न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बढ़ने लगती है अस्थमा की समस्या, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

कुछ योगासन जिनकी मदद से फेफड़ों को सही मात्रा में आक्सीजन मिल पाए और सांस लेने में तकलीफ ना हो। चलिए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो अस्थमा मरीजों के लिए वरदान साबित होते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 5:05:16

सर्दियों में बढ़ने लगती है अस्थमा की समस्या, ये योगासन दिलाएंगे आपको आराम

सर्दियों का मौसम आ चुका हैं जहां हवा में फैलने वाले प्रदूषण और स्मॉग की वजह से अस्थमा मरीजों की समस्या बढ़ जाती हैं। अस्थमा, श्वसन से संबंधित एक गंभीर और क्रोनिक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अस्थमा की समस्या में सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिससे सांस खुलकर नहीं आ पाती और सांस अटक जाती है। सर्दियों के दिनों में यह समस्या विकट समस्या बन सकती हैं। ऐसे में इस समय आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाने की जरूरत होती हैं। इसमें आपकी मदद कर सकते हैं कुछ योगासन जिनकी मदद से फेफड़ों को सही मात्रा में आक्सीजन मिल पाए और सांस लेने में तकलीफ ना हो। चलिए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो अस्थमा मरीजों के लिए वरदान साबित होते हैं।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

सुखासन

सुखासन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। चूंकि इसमें पूरा ध्यान सांस लेने और छोड़ने पर केंद्रित होता है इसलिए यह अस्थमा के ट्रीटमेंट में कारगर है और फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। इसे करने के लिए पैर मोड़कर यानी पलौथी मारकर सीधी अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने दाहिने हाथ को अपने दिल पर रखें और बाएं हाथ को पेट पर रखें। आंखें बंद कर लें और पेट को अंदर की तरफ खींचें और छाती को थोड़ा लिफ्ट करें। अब सांस को धीरे-धीरे बाहर की तरफ छोड़ें। कम से कम 5-6 मिनट के लिए इस अवस्था में ही रहें और फिर से रिपीट करें।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

भ्रामरी प्राणायाम

सुखासन, अर्द्धपद्मासन या पद्मासन जैसे योगासन को करने वाली आरामदायक पोजिशन में बैठ जाएं। अपनी पीठ को सीधा करें और आंखों को बंद कर लें। हाथ के अंगूठे को कान के ऊपर रखें। फिर रिंग फिंगर को नाक के पास रखें, मिडल फिंगर को पलकों के ऊपर और इंडेक्स फिंगर को माथे पर रखें। अब गहरी सांस लें। सांस लेते समय ॐ का उच्चारण करें। इस प्रक्रिया के दौरान मुंह को बंद रखें और ध्वनि के कंपन को महसूस करें।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

भुजंगासन

अस्थमा की समस्या के शिकार लोगों के लिए भुजंगासन बेहद फायदेमंद योग हो सकता है। इसका नियमित अभ्यास करके अस्थमा की जटिलताओं का कम करने में सहायता मिल सकती है। इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए और शरीर के अगले हिस्सो को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

धनुरासन

अस्थमा रोगियों के लिए धनुरासन काफी फायदेमंद हो सकता है। इस अवस्था में खुद को एक धनुष की तरह मोड़ना होता है। इस योगासन में श्वास का पूरा अभ्यास होता है। जो आपके फेफड़ों को मजबूत बना सकता है। अस्थमा रोगी रोजाना इस आसन को घर पर कर सकते हैं। शुरू में यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे अपनी गति को बढ़ाएं। धनुरासन करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर अपने टागों को उलटी दिशा में मोड़ें और हाथों से पकड़ लें। छाती के ऊपर के हिस्से को ऊंचा उठा लें। इस अवस्था में कुछ देर तक रहें और फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस दौरान लगातार सांस लेते और छोड़ते रहें।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

सूर्य नाड़ी सोधन

ये एक प्राचीन योग तकनीक है। इसका उपयोग सूर्य तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने के लिए किया जाता है, ये हमारे पूरे शरीर में कार्य करता है। इस तकनीक के अभ्यास से हमारे शरीर के भीतर कार्य करने वाला पूरा सौर चैनल पुनर्जीवित होकर फिर से सक्रिय हो जाता है। इसे करने के लिए दंडासन में बैठें, पीठ को सीधा रखें और गहरी सांस लें। सुखासन की स्थिति में रहते हुए, अपने पैरों को मोड़ लें और दिमाग को अभ्यास के लिए तैयार करें। पीठ को सीधा करें और आंखों को बंद कर लें। अपनी हथेलियों को घुटनों के ऊपर की तरह रखें। अंगूठे से बाईं नासिका को बंद करें और दाईं नासिका से सांस लें, अब इंडेक्स या मिडल फिंगर से दाईं नासिका को बंद करें और बाईं से सांस छोड़ें। सीधी तरफ से सांस लेकर उसे बाईं से छोड़ते हुए इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

अनुलोम विलोम

सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने से क्रोनिक डिजीज, तनाव, डिप्रेशन, हार्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों की प्रणाली को भी ठीक रखता है। इसे 10 से 15 मिनट करें।

the problem of asthma starts increasing in winter,these yogasanas will give you relief,Health,healthy living

पवन मुक्तासन

पनमुक्तासन का रोजाना अभ्यास आपको अस्थमा में फायदा दिला सकता है। अस्थमा रोगियों के लिए यह आसान कारगर माना गया है। इस आसन के करने से शरीर की दूषित हवा बाहर निकल सकती है। योग अस्थमा रिगियों के लिए एक नेचुरल उपाय साबित हो सकता है। इस आसान में अपनी श्वसन क्रिया का ध्यान रखें। पवन मुक्तासन करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेटकर अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे से मिला लें। अपने हाथों को कमर पर रखें। अपने पंजों को जमीन पर रखते हुए पैरों को घुटनों के पास से मोड़ें। अब धीरे-धीरे दोनों घुटनों को छाती पर रखें। अपने हाथों की कैंची बनाते हुए घुटनों को पकड़ें। अपनी सांस को बाहर निकालते हुए सिर को जमीन से ऊपर उठाते हुए अपनी ठोड़ी को घुटनों से मिलाएं। हाथों की कैंची बनी हथेलियों से घुटनों को छाती की ओर सुविधानुसार दबाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स