न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना वजह वजन घटना या लगातार थकान? हो सकता है कैंसर का ‘साइलेंट’ संकेत

बिना वजह वजन घटना, लगातार थकान, बार-बार मितली या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं पेट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकती हैं। जानें कब डॉक्टर से तुरंत जांच करानी जरूरी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 09 Feb 2026 9:14:59

बिना वजह वजन घटना या लगातार थकान? हो सकता है कैंसर का ‘साइलेंट’ संकेत

दुनिया भर में पेट के कैंसर समेत कई प्रकार के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआती चरणों में ये अक्सर किसी स्पष्ट लक्षण के बिना ही मौजूद रहते हैं। खासकर उन देशों में जहां पेट कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग नहीं होती, ज्यादातर मामलों का पता तब चलता है जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है या शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुकी होती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी (American Cancer Society) के अनुसार, कुछ शुरुआती लक्षण ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

पेट में लगातार सूजन और भारीपन

भारी या मसालेदार भोजन के बाद पेट फूलना आम बात है। लेकिन अगर थोड़ी मात्रा में खाना खाने पर भी बार-बार पेट में भारीपन या कसाव महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। पेट के कैंसर के शुरुआती चरण में भोजन धीरे-धीरे पचता है, जिससे ऊपरी पेट में जकड़न या भारीपन की समस्या हो सकती है। अगर यह परेशानी खाने की आदतों से संबंधित न हो और लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाना बेहद जरूरी है।

बिना वजह लगातार थकान और कमजोरी

नींद की कमी या तनाव के कारण थकान होना सामान्य है, लेकिन यदि बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार कमजोरी बनी रहे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। पेट में धीरे-धीरे होने वाली अंदरूनी ब्लीडिंग शुरुआत में नजर नहीं आती, लेकिन इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। थकान के साथ चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना या सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत मेडिकल जांच करवाना आवश्यक है।

अचानक वजन घटना

अचानक वजन का कम होना पेट कैंसर का एक गंभीर संकेत हो सकता है। व्यक्ति सामान्य मात्रा में भोजन करता है, लेकिन जल्दी पेट भरने जैसा अनुभव करता है। इसका कारण यह हो सकता है कि कैंसर पेट की क्षमता को कम कर देता है या भोजन के पचने की प्रक्रिया में बाधा डालता है। साथ ही, अचानक वजन घटना और लगातार भूख न लगना चेतावनी का संकेत हो सकता है।

बार-बार मितली या उल्टी

कभी-कभी मितली या उल्टी सामान्य होती है, लेकिन अगर यह बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। खाने के तुरंत बाद या सुबह उठते ही मितली महसूस होना पेट की दीवार में ट्यूमर की वजह से हो सकता है। लंबे समय तक लगातार मितली या उल्टी अनुभव करना गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी पेट की परेशानियों को हल्के में न लें

आजकल तेजाबियत, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याएं आम हैं, खासकर तला-भुना या मीठा खाने के बाद। लेकिन अगर जीवनशैली बदलने या दवाइयों के बावजूद ये लक्षण ठीक न हों, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक अपच, पेट में दर्द, जलन या लगातार भारीपन पेट संबंधी बीमारियों, यहां तक कि कैंसर के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत