न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन घटाने का वायरल फॉर्मूला: क्या है 30-30-30 नियम और कैसे करता है काम?

30-30-30 वेट लॉस फॉर्मूला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जानिए कैसे सिर्फ 30 दिन में, हर सुबह 30 ग्राम प्रोटीन और 30 मिनट की एक्सरसाइज से तेजी से घटाएं वजन और पाएं फिट और हेल्दी बॉडी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:23:55

वजन घटाने का वायरल फॉर्मूला: क्या है 30-30-30 नियम और कैसे करता है काम?

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बदलते खान-पान की वजह से मोटापा एक आम समस्या बन गया है। दिन भर की थकान और तनाव के बीच हम अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हम सभी अपनी खराब लाइफस्टाइल का खामियाजा बढ़ते वज़न के रूप में भुगत रहे हैं। दुनिया भर में लोग तेज़ी से मोटापे की चपेट में आ रहे हैं, और इसी वजह से वज़न कम करने के नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं।

इन्हीं में से एक तरीका है 30-30-30 का फार्मूला, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वज़न घटाने के लिए तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। यह न सिर्फ एक ट्रेंड है, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगियों में बदलाव भी ला रहा है। यह एक सीधा-साधा लेकिन असरदार तरीका है, जो कुछ अच्छी आदतों को अपनाने पर ज़ोर देता है। अगर आप भी बिना भूखे रहे और हेल्दी ढंग से वजन घटाना चाहते हैं तो यह फार्मूला आपकी जिंदगी बदल सकता है। चलिए जानते हैं कि 30-30-30 का फार्मूला क्या है और यह वज़न कम करने में कैसे मदद करता है।

क्या है 30-30-30 का फार्मूला?

जागने के 30 मिनट के अंदर 30 ग्राम प्रोटीन का करें सेवन:

सुबह उठते ही शरीर को एनर्जी की ज़रूरत होती है। ऐसे में उठने के आधे घंटे के अंदर आपको अपने नाश्ते में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन शामिल करना है। इससे न केवल मेटाबॉलिज्म तेज होता है, बल्कि दिनभर पेट भरा-भरा भी महसूस होता है। प्रोटीन युक्त नाश्ते के उदाहरणों में अंडे, ग्रीक योगर्ट, पनीर, दालें, टोफू या प्रोटीन शेक शामिल हैं। यह कदम आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है।

30 मिनट तक करें कम तीव्रता वाला व्यायाम:

नाश्ता करने के बाद, आपको 30 मिनट तक हल्का-फुल्का व्यायाम करना है। इसमें ब्रिस्क वॉक, साइकिल चलाना, तैरना, योग या नृत्य कोई भी ऐसी गतिविधि शामिल हो सकती है जिसमें हृदय गति थोड़ी बढ़े लेकिन आप आराम से बातचीत कर सकें। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए कारगर है जो जिम नहीं जाना चाहते, लेकिन फिर भी फिट रहना चाहते हैं।

30 दिनों तक करें पालन:

इस नियम की कुछ व्याख्याओं के अनुसार आपको 30 दिनों तक इस दिनचर्या का सख्ती से पालन करना है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि अपनी दैनिक कैलोरी का सेवन 30% कम करके भी आप अच्छे परिणाम पा सकते हैं। लेकिन सबसे ज़रूरी है नियमितता—क्योंकि छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़े नतीजे लाते हैं।

वजन घटाने में यह कैसे करता है कमाल?

30-30-30 का फार्मूला अप्लाई करने से वजन हेल्दी तरीके से कम होगा, वह भी बिना अपनी फेवरेट चीज़ों को पूरी तरह छोड़ने के। सुबह जल्दी प्रोटीन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को किकस्टार्ट करने में मदद मिलती है। प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और बिना भूखे रहे दिनभर एक्टिव रखता है। साथ ही, यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में भी मदद करता है जिससे अनहेल्दी क्रेविंग्स कम होती हैं।

हर दिन 30 मिनट का व्यायाम करने से वजन आसानी से कम होगा। 30 दिनों तक नियमित एक्सरसाइज़ करने से शरीर उस रूटीन का अभ्यस्त हो जाता है और धीरे-धीरे ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने लगता है। यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि आपकी सोच, आत्मविश्वास और मूड पर भी सकारात्मक असर डालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?