न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाली पेट नींबू पानी पी रहे तो डॉक्टर से जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान!

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सेहतमंद माना जाता है, लेकिन क्या यह सबके लिए सुरक्षित है? आयुर्वेद के अनुसार—पाचन, हाइड्रेशन, इम्यूनिटी और वजन घटाने में इसकी भूमिका—साथ ही किन लोगों को इससे बचना चाहिए। जानिए सही समय, तरीका और जरूरी सावधानियां इस लेख में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 7:48:47

खाली पेट नींबू पानी पी रहे तो डॉक्टर से जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान!

नींबू पानी का ज़िक्र आते ही मन में ताजगी और हल्के स्वाद की छवि उभर आती है। हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदें नींबू की, कभी शहद के साथ तो कभी बिना किसी मिठास के—यह एक ऐसा देसी उपाय बन गया है, जिसे आज लाखों लोग अपनी सुबह की शुरुआत के लिए चुनते हैं। खासकर जब बात वजन घटाने की आती है, तो नींबू पानी बेहद लोकप्रिय हो गया है। यह शरीर को कई अन्य लाभ भी देता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सभी के लिए सुरक्षित और लाभदायक है? या फिर कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है? इस विषय पर आइए जानते है कि एक्सपर्ट्स का कहना है...

पाचन को सुधारता है नींबू पानी

आयुर्वेद के अनुसार, नींबू में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। डॉक्टर बताते हैं कि खाली पेट नींबू पानी पीने से गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह खासकर उनके लिए उपयोगी होता है जिनकी उम्र बढ़ने के साथ पाचन क्षमता धीमी हो जाती है। गर्म नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करने में मदद करता है।

शरीर को हाइड्रेट करता है और ऊर्जा देता है

नींद के बाद शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में गुनगुना नींबू पानी न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि दिन की शुरुआत को तरोताजा भी बनाता है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ठंडक देता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। नींबू में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखते हैं।

इम्यूनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद

नींबू विटामिन सी का एक प्रचुर स्रोत है, जो ना केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि त्वचा की सेहत को भी बढ़ाता है। डॉक्टर बताते हैं कि नींबू पानी का नियमित सेवन कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा टाइट, ग्लोइंग और स्वस्थ दिखती है। साथ ही यह संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होता है।

वजन घटाने में मददगार

गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को घटाने में सहायता मिलती है। यदि आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या अदरक का रस भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ इसके फायदे भी और बढ़ जाएंगे।

किन लोगों को नींबू पानी से परहेज करना चाहिए?

हालांकि नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता। डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में अल्सर या खट्टे फलों से एलर्जी की समस्या है, उन्हें खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

सही तरीका और समय क्या है?

नींबू पानी तभी असरदार होता है जब इसे सही तरीके से और सही समय पर पिया जाए। सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं और इसे नाश्ते से लगभग 15–30 मिनट पहले पिएं। इसमें चीनी न डालें। स्वाद के लिए थोड़ा शहद या अदरक का रस मिला सकते हैं। दांतों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉ से पीएं और पीने के बाद कुल्ला करना न भूलें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज