न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में सेहत का खजाना है सत्तू, जानें वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक के 6 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में सत्तू का सेवन सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि डिहाइड्रेशन, अपच, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। सत्तू में मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, सोडियम, प्रोटीन, और मैग्नीशियम पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर में टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जानें, गर्मियों में सत्तू के सेवन से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 2:22:26

गर्मियों में सेहत का खजाना है सत्तू, जानें वेट लॉस से लेकर डायबिटीज तक के 6 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में तेज धूप और पसीना व्यक्ति को बेहाल कर देता है। इस मौसम में लोग लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। यही वो मौसम होता है जब लोग अपने पाचन को दुरुस्त और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे ही एक ड्रिंक का नाम सत्तू है। सत्तू स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी पौष्टिक भी होता है। बात अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की करें तो सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने के साथ शरीर की ठंडक बनाए रखकर टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। सत्तू के सेवन से ना केवल गर्मियों में राहत मिलती है बल्कि यह शरीर के कई अन्य स्वास्थ्य लाभों में भी मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से।

सत्तू का सेवन करने के फायदे

1. पाचन में सुधार

सत्तू में मौजूद फाइबर की अधिकता कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। जिससे आंत स्वस्थ रहती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके सेवन से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन क्षमता बेहतर होती है।

2. वेट कंट्रोल

सत्तू में मौजूद कैलोरी की कम मात्रा और फाइबर की अधिकता भूख को नियंत्रित करके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाती है। यह एक शानदार प्राकृतिक तरीका है वेट लॉस को बढ़ावा देने का। इसके नियमित सेवन से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

3. बॉडी को रखें कूल

सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाव करने में मदद करता है। बता दें, सत्तू में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। गर्मी में यह एक बहुत अच्छा प्राकृतिक उपाय है शरीर को ठंडा रखने के लिए।

4. डायबिटीज रखें कंट्रोल

सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है, जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और डायबिटीज के जोखिम को कम करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक आदर्श खाद्य विकल्प हो सकता है।

5. ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

सत्तू में मौजूद पोटैशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित बना रहता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। सत्तू में मौजूद मैग्नीशियम और फाइबर भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने और हृदय रोगों से बचाव में सहायक है।

6. शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है

सत्तू का सेवन करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है, साथ ही इससे दिनभर की ऊर्जा मिलती है। यह शरीर को ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करता है, जिससे आप दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन करना न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह शरीर को ठंडक भी देता है। तो अगली बार जब गर्मी का सामना करें, तो सत्तू का एक गिलास ज़रूर लें और गर्मी के प्रभाव से राहत पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज