न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर बार-बार लगता है मीठा या तीखा खाने का मन, तो समझिए आपकी बॉडी क्या दे रही है संकेत

अगर बार-बार मीठा, तीखा या अजीब चीजें खाने की क्रेविंग होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये स्वाद संबंधी इच्छाएं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकती हैं। जानें इन क्रेविंग्स का असली कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 9:29:51

अगर बार-बार लगता है मीठा या तीखा खाने का मन, तो समझिए आपकी बॉडी क्या दे रही है संकेत

कभी अचानक चॉकलेट खाने का मन करता है, तो कभी मसालेदार गोलगप्पे की तलब उठती है। कई बार तो बिना वजह बर्फ चबाने का भी मन करने लगता है। ये इच्छाएं सिर्फ स्वाद या मूड का मामला नहीं होतीं, बल्कि शरीर से मिलने वाले संकेत होते हैं। हमारी खट्टी-मीठी क्रेविंग्स अक्सर शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी का इशारा करती हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है और समय के साथ ये कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। चलिए जानते हैं, आपकी स्वाद संबंधी ये क्रेविंग्स आपके शरीर के बारे में क्या कह रही हैं...

अगर मीठा खाने की तलब बार-बार उठती है

अगर आपको बार-बार मिठाई, चॉकलेट या किसी मीठी चीज की जबरदस्त इच्छा होती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम, क्रोमियम या ट्रिप्टोफैन जैसे तत्वों की कमी है। ये सभी पोषक तत्व दिमाग में सेरोटोनिन नामक हैप्पी हार्मोन को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं। ऐसे में प्रोसेस्ड शुगर से बचें और डार्क चॉकलेट, केला, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

जब तीखा खाने का मन जोर से हो

अगर आप हर चीज में तीखापन ढूंढने लगे हैं, तो यह इस ओर इशारा हो सकता है कि आपकी बॉडी थकान महसूस कर रही है या फिर मेटाबॉलिज्म धीमा हो गया है। तीखा खाना शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है और तापमान को भी संतुलित करता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा तीखा खाएं। हरी मिर्च, अदरक या हल्का मसालेदार भोजन चुनें, ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत भी खराब न हो।

बार-बार नमकीन या तली-भुनी चीजें खाने की इच्छा क्यों होती है

नमकीन स्नैक्स, चिप्स या फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड्स की क्रेविंग होना इस ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में सोडियम की कमी है या आप डिहाइड्रेशन का शिकार हैं। यह थायरॉयड असंतुलन की भी एक वजह हो सकती है। ऐसे में बार-बार नमकीन खाने की बजाय आप नारियल पानी या नींबू पानी पिएं, साथ ही भुना चना या नट्स जैसे हेल्दी स्नैक्स को प्राथमिकता दें।

चॉकलेट खाने की क्रेविंग दिन में कई बार हो रही है?

अगर दिन भर में कई बार चॉकलेट खाने की इच्छा होती है, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। इस कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में बादाम, काजू, बीज, दालें और साबुत अनाज शामिल करें।

बर्फ चबाने की आदत क्यों बन जाती है

अगर आपको बार-बार बर्फ चबाने का मन करता है, तो यह एक संकेत है कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इस आदत को Pagophagia कहा जाता है। ऐसे में पालक, अनार, गुड़ और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें।

अगर आपको चॉक, मिट्टी या साबुन जैसी चीजें खाने की तलब लगती है

अगर आपके मन में चॉक, मिट्टी या यहां तक कि साबुन जैसी अजीब चीजें खाने की इच्छा होती है, तो यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है जिसे Pica कहा जाता है। यह आमतौर पर आयरन या अन्य जरूरी मिनरल्स की कमी की वजह से होता है। इस तरह की क्रेविंग को नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी जांच करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज