न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीज, एक घंटे के अंदर जा सकती है जान

गर्मियों में पसंदीदा फल खरबूजा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे दूध या दही के साथ खाने से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं, जो एक घंटे में जानलेवा भी बन सकते हैं। जानें क्यों खरबूजे के साथ सफेद चीजें नहीं खानी चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 6:14:06

खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीज, एक घंटे के अंदर जा सकती है जान

गर्मियों की शुरुआत होते ही लगभग हर घर में खरबूजा जरूर दिखाई देता है। कहीं ठेले पर कटे हुए स्लाइस बिकते हैं तो कहीं फ्रिज में ठंडा रखा हुआ खरबूजा मन को लुभाता है। यह फल गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आम सी दिखने वाली सफेद चीज अगर आप खरबूजे के साथ खा लें, तो यह सेहत के लिए सिर्फ नुकसानदायक नहीं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है? वो कौन सी चीज है जो खरबूजे के साथ नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसके साथ खाने से एक घंटे के अंदर शरीर में ऐसा रिएक्शन हो सकता है जो जान भी ले सकता है।

बता दें, खरबूजा गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक देने के लिए बेहतरीन फल है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है और यह विटामिन A, C और फाइबर से भी समृद्ध होता है। हालांकि, अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो यह सेहतमंद फल भी नुकसान पहुंचा सकता है।

खरबूजे के साथ दूध या दूध से बनी चीजें न खाएं

- खरबूजे के साथ कभी भी दूध या दूध से बनी चीजें जैसे मिल्कशेक, दही, क्रीम आदि नहीं खानी चाहिए।
- आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को विरुद्ध आहार कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जो साथ में खाने पर शरीर में टॉक्सिन्स उत्पन्न करती हैं और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं।
- दूध स्वभाव से भारी होता है और पचने में समय लेता है, जबकि खरबूजा जल्दी पच जाने वाला फल है।
- दोनों को साथ खाने से पेट में गैस, एसिडिटी, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- कुछ लोगों में यह संयोजन एलर्जिक रिएक्शन या टॉक्सिक प्रभाव पैदा कर सकता है, जिससे गंभीर स्थिति जैसे फूड पॉइजनिंग या ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ सकती है।

कब और कैसे खाएं खरबूजा?

- कभी भी खरबूजे को खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
- खाने के तुरंत बाद भी खरबूजा नहीं खाना चाहिए। बेहतर होगा कि इसे दोपहर में स्नैक के रूप में खाएं।
- यदि आपने दूध या दही लिया है, तो खरबूजा खाने से पहले कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए।
- खरबूजा खाने के 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

खरबूजा बेशक सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन गलत संयोजन के साथ इसे खाना खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हमें समझना होगा कि हर चीज को हर समय या हर चीज के साथ नहीं खाया जा सकता। इसलिए अगली बार जब आप खरबूजा खाएं, तो इसे दूध या दही से दूर रखें, क्योंकि स्वाद का चक्कर सेहत पर भारी पड़ सकता है और लापरवाही के चलते जीवन तक खतरे में पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज