मों के कबाब के साथ, यह रेस्तरां आपको मसाले के सही मिश्रण के साथ स्वादिष्ट कबाब प्रदान करता है। स्वादिष्ट नॉन-वेज खाने के मामले में इस जगह को दिल्ली की टॉप जगह मन जाता है।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

करीम्स रेस्टोरेंट
दिल्ली में नॉनवेज फूड लवर्स का फेवरेट है यह मशहूर रेस्टोरेंट। चिकन से लेकर मटन तक यहां एक से बढ़कर एक लजीज डिशेज मिलती हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इसकी ब्रांचेस हैं। दुनिया की कुछ बेहतरीन चिकन डेलिकेसीज यहां परोसी जाती हैं। यही नहीं, यहां कुछ कई नॉर्थ इंडियन फूड आइटम्स भी इतने शानदार हैं कि आपके मुंह में पानी आ जाए। अगर आप करीम्स जाएं, तो यहां का चिकन स्ट्यू, चिकन कोरमा, चिकन बूरा, मटन टिक्का, शामी कबाब और चिकन मलाई जरूर ट्राई करें, क्योंकि इनमें जो मसाले पड़ते हैं, उनकी खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि आपका पेट भले ही भर जाए, मन हमेशा और खाने की इच्छा करता रहता है।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

राजिंदर दा ढ़ाबा
एक प्रसिद्ध नॉन-वेज रेस्तरां है जो फंकी वॉल आर्ट के साथ आधुनिक डाइनिंग वेन्यू में पारंपरिक ढाबा और नॉन-वेज व्यंजन परोसते है। यदि आप भारतीय और मुगलई मांसाहारी खाद्य पदार्थों के मूड में हैं तो वे सही विकल्प हैं। राजिंदर की लजीज चिकन करी और सीख कबाब आपकी दावत को यादगार बना देंगे। उनकी दिव्य साज-सज्जा, खुशनुमा माहौल और वाजिब दाम हर ग्राहक को भाते हैं। उनका विशेष मटन गलौटी कबाब बेहद स्वादिष्ट, मुंह में पानी लाने वाले मटन कबाब से बना है, जो प्रामाणिक भारतीय मसालों के साथ तैयार किया गया है, जो आपको बहुत पसंद आएगा। राजिंदर दा ढाबा पर ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध है।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

काके दा होटल

रेस्तरां शहर के केंद्र कनाॅट प्लेस दिल्ली में है। यहां पर चिकन आने वाले ग्राहकों के लिए पहली मांग है। इस जगह का माहौल खाने लायक अच्छा है। यह रेस्तरां कुछ सर्वोत्तम किस्मों का भोजन परोसता है। यहाँ ज्यादातर भीड़ लगी रहती है और इस रेस्तरां में साग चिकन, बटर चिकन,तंदूरी रोटी आदि स्पेशल खाने की आइटम्स की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

असलम चिकन कॉर्नर

स्वाद का यह खजाना पाने के लिए आपको चांदनी चौक की गलियों से गुजरना होगा। यहां जैसा चिकन सर्व किया जाता है, वैसा आपको शायद ही कहीं और मिले। मक्खन वाले चिकन को यहां कुछ इस तरह मैरिनेट किया जाता है कि इससे आप स्वाद चखकर वाह-वाह कह उठती हैं। आपको यह जानकर और भी ज्यादा अच्छा लगेगा कि यह चिकन कॉर्नर लेट नाइट तक खुला रहता है, यानी अगर रात में आपका अचानक मन हो जाए तो आप यहां अपने हसबैंड के साथ आकर लजीज नॉनवेज का मजा उठा सकती हैं।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

अल जवाहर रेस्टोरेंट

एक अच्छी तरह से स्थापित नॉन-वेज रेस्तरां है जो मटन कोरमा और बटर चिकन सहित पारंपरिक मुगलई व्यंजन परोसता है। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री माननीय जवाहर लाल नेहरू ने किया था। अल-जवाहर आगंतुकों, स्थानीय लोगों और सितारों के लिए एक ऐतिहासिक स्थल है। ये मुगलई व्यंजनों की लगभग 75 स्वादिष्ट किस्मों जैसे चिकन चंगेज़ी, मटन नहरी, मटन कोरमा, रोगन जोश, मटन बुर्रा, ब्रेन करी, मटन बिरयानी और फिश फ्राइड के विशेषज्ञ हैं। यहां के मटन नहरी और मटन पाया को जरूर ट्राई करें, जो आपकी दावत को और भी स्वादिष्ट और आनंदमय बना देंगे।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

न्यू नेशनल रेस्तरां

यह जगह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है इस रेस्तरां का भोजन स्वाद के लिए सबसे ज्यादा माना जाता है, यहां के मांसाहारी व्यंजन निश्चित रूप से आपको निराश नहीं करेंगे। बटर चिकन, चिकन करी, मटन साग, मीट करी, ब्रेन करी, दही मीट और दाल मखनी यहाँ पर खायेगे तो काफी दूर तक तारीफ करेगे और जाकर दूसरों को भी बताएंगे।

delhi non veg lovers,places in delhi for non veg lovers,non veg food in delhi,delhi news in hindi,delhi

मोती महल

यह रेस्टोरेंट अपने तंदूरी चिकन के लिए मशहूर है। अगर आपको परिवार या दोस्तों के साथ जश्न मनाना है तो यह जगह आपको परफेक्ट एंबियंस देती है। मोती महल मुगलई कुजीन सर्व करता है और यहां का बटर चिकन और कढ़ाई चिकन ऐसा है कि आप इसका स्वाद भुलाए नहीं भूलेंगे। इसके साथ अगर आप बटर नान या तंदूरी रोटी लेती हैं तो इसका स्वाद और भी बेहतरीन लगेगा। हालांकि यह थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां का एक्सपीरियंस इतना लाजवाब होगा कि आपको यह पूरी तरह वैल्यू फॉर मनी लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका