न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसा होना चाहिए सर्दियों में गर्भवती महिलाओं का भोजन, खुद को रख पाएंगी सेहतमंद

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन गर्भवती महिलाओं द्वारा सर्दियों के दिनों में करना चाहिए। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 3:58:10

ऐसा होना चाहिए सर्दियों में गर्भवती महिलाओं का भोजन, खुद को रख पाएंगी सेहतमंद

सेहतमंद बने रहने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खासतौर से जब मौसम सर्दियों का हो। सर्दियों के इस मौसम में फ्लू, वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बना रहता हैं और इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में सर्दियों के इन दिनों में गर्भवती महिलाओं को सचेत रहते हुए अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो मेटाबोलिज्म बढ़ाते हुए वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से बचाए रखें और स्वस्थ सेहत प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन गर्भवती महिलाओं द्वारा सर्दियों के दिनों में करना चाहिए। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

खट्टे फल

प्रेगनेंसी के दौरान महिला को खट्टे फल जैसे की मौसमी, संतरा, किन्नू, कीवी, अमरुद आदि का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो की एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता है। ऐसे में इन फलों का सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है जिससे महिला को सर्दियों में इन्फेक्शन के खतरे से बचे रहने में मदद मिलती है। साथ ही खट्टे फलों में फोलेट, फाइबर व् अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं जो की प्रेगनेंसी के दौरान जरुरी होते हैं।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

लहसुन

अधिकतर गर्भवती महिलाओं को पूरे 9 महीने के अनुभव के दौरान गैस और सूजन का अनुभव होता है। ऐसे में आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो न केवल गैस को दूर करता है बल्कि शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है। ये आपके इम्युनिटी लेवल को बढ़ाने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

डेयरी उत्पाद

गर्भावस्था में स्किम्ड दूध, पनीर, दही, छाछ या दूध से बने उत्पादों को भरपूर मात्रा में खाना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। सर्दियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को कल्शियम युक्त फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए। ताकि उनकी और उनके बच्चे की हड्डियां मजबूत रहें। क्योंकि प्रेग्रेंसी के दौरान हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

गाजर

सर्दियों के मौसम में गाजर आपको बहुत आसानी से मिल जाती है और गाजर का सेवन करना प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन डी, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो माँ व् बच्चे दोनों के लिए जरुरी होते हैं साथ ही इसके सेवन महिला की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। जिससे महिला को सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचे रहने में मदद मिलती है। साथ ही प्रेग्नेंट महिला गाजर को गाजर के जूस, सलाद, सब्ज़ी, आदि के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

अदरक

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और मॉर्निंग सिकनेस और मतली से निपटने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में अदरक को शामिल करने से भी आप अपने पाचन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अदरक शरीर को गर्म रखने के लिए भी जाना जाता है। इसलिए इसे आपको अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

मूली

ठंड का मौसम आते ही मार्किट में मूली भी आ जाती है और मूली के आते ही अधिकतर सभी को मूली के पराठे खाने की क्रेविंग होना आम बात होती है। और प्रेग्नेंट महिला के लिए तो सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान पेट सम्बन्धी समस्या होना आम बात होती है और मूली में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में मूली का सेवन करने से महिला को पेट सम्बन्धी परेशानियों से बचे रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में पानी पीने की इच्छा भी कम ही होती है ऐसे में मूली का सेवन करने से महिला को हाइड्रेट रहने में भी मदद मिलती है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

ड्राई फ्रूट्स

सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिला को ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी जरूर करना चाहिए। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में पोषक तत्व जैसे की आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, मैगनीज़, पोटैशियम, आदि भरपूर मात्रा में शामिल होता है। और यह सभी पोषक तत्व गर्भवती महिला व् गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ड्राई फ्रूट्स की तासीर थोड़ी गर्म होती है ऐसे में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से सर्दियों के मौसम में शरीर को ठंड व् ठंड के कारण होने वाली परेशानियों से बचे रहने में मदद मिलती है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

आंवला

ये फल एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है और विटामिन सी से भरपूर होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन एक आवश्यक पोषक तत्व है। आप इस फल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ये आपको बहुत आसानी से आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी के साथ ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

हरी सब्जियां

ठंड का मौसम आते हैं आपको मार्किट में हर तरीके की हरी सब्ज़ी मिल जाती है और हरी सब्जियां आयरन, फोलेट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स का बेहतरीन स्त्रोत होती है। जिससे प्रेग्नेंट महिला को स्वस्थ रहने, महिला की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने और गर्भ ने पल रहे शिशु के बेहतर विकास में भी मदद मिलती है। इसीलिए हो सके तो गर्भवती महिला को हरी सब्ज़ी का सेवन जरूर करना चाहिए।

this should be the food of pregnant women in winter they will be able to keep themselves healthy,Health,healthy living

शकरकंदी

सर्दियों के मौसम में शकरकंदी भी मार्किट में आ जाती है जिसे आप स्वीट पोटैटो भी कहते हैं। और स्वीट पोटैटो का सेवन करना प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें थाइमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सर्दियों के मौसम में महिला की इम्युनिटी को मजबूत बनाएं रखने के साथ इन्फेक्शन से सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा और भी सेहत सम्बन्धी फायदे शकरकंदी का सेवन करने से माँ व् बच्चे को मिलते हैं। इसीलिए प्रेग्नेंट महिला को शकरकंदी का सेवन जरूर करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका