Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमेगा-3 की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जाने ये फैटी एसिड क्यों है जरूरी?

ओमेगा-3 की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ता है और यह फैटी एसिड क्यों जरूरी है। जानें हार्ट और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 के फायदे, जांच और आहार संबंधी उपाय।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 10:59:37

ओमेगा-3 की कमी से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जाने ये फैटी एसिड क्यों है जरूरी?

जैसे विटामिन और मिनरल हमारे शरीर के लिए अनिवार्य हैं, वैसे ही हेल्दी फैट भी जरूरी होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई लोगों में ओमेगा-3 की कमी इतनी बढ़ जाती है कि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ये फैटी एसिड न केवल सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि लंबे समय में हृदय रोगों के जोखिम को घटाने वाले बायोमार्कर के रूप में भी जाना जाता है। बावजूद इसके, आमतौर पर लोग अपनी ओमेगा-3 लेवल की जांच नहीं करवाते। आइए जानते हैं कि शरीर में इसकी कमी क्या प्रभाव डालती है।

ओमेगा-3 की जांच क्यों जरूरी है?

इंस्टाग्राम पर कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने ओमेगा-3 फैटी एसिड के महत्व के बारे में जानकारी दी है। उनके अनुसार, अमेरिकी आबादी का लगभग 80-90 प्रतिशत हिस्सा ओमेगा-3 की कमी से प्रभावित है। इस कमी के कारण हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मृत्यु का जोखिम 15 से 30 प्रतिशत तक ज्यादा होता है।

ओमेगा-3 की जांच मुख्य रूप से रक्त परीक्षण (Blood Test) के जरिए की जाती है, जिसे ‘ओमेगा-3 इंडेक्स टेस्ट’ (Omega-3 Index Test) कहा जाता है। यह टेस्ट शरीर में ईपीए और डीएचए जैसे प्रमुख ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा का पता लगाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड क्यों है जरूरी?

ओमेगा-3, खासकर ईपीए और डीएचए, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके, सूजन घटाकर और रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह एंडोथेलियल फ़ंक्शन को भी सुधारता है, जो रक्त वाहिकाओं की दीवार की सुरक्षा और लचीलापन बनाए रखने में मदद करता है।

ओमेगा-3 की कमी से होने वाले जोखिम:

कोरोनरी हृदय रोग (CHD) से मृत्यु का खतरा बढ़ना

दिल संबंधी रोगों (CVD) की घटनाओं में वृद्धि

प्रारंभिक चरण में कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस का विकास

ओमेगा-3 की कमी कैसे पूरी करें:

ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए अपने आहार में फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल और ट्राउट शामिल करें। इसके अलावा, अलसी, अखरोट और ओमेगा-3 सप्लीमेंट का सेवन भी लाभकारी है। नियमित रूप से ओमेगा-3 का सेवन आपके दिल, दिमाग और समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology