न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बनाए रखनी हैं सेहत, आज से ही खाना शुरू करें भुना चना, मिलेंगे ये फायदे

हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह भुने चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 12:52:59

सर्दियों में बनाए रखनी हैं सेहत, आज से ही खाना शुरू करें भुना चना, मिलेंगे ये फायदे

मौसम बदलने के साथ ही भोजन में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं जो सेहत के अनुरूप सही रहे। इस समय सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां आपको अपने भोजन में पोषक तत्वों से भरी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं। इन दिनों में स्नैक्स के तौर पर भुना चना खाया जा सकता हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। भुने चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। चने में पाए जाने वाले पोषण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह भुने चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

हड्डियां बनती हैं मजबूत

अगर आप रोजाना नियमित रूप से भुने हुए चने का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। जिस प्रकार दूध और दही में कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, उसी प्रकार से भुने हुए चने में भी इसकी मात्रा बहुत अच्छी होती है। यही वजह है कि इसका नियमित सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

भरपूर एनर्जी

सर्दियों में कई बार आलस आता है। ऐसे में भूने चने के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती हैं। भूने चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। ये शरीर की थकावट को दूर करने में मदद करते हैं।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

वजन करें नियंत्रित

आज के समय में अधिकांश लोग मोटापा के शिकार हैं। एेसे में आप भूना चना का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। भूने चना में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है और फाइबर के गुण होने से जल्दी जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है। भूने चना से वजन को नियंत्रण में किया जा सकता है।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

पाचन तंत्र को करें मजबूत

सर्दियों में भूने चने को खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसको खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलती हैं। ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अगर हम अपने शरीर को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोजाना मुट्ठी भर भुने हुए चने का सेवन जरूर करें। इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

डायबिटीज को करें कंट्रोल

सर्दियों में कई बार डायबिटीज बढ़ जाती है। ऐसे में भूना चना खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। भूना चना शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसको खाने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

to maintain health in winter,start eating roasted gram from today itself,you will get these benefits,Health,healthy living

खून साफ करे

रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। चना खून साफ करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में निखार आता है, खून साफ होता है और खून से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'

'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह

बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव

'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD

सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर

राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका