न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तरबूज के बीजों को न समझें बेकार, जानिए 5 बेहतरीन फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

तरबूज के बीजों में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ। जानें कैसे ये बीज पाचन, डायबिटीज, दिल की सेहत, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जानें तरबूज के बीज खाने के सही तरीके और इनके फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 04 May 2025 2:44:23

 तरबूज के बीजों को न समझें बेकार, जानिए 5 बेहतरीन फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

गर्मियों में तरबूज खाना लगभग सभी को पसंद होता है। यह रसीला फल न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से भी राहत दिलाता है। लेकिन अक्सर लोग तरबूज खाते समय इसके काले बीजों को बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं। ये छोटी-छोटी बीजें वास्तव में सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि तरबूज के बीजों को कैसे इस्तेमाल करें और किन स्वास्थ्य समस्याओं में ये फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

1. पेट की सफाई और पाचन में बेहतरीन

तरबूज के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखते हैं। यदि आपको अक्सर कब्ज की समस्या होती है, तो इन बीजों का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। आप इन सूखे बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे न केवल पेट साफ रहेगा, बल्कि पाचन क्रिया भी सुधरेगी।

2. डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक

तरबूज के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, ये बीज इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं और शुगर कंट्रोल में रखने में कारगर होते हैं। आप इन बीजों की चाय बनाकर पी सकते हैं। 1 चम्मच बीजों को 2 कप पानी में उबालें, फिर छानकर दिन में एक बार सेवन करें।

3. दिल की सेहत के लिए लाभकारी

इन बीजों में हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-6 फैटी एसिड और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। नियमित सेवन हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकता है।

4. त्वचा और बालों के लिए गुणकारी

तरबूज के बीजों में जिंक, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को चमकदार रखते हैं। ये बीज फ्री रेडिकल्स से त्वचा की सुरक्षा करते हैं और बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करते हैं। आप तरबूज के बीजों का तेल खरीदकर उसे फेस ऑयल या हेयर ऑयल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं

तरबूज के बीज आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करते हैं। इन्हें नियमित रूप से लेने से वायरल इंफेक्शन से भी बचाव होता है। आप इन बीजों को धोकर सुखा लें, फिर हल्का भूनकर नमकीन की तरह खा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें स्मूदी, दलिया या सलाद में टॉपिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन बीजों का पाउडर बनाकर दूध या पानी में मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज