न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड आते ही क्यों नीली पड़ने लगती हैं कुछ लोगों की उंगलियां? जानिए शरीर में किस कमी का है संकेत

सर्दियों में उंगलियों का नीला, सफेद या बैंगनी पड़ना रेनाड्स सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। जानिए इसके कारण, जोखिम में कौन लोग हैं और इससे बचाव के आसान उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 12:41:36

ठंड आते ही क्यों नीली पड़ने लगती हैं कुछ लोगों की उंगलियां? जानिए शरीर में किस कमी का है संकेत

जैसे ही सर्दियों की दस्तक होती है, कई लोगों को एक अजीब-सी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठंड लगते ही हाथों या पैरों की उंगलियों का रंग बदलने लगता है—कभी सफेद, कभी नीला तो कभी बैंगनी। इसके साथ झनझनाहट, सुन्नपन, दर्द या हल्की सूजन भी महसूस हो सकती है। ज्यादातर लोग इसे सामान्य ठंड का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है। मेडिकल भाषा में इसे रेनाड्स सिंड्रोम (Raynaud’s Syndrome) कहा जाता है। यह समस्या विशेष रूप से 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।

यह परेशानी उन लोगों में ज्यादा पाई जाती है जो बार-बार ठंडे और गर्म पानी के संपर्क में आते हैं या लंबे समय तक ठंडे वातावरण में काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसके पीछे की असली वजह को समझा जाए और समय रहते सावधानी बरती जाए।

आखिर ठंड में उंगलियों का रंग क्यों बदल जाता है?

रेनाड्स सिंड्रोम की स्थिति में ठंड या अचानक तनाव के कारण हाथों और पैरों की छोटी धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इससे उंगलियों तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। ऑक्सीजन की कमी होने पर सबसे पहले उंगलियां सफेद पड़ती हैं, फिर नीली हो जाती हैं और जब ब्लड सर्कुलेशन दोबारा शुरू होता है तो वे लाल रंग की दिखने लगती हैं।

ब्लड फ्लो बाधित होने की वजह से उंगलियों में सुन्नपन, जलन और दर्द महसूस होता है। कुछ मामलों में अगर यह समस्या बार-बार हो, तो उंगलियों पर छाले या घाव भी बन सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई लोगों को बहुत ज्यादा ठंड न होने पर भी—करीब 60 से 70 डिग्री फारेनहाइट तापमान में—इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। मानसिक तनाव भी इस स्थिति को ट्रिगर कर सकता है।

किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा?

इस समस्या का खतरा कुछ खास वर्गों में अधिक देखा गया है। होटल और कैटरिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग, वाइब्रेटिंग मशीनों या टूल्स का इस्तेमाल करने वाले मजदूर, ठंडे-गर्म पानी में बार-बार हाथ डालने वाले लोग और घरेलू काम करने वाली महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित होती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, सर्दियों के मौसम में ओपीडी में आने वाले करीब 60 प्रतिशत मरीज उंगलियों के रंग बदलने और सुन्नपन जैसी शिकायतों के साथ पहुंचते हैं। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो उंगलियां काली पड़ने लगती हैं और गंभीर मामलों में ऊतकों (टिश्यू) को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इस समस्या से बचाव कैसे करें?

रेनाड्स सिंड्रोम से बचने के लिए रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। कोशिश करें कि बहुत ठंडे पानी के सीधे संपर्क से बचें। घर में नंगे पैर चलने से बचें, फ्रिज के अंदर हाथ डालने या उसके सामने ज्यादा देर खड़े होने की आदत न डालें। कपड़े धोते समय डिटर्जेंट या साबुन को सीधे हाथों में न लगाएं और हमेशा रबर के ग्लव्स का इस्तेमाल करें।

सर्दियों में ऊनी दस्ताने और मोजे पहनकर रखें, ताकि हाथ-पैर गर्म बने रहें। शुरुआती अवस्था में इस समस्या का इलाज दवाओं के जरिए किया जा सकता है। कुछ मामलों में बायोफीडबैक तकनीक की मदद से हाथों के तापमान को नियंत्रित करना सिखाया जाता है। अगर दवाओं से भी राहत न मिले और स्थिति गंभीर हो जाए, तो डॉक्टर सर्जरी का विकल्प भी अपनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत