न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Food Day 2022 : सुपरफूड अलसी के मिलते हैं सेहत को कई चमत्कारी फायदे, जानें इनके बारे में

अलसी आमतौर पर घर में इस्तेमाल की जाती हैं। कई घरेलू व्यंजनों में भी अलसी का इस्तेमाल किया जाता है। अलसी के बारे में आप सभी ने सुना होगा कि यह बेहद गुणकारी होती हैं। अलसी लिग्नान से भरपूर होती है, और इसमें एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों गुण होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Oct 2022 3:14:52

World Food Day 2022 : सुपरफूड अलसी के मिलते हैं सेहत को कई चमत्कारी फायदे, जानें इनके बारे में

अलसी आमतौर पर घर में इस्तेमाल की जाती हैं। कई घरेलू व्यंजनों में भी अलसी का इस्तेमाल किया जाता है। अलसी के बारे में आप सभी ने सुना होगा कि यह बेहद गुणकारी होती हैं। अलसी लिग्नान से भरपूर होती है, और इसमें एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों गुण होते हैं। इसी के साथ ही अलसी के बीजों में विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। आप अलसी का उपयोग कर अनेक रोगों की रोकथाम कर सकते हैं और अपने परिवार को स्वस्थ बना सकते हैं। हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (World Food Day 2022) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना है। साथ ही पोषण युक्त आहार लेने के फायदे की जानकारी उपलब्ध कराना है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। इससे शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अलसी के बीज आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

नींद की समस्या में

नींद ना आने की बीमारी में अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए अलसी, तथा एरंड तेल को बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर, कांसे की थाली में अच्छे से पीस लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से नींद अच्छी आती है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

एनर्जी बूस्टर के तौर पर

कई बार आप सुबह उठते हैं और अपने आप को थका-थका सा महसूस करते हैं। दरअसल, ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है जिसमें कि भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है। वो ऐसे कि भूनी हुई अलसी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इस भून देते हैं तो आप इसे सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर इसे हल्का-हल्का पाउडर जैसा बना कर अपने ब्रेड या सैंडविच में रख कर खा सकते हैं। इस तरह ये आपकी एनर्जी बूस्ट करने में मदद करेगा।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

पाचन सुधारने में मददगार

अलसी में दोनों तरह के डायट्री फाइबर होते हैं- घुलनशील और अघुलनशील। दोनों फाइबर पाचन में मददगार साबित होते हैं। घुलनशील फाइबर मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है, जबकि अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को आंत के जरिए आसान मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान है तो उसे रोजावा अलसी खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

दर्द और सूजन में लाभकारी

अलसी के इस्तेमाल से दर्द, और सूजन में भी बहुत फायदा होता है। इसमें अलसी से बनाई हुई गीली दवा बहुत काम करती है। एक भाग कुटी हुई अलसी को, 4 भाग उबलते हुए पानी में डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। यह गीली होनी चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे दर्द, या सूजन वाले अंग पर तेल की तरह चुपड़ कर लगाएं। इसके प्रयोग से सूजन, और दर्द दूर होती है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

हाई कोलेस्ट्रॉल रहने पर

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आपको अलसी को भून कर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को लेना चाहिए। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकती है। रेगुलर इसका सेवन करने से ये एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर सही रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

सिर दर्द में फायदेमंद

क्या आजकल सिरदर्द की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहने लगे हैं? तो एक आसान घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। सिरदर्द से आराम पाने के लिए अलसी का सही तरह से प्रयोग करने पर अलसी के लाभ पूरी तरह से मिल सकता है। इसके लिए अलसी के बीजों को ठंडे पानी में पीसकर लेप करें। इससे सूजन के कारण होने वाले सिर दर्द, या अन्य तरह के सिर दर्द, या फिर सिर के घावों में फायदा मिलता है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

कब्ज से छुटकारा

कब्ज की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए भूनी हुई अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और जब आप इसे भून कर खाते हैं तो ये आपके पेट में रफेज की मात्रा को बढ़ाता है। इस तरह ये आपके मल में थोक जोड़ता है और इसे मुलायम बनाता है। जिसकी वजह से आपको कब्ज से छुटकारा मिलता है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

जुकाम में फायदेमंद

जुकाम से परेशान हैं, तो अलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। महीन पिसी अलसी को साफ कर धीमी आंच से तवे पर भून लें। जब यह अच्छी तरह भून जाय, और गंध आने लगे, तब पीस लें। इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिला लें। अलसी खाने का तरीका यह है कि आप इसे 5 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ, सुबह और शाम सेवन करें। इससे जुकाम में लाभ होता है।

alsi ke fayde,alsi,flax seeds,flax seeds benefits in hindi,alsi ke fayde hindi me,healthy food alsi,healthy food  flax seeds,world food day 2022

स्किन के लिए बेहतरीन

इन बीजों में लिग्नान और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो चेहरे पर झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अलसी के तेल को स्किन पर लगाने से सेंसेटिव, खुरदरापन और स्केलिंग जैसी समस्या दूर हो सकती है। अलसी में मौजूद फैटी एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा यह बालों के झड़ने, एक्जिमा और रूसी को रोकने में भी मददगार साबित होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO