न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर शहर से लगभग 24 km दूर एक पहाड़ी पर स्थित है 'अवाह देवी मंदिर', पिंडी के रूप में स्थापित हैं माता

हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन तीर्थाटन स्थल हैं। जहां पर पहुंचकर प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। यहां, हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के इन धार्मिक स्थलों देखने के लिए पहुंचते है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और मंडी जिले की सीमा क्षेत्र पर ऐसा ही एक चमत्कारिक धार्मिक स्थल है अवाह देवी मंदिर।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 9:39:13

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर शहर से लगभग 24 km दूर एक पहाड़ी पर स्थित है 'अवाह देवी मंदिर', पिंडी के रूप में स्थापित हैं माता

हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन तीर्थाटन स्थल हैं। जहां पर पहुंचकर प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। यहां, हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के इन धार्मिक स्थलों देखने के लिए पहुंचते है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और मंडी जिले की सीमा क्षेत्र पर ऐसा ही एक चमत्कारिक धार्मिक स्थल है अवाह देवी मंदिर। अवाह देवी मंदिर हमीरपुर शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर है। अवाह देवी मंदिर हमीरपुर जिले के सबसे ऊंचे स्थान पर समुद्र स्तर से 1237 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचे स्थान पर होने के कारण अवाह देवी मंदिर के आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत है। अवाह देवी मंदिर पर क्षेत्र के लोगों के गहरी आस्था है। बड़ी संख्या में हिंदू भक्त मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने और उनकी कृपा पाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर नवरात्र के मौके पर माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्रों पर यहां जागरण और भंडारों का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा हर पांचवें श्राध पर यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है।

अवाह देवी मंदिर का इतिहास

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि एक बार हमीरपुर जिले के संगरोह में एक किसान खेती कर रहा था। इस दौरान उसका हल एक पत्थर से टकरा गया, जिसमें से रक्त निकलने लगा। जल्द ही यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। इसके बाद लोगों ने पिंडी को बाहर निकाला और माता ने सभी को दर्शन दिए। हालांकि पिंडी को बाहर निकालने के बाद मंडी और हमीरपुर के लोगों में पिंडी की स्थापना को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष अपने-अपने क्षेत्र में माता की स्थापना करना चाहते थे। इस बीच मंडी के लोग पिंडी उठाकर चल पड़े। कुछ दूर चलने के बाद मंडी के लोग एक स्थान पर माता की पिंडी को रखकर आराम करने लगे। जब मंडी के लोग पिंडी को वापस उठाने लगे तो काफी जोर लगाने के बाद भी पिंडी नहीं उठी। इसके बाद सभी लोगों ने सहमती से पिंडी को यहीं स्थापित कर दिया गया। अवाह देवी मंदिर में स्थापित पिंडी को जालपा पिंडी और मंदिर को जालपा देवी मंदिर भी कहा जाता है।

ऐसे पहुंचें अवाह देवी मंदिर

हमीरपुर शहर से अवाह देवी मंदिर पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। हमीरपुर शहर बस सेवा से दिल्ली, अमृतसर, देहरादून, हरिद्वार, अम्बाला, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। हमीरपुर से नजदीकी रेलवे स्टेशन लगभग 70km दूर ऊना में है। हमीरपुर से निकटतम हवाई अड्डा लगभग 83km दूर कांगड़ा का गग्गल हवाई अड्डा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’