न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोटी गैस की आंच पर सेंकने से कैंसर का खतरा, हकीकत या अफवाह? जानिए सच्चाई

जानिए क्या रोटी को सीधी गैस आंच पर सेंकने से कैंसर का खतरा होता है या यह सिर्फ एक अफवाह है। विशेषज्ञों से समझिए रोटी पकाने का सही तरीका और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 1:49:54

रोटी गैस की आंच पर सेंकने से कैंसर का खतरा, हकीकत या अफवाह? जानिए सच्चाई

रोटी हम भारतीयों की थाली का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। बिना रोटी के तो जैसे हमारा भोजन अधूरा ही लगता है। घरों में भी ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी बनाकर ही खाते हैं। हालांकि, रोटी बनाने की प्रक्रिया को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। आपने भी कहीं न कहीं यह सुना या पढ़ा होगा कि रोटी को सीधे गैस पर सेंकने से कैंसर का खतरा हो सकता है। कुछ स्टडीज़ का हवाला देकर कहा जाता है कि जब रोटी को सीधी आंच पर सेंका जाता है, तो इसमें बेंजीन जैसे कैंसर पैदा करने वाले तत्व जमा हो सकते हैं। पारंपरिक तौर पर रोटियां सदियों से इसी तरह बनती रही हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह सच है या सिर्फ एक अफवाह? आइए, जानते हैं इसके पीछे की असली सच्चाई।

क्या सीधी आंच पर रोटी सेंकने से वाकई कैंसर होता है?

रोटी को तवे पर हल्का पकाने के बाद अक्सर सीधे गैस की आंच पर फुलाया जाता है। इस पर सवाल उठते हैं कि क्या इस तरीके से बनी रोटी खाने से कैंसर का खतरा होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर क्लीन फ्यूल (ब्यूटेन गैस) का स्रोत है, जो जलने पर केवल कार्बन डाइऑक्साइड और पानी छोड़ता है। इसका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से कोई संबंध नहीं है। साथ ही, अगर आपका गैस स्टोव साफ-सुथरा है और उसमें कोई गंदगी जमा नहीं है, तो उससे भी बेंजीन जैसी हानिकारक गैस के निकलने की संभावना नहीं रहती। इसके अलावा अगर आपकी रसोई में सही वेंटिलेशन है, तो गैस और भी क्लीन तरीके से बर्न होती है, जिससे किसी तरह के हानिकारक तत्व बनने की गुंजाइश नहीं रहती। हालांकि, विशेषज्ञ यह जरूर कहते हैं कि अगर आप रोटी को जरूरत से ज्यादा जलाते हैं या उसे पूरी तरह काला कर देते हैं, तो बेंजीन जैसे कैंसरकारी तत्व उसमें पैदा हो सकते हैं। लेकिन यदि रोटी को सही तरीके से पकाया जाए तो इस तरह के किसी खतरे की संभावना नहीं होती।

क्यों तवे पर पूरी तरह रोटी पकाने की सलाह दी जाती है?

जैसा कि हमने जाना, अगर गैस पर सही तरीके से रोटी सेंकी जाए तो उससे कैंसर का कोई खतरा नहीं होता। फिर भी तवे पर ही रोटी को पूरी तरह सेंकने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि जब आप रोटी को सीधी आंच पर सेंकते हैं, तो अक्सर रोटी बाहर से फुल तो जाती है लेकिन अंदर से अधपकी रह सकती है।

अधपकी रोटी खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और पाचन में भी दिक्कत आती है। इसलिए विशेषज्ञ तवे पर ही कपड़े की मदद से रोटी को अच्छी तरह सेंकने और पकाने की सलाह देते हैं, ताकि वह पूरी तरह से पके और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनी रहे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज