न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है जिसे अपनी संस्कृति, रहन-सहन, खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। लेकिन वहीँ गुजरात दुनिया भर के लोगों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Mar 2023 6:02:48

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है जिसे अपनी संस्कृति, रहन-सहन, खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। लेकिन वहीँ गुजरात दुनिया भर के लोगों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है। गुजरात अपने कई मंदिरों, वन्य जीव अभ्यारणों और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। गुजरात में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जिनमें से सभी एक निश्चित आकर्षण और इतिहास में डूबी हुई हैं। यदि आप अभी तक गुजरात नहीं गए हैं तो आपको जीवन में एक बार अवश्य जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको गुजरात की प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें देखने दुनियाभर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

यह भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक है। स्टेट ऑफ यूनिटी गुजरात में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। प्रतिमा का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती पर किया गया था और यह उनके मजबूत व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह गुजरात के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। भारत गणराज्य के संस्थापक पिता की कांस्य प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है, जिसने ‘विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा’ के रूप में पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर साधु बेट नदी के तट पर स्थित है, जो नर्मदा बांध (सरदार सरोवर बांध) से 3.2 किमी दूर है।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

पोरबंदर

गुजरात का यह शहर महात्मा गांधी के जन्म स्थान के रूप में पूरे भारत में मशहुर है। पोरबंदर में आप को कई प्रसिद्ध मंदिर, जलाशय, बांध और खूबसूरत समुद्र तट देखने को मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए भारत मंदिर, सुदामा मंदिर और हनुमान जी का मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां का बीच भारत के प्रसिद्ध बीचों में शामिल हैं। यह शहर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है अगर आप गुजरात की यात्रा कर रहे हैं तो इस शहर को देखने जरूर जाएं।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

सोमनाथ

सोमनाथ गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है और घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एक ऐसा शहर है, जो पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ है। सोमनाथ मंदिरों का शहर है जहां पर धर्म की मजबूत खुशबू है। सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ समुद्र यहां घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सोमनाथ के प्रमुख मंदिरों में गीता मंदिर, बालूखा तीर्थ, कामनाथ महादेव मंदिर और सोमनाथ संग्रहालय आदि शामिल हैं। सोमनाथ गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप गुजरात राज्य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको सोमनाथ अवश्य जाना चाहिए।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

कांकरिया झील

सन 1451 में सुल्तान कुतुब-उद-दीन ने कांकरिया झील का निर्माण करवाया था। यह अहमदाबाद में स्थित शहर की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। कांकरिया झील के केंद्र में द्वीप उद्यान में एक ग्रीष्मकालीन महल नगीना वाडी देख सकते है। पर्यटक स्वाभाविक रूप से झील की ओर आते हैं क्योंकि इसमें सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत कुछ है। यहां के प्राथमिक आकर्षणों में पार्क, बच्चों के बगीचे एक मनोरंजन केंद्र एक बोट क्लब एक चिड़ियाघर और एक संग्रहालय शामिल हैं। कांकरिया चिड़ियाघर 21 एकड़ का एक विशाल पार्क है जिसमें बाघ हाथी एनाकोंडा अजगर और कई अन्य जीव हैं। बच्चों के पार्क में अन्य आकर्षणों के बीच एक मिरर हाउस, तारामंडल और खिलौना घर है। कांकरिया झील के पास बैलून सफारी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

रन ऑफ कच्छ

अगर आप गुजरात में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों पर घूमने की तलाश में हैं, तो तो कच्छ उन स्थानों में आता है, जिसे आपको एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। स्थापत्य की भव्यता, सांस्कृतिक खूबसूरती और स्वादिष्ट व्यंजन आपको यहां का दीवाना बना देंगे। कच्छ भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है, और आप यहां से पाकिस्तान के कुछ हिस्सों को देख सकते हैं। कच्छ घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान नवंबर से फरवरी तक होता है। कच्छ का प्रसिद्ध रण महोत्स्व भी इसी समय होता है। कच्छ के रण की यात्रा के लिए आप भुज से शुरुआत कर सकते हैं।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

सापुतारा

गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा एक खूबसूरत छोटा सा हिल स्टेशन है। पहाड़, झरने और हरा भरा जंगल हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। सापुतारा डांग जिले का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। शान्त वातावरण में सुकून का कुछ समय अपने परिवार या दोस्तो के साथ बिताने के लिए यह स्थान सबसे अच्छा विकल्प है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

गिर नेशनल पार्क

गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि यह एक वन्यजीव अभयारण्य है जिसकी स्थापना का प्रमुख कारण एशियाटिक शेरों की सुरक्षा करना था। बता दे कि गिर नेशनल पार्क सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गिर नेशनल पार्क गुजरात में तालाला गीर के पास स्थित है। सरकार के वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ के सहयोग से गिर नेशनल पार्क के वनस्पतियों और जीवों संरक्षित करने में काफी मदद मिली है। गिर नेशनल पार्क को 1965 में स्थापित किया गया था। अगर आप गुजरात में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो आपको एक बार गिर नेशनल पार्क घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

अक्षरधाम मंदिर

इस मंदिर को भारत का सबसे भव्य मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे गुजरात से लगभग दो मिलियन भक्त आते हैं। संरचना जो 23 एकड़ के लॉन के बीच में खड़ी है पूरी तरह से गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी है और इसमें कोई स्टील नहीं है। भगवान स्वामीनारायण की 1.2 टन सोने की परत वाली मूर्ति मंदिर के अंदर विराजमान है उनका दाहिना हाथ अभय मुद्रा में फैला हुआ है। मिस्टिक इंडिया एक शैक्षिक और चिंतनशील वीडियो है जो नीलकंठ नामक एक 11 वर्षीय बाल योगी के मार्ग का अनुसरण करता है। मंदिर में सत चित आनंद वाटर शो नामक एक लाइट एंड म्यूजिक शो भी होता है साथ ही ऑडियो-एनिमेट्रॉनिक्स शो भी होता है।

पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है गुजरात, इन जगहों को देखने आते हैं दुनियाभर से पर्यटक

भुज

राव हमीर द्वारा 1510 में स्थापित, भुज शहर गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्थानों में से एक है। यह शहर राज्य के कच्छ क्षेत्र में स्थित है और कभी ये कच्छ की राजधानी हुआ करता था। भुज को एक रेगिस्तानी शहर के रूप में जाना जाता है, जिसका इतिहास राज्यों और साम्राज्यों, नागा प्रमुखों, जडेजा राजपूतों, गुजरात सुल्तानों और ब्रिटिश राज के शासन के महलों से जुड़ा हुआ है। कई मंदिरों, और पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ भुज भारत के अद्वितीय ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। भुज में रहते हुए आप भुजिया किला, हमीरसर झील, प्राग महल, आइना महल और शरदबाग पैलेस जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन