न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी पहुंचते हैं दिल्ली की इन 7 जगहों पर स्वाद का चटकारा लेने, आइये जानें

जब भी कभी खाने की बात आती हैं तो राजधानी दिल्ली का नाम सबसे ऊपर आता हैं। स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो दिल्ली आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। खाने के शौकीन लोग तो स्वाद के लिए विदेश भी पहुंच जाते हैं और हम तो दिल्ली की बात कर रहे हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:56:33

बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी पहुंचते हैं दिल्ली की इन 7 जगहों पर स्वाद का चटकारा लेने, आइये जानें

जब भी कभी खाने की बात आती हैं तो राजधानी दिल्ली का नाम सबसे ऊपर आता हैं। स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं तो दिल्ली आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। खाने के शौकीन लोग तो स्वाद के लिए विदेश भी पहुंच जाते हैं और हम तो दिल्ली की बात कर रहे हैं। वीकेंड पर आप दिल्ली की कुछ मशहूर जगहों पर खाने के शौकीन लोगों की इतनी भीड़ देखेंगे कि सोच में पड़ जाएंगे। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के स्वाद का चटकारा लेने बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी पहुंचते हैं। अगर आप भी फूड लवर हैं और दिल्ली में बेहतरीन स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां की इन जगहों पर जा सकते हैं।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

चांदनी चौक

चांदनी चौक की मिठाइयों और नमकीन के बिना दिल्ली का स्ट्रीट फूड अधूरा है। यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई जाना चाहता है। दिल्ली का चांदनी चौक कई तरीकों से खास है। यहां लाइट के सामान की एक बड़ी मार्केट भी है, लेकिन ये जगह अपने खाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली अपने पराठों के लिए जानी जाती है। यहां की सबसे खास बात है कि यहां आपको पराठे घी में तलकर दिए जाते हैं, जो बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं। पराठे के अलावा चांदनी चौक की टिक्की और चाट बड़ा ही मशहूर है। इसके अलावा चांदनी चौक से लगे जामा मस्जिद में आप मांसाहारी खाने का भी स्वाद ले सकते हैं।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

चावड़ी बाजार

चावड़ी बाजार पुरानी दिल्ली का थोक बाजार है। जहां लोग सस्ते कस्टमाइज्ड वेडिंग कार्ड्स बनवाने के लिए जाते हैं। बड़ी तादाद में पर्यटक घूमने के लिए भी चावड़ी बाजार जाते हैं। यहां की संकरी गलियां और भीड़-भाड़ वाले चौराहे, खाने-पीने की स्टॉल और स्वीट्स की दुकानें पर्यटकों को काफी भाती हैं। अगर आप नागोरी हलवा, पानी पूरी, कचौरी और दौलत की चाट का स्वाद लेना चाहते हैं तो चावड़ी बाजार जरूर जाएं। यहां आपको खाने-पीने की कई चीजें मिलेंगी। यहां का स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेगा।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

लक्ष्मी नगर

अगर आप खाने का अलग-अलग स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए लक्ष्मी नगर भी सबसे अच्छी जगह है। यहां मेट्रो स्टेशन के पास खाने की कई अलग-अलग चीजें मिलती हैं, जो आपको नया स्वाद दे सकती हैं। यहां साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ इंडियन तक सब कुछ मिलता है। इसके अलावा लक्ष्मी नगर अपनी कचोड़ी के लिए भी जाना जाता है। यहां कि कचोड़ी खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इसके अलावा यहां के मोमोज, चिली पोटैटो भी काफी मशहूर हैं।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

जामा मस्जिद एरिया

दिल्ली के फूडी जगहों में अगर जामा मस्जिद का नाम न लिया जाए तो सब अधूरा लगता है। चिकन और मटन के शौक़ीन लोगों के लिए ये जगह बेहद फेमस है। जामा मस्जिद के पास कुछ ऐसी नॉन वेज दुकानें हैं जो काफी लजीज नॉन वेज बनाते हैं। यहां चिकन और मटन कबाब के अलावा जलेबी कीमा समोसा आदि चीजें भी मिलती हैं जिनको टेस्ट करने के बाद आप इनका स्वाद नहीं भूल पाएंगे।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

दिल्ली हाट

जैसा कि हमने आपको शुरू में ही बताया कि दिल्ली में खाने की कई जगह हैं, जिनमें से एक है दिल्ली हाट। ये आईएनए के पास स्थित है। यहां आपको भारत के हर राज्य का अलग-अलग तरह का खाना आसानी से मिल जाएगा। हैदराबादी बिरयानी से लेकर राजस्थानी थाली तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा आदि जगह के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग लोग भी खाने का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

हडसन लेन

अगर आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं और आपको खाने का शौक है, तो आपके लिए हडसन लेन भी अच्छी जगहों में से एक हो सकती है। यहां आपको ज्यादातर आजकल के युवा मिल जाएंगे, जो कबाब, मोमोज, रिसोतो आदि चीजों का स्वाद लेते हुए नजर आ जाएंगे। यहां कि सबसे मशहूर चाप है, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। आप शाकाहारी हो या मांसाहारी। आपको यहां दोनों तरह का स्वादिष्ट खाना मिल जाएगा। आप यहां जाकर खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस जग पर आप पॉकेट फ्रेंडली कीमतों में उत्तर भारतीय और मुगलई भोजन का आनन्द ले सकते है और जो भी यह घूमके जाता है तो इसे हमेशा याद रखता हैं।

delhi,delhi celebrity enjoying food,bollywood celebrity delhi food

खान चाचा

अगर आपको नॉनवेज बेहद पसंद है और नॉनवेज का स्वाद बेहद अच्छे से पता है तो एक बार खान मार्किट में खान चाचा पर नॉन वेज खाने जरूर जाएं। खान चाचा के यहां एक बार नॉन वेज खाने के बाद आप अन्य दुकानों के नॉन वेज खाना भूल जाएंगे। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बहुत ज्यादा फेमस हैं। अब आप ये मत सोचिये कि यहां सिर्फ नॉन वेज ही मिलता है, खान चाचा के यहां वेज के भी कई ऑप्शन हैं। लेकिन आपको यहां पर दाम थोड़े ज्यादा लग सकते हैं, लेकिन जब आप स्वाद चखेंगे तो यकीन मानिये आपका पैसा वसूल हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!