न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौतपा में खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के 10 आसान उपाय

नौतपा के दौरान तपती गर्मी से बचाव और खुद की देखभाल के लिए अपनाएं ये 10 प्रभावी तरीके। जानें कैसे गर्मी में पानी पीना, सही खान-पान और सुरक्षित उपाय से बीमारियों से बचें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 3:50:40

नौतपा में खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के 10 आसान उपाय

मौसम में लगातार बदलाव के साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। भले ही आंधी और बारिश के बाद कुछ समय के लिए ठंडक आ जाती है, लेकिन बाद में गर्मी और चिपचिपाहट सभी के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। अब साल के सबसे गर्म नौ दिन यानी नौतपा की शुरुआत होने वाली है। यह अवधि 25 मई से 8 जून तक चलेगी। इन दिनों में तेज धूप, सूखी हवाएं और चिलचिलाती गर्मी हर किसी को प्रभावित कर सकती है। इस समय ज्यादातर लोग लू जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में नौतपा के दौरान तेज गर्मी में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए जानिए कैसे करें अपनी पूरी देखभाल।

नौतपा के दौरान खुद का ख्याल रखने के 10 जरूरी उपाय

1. पूरे दिन खूब पानी पिएं। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए रोजाना कम से कम 4-5 लीटर पानी पीना आवश्यक है। अपनी डाइट में प्राकृतिक हाइड्रेटिंग ड्रिंक शामिल करें जैसे नारियल पानी, बेल का जूस, लस्सी या छाछ, नींबू पानी और सत्तू।

2. गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए ठंडक देने वाले फल और सब्जियां खाएं। जैसे तरबूज, खीरा, आम आदि को अपने आहार में शामिल करें जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

3. यदि आपको काम के दौरान ज्यादा समय धूप में बिताना पड़ता है तो बीच-बीच में नियमित ब्रेक लें। छायादार स्थान पर बैठकर थोड़ा पानी पिएं ताकि शरीर ठंडा रहे।

4. कपड़ों के लिए कॉटन का चयन करें क्योंकि यह त्वचा को सांस लेने देता है और पसीने से होने वाली जलन, लालिमा व चकत्तों को कम करता है। गर्मी में सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें क्योंकि वे गर्मी और नमी को रोकते हैं।

5. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक के बीच शरीर को ज्यादा सक्रिय न करें। इस वक्त धूप में बाहर निकलना कम करें ताकि गर्मी से बचा जा सके।

6. गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए नीम और तुलसी के पानी जैसे प्राकृतिक ठंडक देने वाले घरेलू उपाय अपनाएं।

7. तेज धूप में बाहर से लौटकर तुरंत न नहाएं और ठंडा पानी पीने से बचें क्योंकि इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

8. गर्मी के मौसम में गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें। हल्के रंग जैसे सफेद, पीला, गुलाबी या आसमानी रंग के कपड़े पहनें, जो गर्मी कम सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।

9. गर्मी में तला-भुना या फ्राइड फूड खाने से बचें क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

10. तेज मसालेदार भोजन भी गर्मी में नुकसानदेह होता है। इससे शरीर में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी तकलीफें हो सकती हैं, इसलिए तीखा खाना सीमित करें।

इन उपायों को अपनाकर आप नौतपा के दौरान गर्मी की तीव्रता से बच सकते हैं और अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज