न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन नियंत्रण में लाना चाहते हैं तो आज से ही लाएं इन आदतों में सुधार, दिखेगा असर

आज के समय में वजन बढ़ना और मोटापा एक बड़ी समस्या बना हुआ हैं। बढ़ते मोटापे की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन वे असर नहीं डालते हैं तो नकारात्मकता आने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 9:53:55

वजन नियंत्रण में लाना चाहते हैं तो आज से ही लाएं इन आदतों में सुधार, दिखेगा असर

आज के समय में वजन बढ़ना और मोटापा एक बड़ी समस्या बना हुआ हैं। बढ़ते मोटापे की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन वे असर नहीं डालते हैं तो नकारात्मकता आने लगती हैं। लोग जिम में पसीना बनाने के बावजूद खुद के शरीर में बदलाव नहीं देखते हैं तो निराशा होना जाहिर सी बात हैं। ऐसे में आपको समझने की जरूरत हैं कि आप कहां गलती कर रहे हैं जिसकी वजह से सही परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन आदतों में बदलाव लाकर वजन नियंत्रण की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

हेल्दी फैट लें

अक्सर देखा गया है कि लोग एक्स्ट्रा कैलोरी छोड़ने के चक्कर में नट्स, बीज, पनीर और मक्खन जैसे खाद्य पदार्थ खाना बंद कर देते हैं जोकि गलत है। ध्यान रहे कि इन चीजों में पाए जाने वाले हेल्दी फैट को प्रोटीन और कार्ब्स की तुलना में पचने में अधिक समय लगता है, इसलिए आपको भूख की भावना कम होती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि व्यायाम करते समय लोग अक्सर बर्न कैलोरी काउंट को कम कर देते हैं। नतीजतन वे खुद को अधिक भोजन खाने की अनुमति देते हैं, यह सोचकर कि उन्होंने बहुत अधिक ऊर्जा खर्च की है।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

खाना खाने से पहले पीएं पानी

वजन घटाने के लिए आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है। अक्सर लोग पीने के पानी के महत्व को कम आंकते हैं। तरल पदार्थ न केवल हमें हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि परिपूर्णता की अनुभूति भी कराता है और हमें कम खाने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए आप भोजन के 30 मिनट पहले एक बड़ा गिलास पानी जरूर पिएं।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

ओलिव ऑयल को सूंघना बढ़िया विचार

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि जैतून के तेल को खाने में शामिल करने से आप जल्दी भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। यह भी पता चला है कि जैतून के तेल की महक भी शुगर लेवल के स्थिर होने के समय को बढ़ा देती है, जिससे आपको भूख नहीं लगती। भूख को घ्रेलिन नामक हार्मोन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। जब आप तनाव में होते हैं तो इसका स्तर बढ़ जाता है और जब आप खाने से आनंद महसूस करते हैं तो घट जाती है।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

चाय की जगह पीएं गुनगुना पानी

एक रिसर्च के मुताबिक सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह वजन घटाने के रास्ते में बाधा बन सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा वजन कम करने में भी आसानी होगी।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

डेयरी उत्पाद नहीं खाने वाले कैल्शियम विटामिन लें

बहुत से लोग लैक्टोज-इनटोलरेंस होते हैं, इसलिए वे डेयरी को अपने आहार से पूरी तरह से बाहर कर देते हैं। लेकिन दूध और पनीर कैल्शियम के महान स्रोत हैं जो वैज्ञानिकों के अनुसार वसा के चयापचय को तेज करने में मदद करते हैं। कैल्शियम विटामिन लेने वाले प्रयोग के प्रतिभागियों का वजन 26% से 70% तक कम हो गया। इसलिए आप इनकी जगह कैल्शियम विटामिन और विटामिन डी ले सकते हैं।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट लें

प्रोटीन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन खाने से देर तक भूख नहीं लगती हैं। कई स्टडी में दावा किया गया कि हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट खाने से बार- बार खाने की क्रेविंग की कम हो जाती है। हाई प्रोटीन घ्रेलिन हार्मोन की मात्रा को कम कर देता है। इसे हंगर हार्मोन यानी भूख का हार्मोन भी कहा जाता है। इसके लिए अपने ब्रेकफास्ट में अंडे, योगर्ट, नट्स और चीया सीड्स उपलब्ध है।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

डार्क चॉकलेट खाएं

चॉकलेट से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह वजन कम करने और मेंटेन रखने में भी सहायक है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग कम कार्ब आहार लेते हैं, जो कम मात्रा में डार्क चॉकलेट खाते हैं, उनका वजन नहीं बढ़ता बल्कि कम होता है।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

सोने से दो घंटे पहले कर लें डिनर

सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात ये है कि सोने से हमेशा 2 घंटे पहले डिनर खत्म कर लें। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो नियमित तौर पर आपको ऐसा करना होगा। वे लोग जो देर से डिनर करके तुरंत सो जाते हैं, उनका वजन कभी नहीं घटता।

tips to control weight,weight,control weight,tips to control weight,reduce weight tips,healthy living,Health tips

पर्याप्त नींद लें

रात के वक्त 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। इसमें स्लीप क्वालिटी का भी बड़ा महत्व है। इसमें सुधार के लिए एल्कोहल का सेवन बंद करें। रात में सोने से पहले एक कप दूध के साथ थोड़ा सा गुड़ और जायफल खाने से अच्छी नींद आती है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी