न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में गले की खराश करती हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गले की खराश में बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 3:33:09

सर्दियों के दिनों में गले की खराश करती हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं गले की खराश जो तकलीफ का कारण बनती हैं। गले की खराश के कारण लोगों को बोलने में परेशानी होती हैं बल्कि खाने-पीने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं। इसकी वजह से गले में छाले, दर्द और गला छिलने जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए लोग कफ सिरप का इस्तेमाल करते हैं जिसे कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गले की खराश में बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

नमक के पानी से गरारे

नमक के पानी के गरारे गले की खराश और दर्द से तुरंत आराम मिलता है। थोड़ा पानी गर्म करके एक गिलास में डालें। लगभग ½ छोटा चम्मच नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नमक के पानी का एक घूंट लें और इससे लगभग 10 सेकंड के लिए गरारे करें। आप दिन में 2-3 बार नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

सेब का सिरका

गले की खराश से जन्में बैक्टीरिया को खत्म करने में सेव का सिरका काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच एप्पल विनेगर को अपनी हर्बल चाय में मिलाकर पीने से और एक चम्मच विनेगर को ही पानी में मिलाकर गरारे करने से खांसी की समस्या भी ठीक हो सकती है।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

काली मिर्च और शहद

काली मिर्च और शहद का मिश्रण एक सदियों पुराना उपाय है। इसे गले में खराश, सर्दी और खांसी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शहद एक प्राकृतिक कफ सप्रेसेंट है और तुरंत आपको राहत दे सकता है। काली मिर्च और शहद के मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल गुण कई संक्रमणों से लड़ते हैं।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

तुलसी का काढ़ा

गले की खराश के लिए तुलसी का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में तेज आंच पर पानी उबाल लें। दूसरी तरफ मिक्सर में लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीस लें। अब कुछ तुलसी के पत्तों के साथ इस पिसे हुए मसाले को बर्तन में डाल कर उबाल लें।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

अदरक

अदरक में जिंजरोल होता है। इसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं। इसके लिए 1 इंच अदरक को कद्दूकस कर लें और पैन में डालें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें। लगभग 5 मिनट तक उबालें। अदरक के पानी को छान लें और इसका सेवन करें।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

गाजर का सेवन

गले में खराश की समस्या तो वैसे किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दियों में इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है। गले में खराश होने या दर्द होने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर में मौजूद पौष्टिक तत्व गले की खराश को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना एक या दो गाजर खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पिएं।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

मुलेठी

मुलेठी एक हर्बल उपचार है जो एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। ये न केवल गले की खराश बल्कि अपच, कब्ज, पेट के अल्सर और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद करती है। मुलेठी का सेवन करने का सबसे आसान तरीका है चाय बनाना। एक पैन में 1 मुलेठी की जड़ को 1 गिलास पानी के साथ डालें। इसे 5 मिनट तक उबालने दें और फिर इसे 5 मिनट तक रखें। अब मुलेठी की चाय को छान कर पी लें।

sore throat bothers in winter,these measures will give relief,Health,healthy living

पान के पत्ते

अगर आपके गले में खराश है और बोलने में भी कठिनाई हो रही है तो ऐसे में पान के पत्ते से आपको काफी राहत मिल सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, पान के हरे पत्ते के साथ मिश्री मिलाकर चबाने से गला बैठने या आवाज न निकलने की समस्या से आराम मिलता है साथ ही गले की खराश भी दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स