न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेक्स टूरिज्म के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 10 देश, भारत से भी हर साल जाते हैं हजारों लोग

वेश्यावृति प्राचीन समय से ही एक व्यापार रहा हैं जो दुनियाभर में किया जा रहा हैं। इसी के कारण सेक्स टूरिज्म का विकास देखने को मिल रहा हैं जिससे दुनिया भर में लाखों सेक्स वर्कर्स जुड़े हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 3:04:10

सेक्स टूरिज्म के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 10 देश, भारत से भी हर साल जाते हैं हजारों लोग

वेश्यावृति प्राचीन समय से ही एक व्यापार रहा हैं जो दुनियाभर में किया जा रहा हैं। इसी के कारण सेक्स टूरिज्म का विकास देखने को मिल रहा हैं जिससे दुनिया भर में लाखों सेक्स वर्कर्स जुड़े हुए हैं। कई लोग हैं जो लगातार काम के तनाव को दूर करने के लिए सेक्स टूरिज्म का चुनाव करते हैं। कुछ देशों में इसके लिए खास इलाके हैं तो कहीं खास कानून हैं। दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जो सेक्स टूरिज्म के लिए लोकप्रिय हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दुनिया में लगभग 30 लाख लोग हर साल सेक्स टूरिज्म ट्रिप पर जाते हैं। भारत से भी हर साल हजारों लोग यहां अपनी सेक्स की भूख को शांत करने के लिए यहां जाते हैं। आइये जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े सेक्स टूरिज्म देशों के बारे में...

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

थाईलैंड

सेक्स टूरिज्म देशों के रूप में थाईलैंड नंबर एक स्थान पर है। यहाँ पर देह व्यापार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। थाईलैंड में सेक्स टूरिज्म या देह व्यापार वियतनाम युद्ध के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस देश में करीब तीन मिलियन से अधिक सेक्स वर्कर हैं लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन यौनकर्मियों का एक तिहाई हिस्सा नाबालिगों का है। थाईलैंड देश की पटाया सिटी देह व्यापार में सबसे आगे है यहाँ के मसाज पार्लर, लीगल वैश्यालय, न्यूड बीचेस पर देह व्यापर काफी ज्यादा चलता है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

स्पेन

स्पेन में मैड्रिड, बार्सिलोना, इबिजा जैसे शहर टूरिस्टों की फेवरेट जगहों में शामिल हैं लेकिन इकोनॉमी को बढ़ाने के मद्देनजर स्पेन में अब सैक्स टूरिज्म भी शुरू हो चुका है। कानूनी तौर पर वैध होने के चलते इसे यूरोप का सबसे फेमस सैक्स टूरिस्टज्म डेस्टिनेशन बनाने का काम चल रहा है। यहां सैक्स वर्कर्स ज्यादातर साउथ अमरीका और स्पेनिश महिलाएं को देखा जा सकता है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

नीदरलैंड

नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में सदियों से कई वेश्यालय चलते रहे हैं। आधुनिक दौर की सरकारों ने इसके लिए अलग से जगह भी बनाई है। वहां हर शाम खूब रौनक सजती है और दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। एम्सटर्डम में यूरोप, अफ्रीकी देशों से लेकर एशियाई देशों की भी कई महिलाएं बतौर सेक्स वर्कर काम करती हैं। नीदरलैंड की सरकार ने सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा के लिए कानून भी बनाए हैं। इसके अलावा, वहां उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद रहती है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

ब्राजील

ब्राजील एक ऐसा देश है जो वेश्यावृत्ति को कानूनी रूप से सपोर्ट करता है। यहाँ की सरकार भी ग्राहकों को चैट करने में मदद करने के लिए विश्व कप तक अपने देश के सेक्स वर्कर्स को मुफ्त अंग्रेजी, स्पेनिश और जर्मन सीखने के लेसन प्रदान किये हैं। जिस तरह से ब्राजील सेक्स व्यापार को बढ़ावा दे रहा है उस तरह से तो यही लगता है कि एक दिन ब्राजील, देश व्यापार में थाईलैंड को पीछे करके नंबर वन बन जायेगा। आपको बता दें कि ब्राजील की सरकार ने देह व्यापार पर अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए ’I’m a happy prostitution’ अभियान भी शुरू किया था। लेकिन इतना सब होने के बाद आज भी यहां वेश्यालय अवैध हैं।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

