न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

नींद का संतुलन शरीर ही नहीं पूरे दिमाग के लिए जरूरी होता है। हर व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग-अलग हो सकती है, पर आमतौर पर 7-8 घण्टे की नींद को अच्छा माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 10:16:34

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

नींद का संतुलन शरीर ही नहीं पूरे दिमाग के लिए जरूरी होता है। हर व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग-अलग हो सकती है, पर आमतौर पर 7-8 घण्टे की नींद को अच्छा माना जाता है। लेकिन इसी के साथ ही कई लोगों को दिन में भी सोने की आदत होती हैं। दिन के वक्त सोना वैसे तो अच्छा नहीं होता, लेकिन एक हल्की सी झपकी आपके लिए कई तरह से मददगार हो सकती है। ये झपकी एकदम छोटी यानी सिर्फ 10 से 20 मिनट की होनी चाहिए, क्योंकि इससे लंबी झपकी आपको पहले से ज्यादा थका हुआ और सुस्त महसूस करा सकती है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह दोपहर की हल्की झपकी से सेहत को फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

सीखने की क्षमता में सुधार

दिन में झपकी लेने से आपकी सीखने की क्षमता में सुधार हो सकता है। झपकी लेने से आपके फोकस और याददाश्त में सुधार होता है, जो आपको सीखने और जानकारी को संजोकर रखने में मदद कर सकता है। इस पर कई शोध किए गए है जिसमें पाया गया है कि झपकी लेने के तुरंत बाद नई जानकारी सीखने की क्षमता और बढ़ जाती है। साल 2015 की एक स्टडी में पाया गया है कि झपकी लेने से छोटे बच्चों में शब्द सीखने की क्षमता में भी सुधार होता है।

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

थकान को मिटाएं

कई बार ऐसा होता है कि यात्रा के बाद या रात को किसी पार्टी से लेट घर आने के बाद आपकी नींद में व्यवधान पड़ता है। इस समय दोपहर की झपकी आपकी थकान को मिटाने का काम कर सकती है। जिन लोगों को दिन में झपकी लेने की आदत होती है, खासकर घरेलू महिलाएं, उनके पीछे एक बड़ी वजह होती है सुबह जल्दी उठकर घर भर का काम सम्भालना और देर रात तक काम में लगे रहना। इसी वजह से जब वे दिन की झपकी के बाद उठती हैं तो थकान दूर हो चुकी होती है। कुछ लोग होते हैं जिन्हें दिन में चाय पीने की आदत होती है उसी तरह कुछ लोगों को दिन में 15 मिनट सो जाने मात्र से ही दिमाग की नसें रिलैक्स हो जाती है और काफी रिलैक्स महसूस करता है। जब आप दोपहर की झपकी लेते हैं, तो आपका शरीर रिचार्ज हो जाता है और आपको अधिक ऊर्जा के साथ अपना काम जारी रखने की अनुमति देता है।

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

ब्लड प्रेशर में कमी

एक नई स्टडी से पता चला है कि दोपहर की झपकी ब्लड प्रेशर को भी काफी कम कर सकती है। एक स्टडी के नतीजे बताते हैं कि दोपहर की नींद ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में उतनी ही असरदार है, जितनी कि नमक और शराब कम करने जैसी लाइफस्टाइल की अच्छी आदतें। स्टडी में पाया गया है कि झपकी लेने से ब्लड प्रेशर औसतन 5 मिमी एचजी कम हो जाता है। ये कम खुराक वाली ब्लड प्रेशर की दवा लेने के बराबर भी है, जो आमतौर पर ब्लड प्रेशर को 5 से 7 मिमी एचजी तक कम कर देती है। ब्लड प्रेशर में सिर्फ 2 मिमी एचजी की गिरावट आपके दिल के दौरे के खतरे को करीब 10 फीसदी तक कम कर सकती है।

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

याददाश्त करे तेज

नींद का यह छोटा सा टुकड़ा याददाश्त पर भी अच्छा असर डालता है। इसके अलावा त्वरित निर्णय क्षमता और हर काम को करने की क्षमता पर भी यह अच्छा प्रभाव डालती है। इसलिए ही दोपहर की झपकी का असर बच्चों पर बहुत अच्छा देखा जा सकता है। खासकर वे बच्चे जो सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाते हैं। आपका मस्तिष्क कुछ आराम के बाद फिर से शुरू होता है, और आप अधिक ध्यान केंद्रित करना जारी रखते हैं।

दोपहर की हल्की झपकी भी करती हैं कमाल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

मूड को करें बेहतर

दिन में झपकी लेने से आपका मूड भी अच्छा हो सकता है। एक छोटी सी झपकी आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाती है और दोपहर में होने वाली सुस्ती से उबरने में मदद करती है। इससे आपमें पॉज़िटिविटी आती है और आप फ्रस्ट्रेशन को भी सही तरीके से हैंडल कर पाते हैं। अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाए हैं, तो दिन की एक छोटी सी झपकी से आपको कम थका हुआ और कम चिड़चिड़ा महसूस करने में भी मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी