न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

फिटकरी के पानी का कुल्ला करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण हो जाता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि फिटकरी के पानी का कुल्ला करने से किन-किन समस्याओं का समाधान किया जा सकता हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 6:36:44

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

पुराने समय से घरों में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा हैं। कोई इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करता हैं तो कोई पानी की सफाई में। औषधीय गुणों से भरपूर फिटकरी एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल हैं जिसका इस्तेमाल ओरल हेल्थ के लिए भी किया जाता हैं। जी हां, फिटकरी के पानी का कुल्ला करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण हो जाता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि फिटकरी के पानी का कुल्ला करने से किन-किन समस्याओं का समाधान किया जा सकता हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में...

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

पायरिया से लड़ने में मदद

पायरिया दांतों और मसूड़ों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इस समस्या में जबड़े और मसूड़ों की हड्डी को काफी नुकसान पहुंचता है, जिससे हड्डियों के टिशू को भी नुकसान पहुंचता है। इसके चलते कुछ भी खाते या पीते समय दर्द होता है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। यह दर्द को कम करने में मदद करता है और आपको असजता से राहत प्रदान करता है।

मसूड़ों से खून आना करें बंद

मसूड़ों से आने वाले खून को बंद करने के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से मुंह में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं। जिसकी वजह से मुंह से खून आना बंद हो जाता है। साथ ही इससे मसूड़े भी मजबूत होते हैं। इसलिए मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फिटकरी के पानी से कुल्ला जरूर करें।

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

मुंह की बदबू करें दूर

मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने में फिटकरी के पानी से कुल्ला करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मुंह से आने वाली बदबू की समस्या दूर हो जाती है। मुंह से बदबू आने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आप इस समस्या को दूर करने के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला जरूर करें।

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

कैविटी से छुटकारा

दांतों में कीड़ा लगने की समस्या बहुत आम है। हम में से ज्यादातर लोग तरह-तरह के जंक फूड्स खाते हैं, लेकिन दांतों की सफाई पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं, जिससे दांतों में कीड़ा लगने की समस्या हो जाती है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से कीटाणुओं और हानिकारक बैक्टीरिया के साथ ही दांतों के बीच जमा गंदगी और कैविटी को साफ करने में भी मदद मिलती है।

दांतों की सेंसिटिविटी करें दूर

बहुत से लोग जब कुछ भी ठंडा या गर्म खाते हैं, तो इससे उनके दांतों में तेज झनझनाहट या सनसनी होती है। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से इससे राहत पाने में मदद मिलती है।

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

मुंह के छालों के लिए

मुंह के छाले या घाव बहुत परेशान कर सकते हैं, खासकर जब आप कुछ खा रहे हों या बात कर रहे हों। फिटकरी के एस्ट्रिंजेंट गुण टिश्यू को सिकोड़ने और घावों को सुखाने में मदद कर सकते हैं। एक चुटकी फिटकरी के पाउडर को पानी की एक बूंद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को घाव पर लगाएं। इसे कम से कम 1 मिनट के लिए आराम करने दें। अपना मुंह अच्छी तरह से धो लें। अल्सर ठीक होने तक रोजाना दोहराएं।

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

मसूड़ों को कसने के लिए

फिटकरी में नैचुरल एस्ट्रिन्जेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि मसूड़ों को कसने में मदद करते हैं और दांतों और मसूड़ों के बीच की गैप को कम करते हैं। मसूड़े अगर गंदे और साफ-सुथरे न हो तो मसूड़े की बीमारी का कारण बन सकते हैं जिससे मसूड़ों से खून बहने की समस्या भी पैदा हो जाती है।

ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके बारे में

फिटकरी के पानी से कुल्ला कैसे करें

फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के लिए आपको एक गिलास पानी में एक छोटा टुकड़ा फिटकरी पीसकर डालनी है और इसे उबालना है। जब फिटकरी अच्छी तरह घुल जाए तो इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होनें दें। गुनगुना होने पर इससे कुल्ला करें। आप 2-3 मिनट तक इसे कुल्ला कर सकते हैं। दिन में कम से कम 2 बार फिटकरी के पानी से कुल्ला करें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री