कोलंबिया

एक ऐसा देश हैं जहाँ की महिलाएं दुनिया में सबसे सुंदर हैं, यह दुनिया का एक ऐसा देश है जिसने वैश्विक सेक्स पर्यटन राजधानी के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया है। कोलंबिया देह व्यापर पूरी तरह से लीगल और स्वीकृत है इसलिए यह सेक्स टूरिज्म के लिए फेमस है। लेकिन कोलंबिया सरकार लगातार बाल वेश्यावृत्ति, यौन दासता और मानव तस्करी से लड़ने का प्रयास कर रही है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

डोमिनिकन रिपब्लिक

ज्यादातर कैरीबियन देशों में सेक्स टूरिज्म का कारोबार दिनों-दिन बढ़ रहा है, खासतौर से फीमेल सेक्स टूरिज्म। डोमिनिकन रिपब्लिक भी उन्हीं खास देशों में से एक है। जहां लगभग 60,000 से लेकर 100000 महिलाएं सेक्स वर्कर हैं जो इस काम के लिए अलग देशों में भी भेजी जाती हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है। जिसकी वजह से यहां बहुत ही कम उम्र के सेक्स वर्करर्स को देखा जा सकता है। यूनाइटेड नेशंस और यूरोप के बीच बसे होने के कारण इस देश में सेक्स टूरिज्म बहुत ही मशहूर है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

कैरेबियाई देश

कैरिबियाई टापुओं की खूबसूरती की वजह से हर साल यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका जैसे देशों के नागरिक यहां आते हैं। यहां के जमैका, बारबाडोस और डोमिकन रिपब्लिक जैसे टापुओं की लोकप्रियता सेक्स टूरिज्म के लिए भी है। यहां की खासियत यह भी है कि महिलाओं के साथ पुरुष सेक्स वर्कर्स भी यहां मिलते हैं। कैरेबियाई देशों में वेश्यावृत्ति गैर-कानूनी नहीं है। सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा के लिए भी यहां कुछ खास कानून हैं।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

फिलीपींस

फिलीपींस एक ऐसा देश है जहाँ पर देह व्यापार अवैध है और यहाँ इसके लिए कठोर सजा दी जाती है। इस देश में वेश्यावृत्ति बड़े पैमाने पर होती है। इस देश में सेक्स वर्कर आमतौर पर बारगर्ल्स ’के रूप में आती है, जो अक्सर’ बारगर्ल ’आईडी टैग पहनती हैं। आपको बता दें कि इस देश में आने वाले करीब 60 फीसदी पर्यटक केवल सेक्स पर्यटन के लिए यहाँ आते हैं। इसलिए यह सेक्स टूरिज्म के लिए फेमस है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

केन्या

केन्या का नाम देह व्यापर वाले टॉप टेन देशों की सूचि में आता है। यह देश अफ्रीका में सबसे स्थिर और सुरक्षित देशों में से एक है, जहाँ पर गरीबी की वजह से सेक्स टूरिज्म काफी प्रचलित है। केन्या अफ्रीका महाद्वीप पर सबसे बड़ा पर्यटन उद्योग और सेक्स पर्यटन स्थल भी है। केन्याई पर्यटन बोर्ड देश में एसटीआई और एचआईवी का उच्च स्तर होने के बाद भी यहाँ आकर सेक्स की चाह रखने वाले पर्यटकों को निराश नहीं करता। आपको बता दें कि केन्या में कमाई का सबसे बड़ा साधन यहां का सेक्स टूरिज्म है। इसलिए यह सेक्स टूरिज्म के लिए फेमस है।

sex tourism destinations around the world,sex tourism,sex tourism countries 2023,the best sex country in the world

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया चाइल्ड सैक्स ट्रैफिकिंग के लिए काफी मशहूर है। हैरानी की बात तो यह है कि इसे लीगल माना जाता है। इसी के चलते यहां बाहर से आने वाले टूरिस्टों की संख्या हजारों में होती है। यहां सैक्स वर्कर्स को सोशल मीडिया के द्वारा मोल-भाव करवाकर दूसरे देशों में भेजा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका