Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून के समय बालों से आने लगती हैं बदबू, इन आसान टिप्स से दूर करें यह समस्या

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बालों में पसीने से आनी वाली इस दुर्गंध से बचा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 5:18:05

मॉनसून के समय बालों से आने लगती हैं बदबू, इन आसान टिप्स से दूर करें यह समस्या

मॉनसून का सीजन जारी हैं जहां देश के कई इलाकों में लगातार बरसात जारी हैं। बारिश से मौसम तो सुहाना हो जाता हैं लेकिन कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता हैं। बालों को भी बरसात के दिनों में परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इन दिनों में धुप कम निकलने की वजह से बालों में पसीना और नमी रहती हैं और इनसे बदबू आने लगती हैं। बालों से आती इस स्मेल के कारण किसी के पास भी जाने से कतराने लगते हैं। ऐसे में मॉनसून के दिनों में बालों को स्वस्थ और खुशबूदार रखने के लिए आपको खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बालों में पसीने से आनी वाली इस दुर्गंध से बचा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks
टी ट्री ऑयल

गंदगी और नमी मिलकर बालों में डैंड्रफ पैदा करती हैं। ये बालों के झड़ने के अलावा उनमें बदबू का कारण भी बनता है। टी ट्री ऑयल की होम रेमेडी से इसे दूर किया जा सकता है। टी ट्री ऑयल में बादाम का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। फिर बालों को गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा करने के बाद आप एक बार में फर्क देख पाएंगे।

monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks शहद और दालचीनी

बालों से बदबू दूर करने के लिए बाल धोने से आधा घंटे पहले शहद और दालचीनी पाउडर को 1 कप पानी में उबालकर ठंडा कर लें। फिर इसे बालों में लगाएं।

monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks नींबू

बालों में आने वाला एक्सट्रा ऑयल बदबू की परेशानी को बढ़ा सकता है। इस ऑयल को आप नींबू से जुड़े घरेलू नुस्खे से दूर कर सकते हैं। इसके लिए दही में नींबू का रस मिलाएं और बालों में लगाएं। ये बदबू ही नहीं सिर में होने वाली खुजली को भी खत्म करेगा। monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks गुलाब जल

गुलाब जल बदबूदार बालों के लिए एक प्रभावी न्यूट्रिलाइजर के रूप में काम करता है। यह बदबूदार बालों के लिए सबसे सरल घरेलू उपचारों में से एक है। इसे सीधे अपने बालों पर स्प्रे करें और गंध से छुटकारा पाएं। monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks सेब का सिरका

सेब के कुदरती तत्वों से भरपूर सिरका हेल्थ के लिए रामबाण माना जाता है। बहुत सी महिलाएं सेब का सिरका बालों में कंडिशनर के तौर पर भी इस्तेमाल करती हैं, क्या आप जानती हैं कि यह आपके बालों से स्मैल दूर करने में भी असरदार है? बालों को शैंपू करने के बाद अगर आप एक ढक्कन सेब का सिरका आधा मग पानी में घोलकर बालों पर डालती हैं तो इससे बालों से आने वाली स्मेल से छुटकारा मिलेगा और बाल शाइनी भी नजर आएंगे।
monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks
नीम का तेल

यह एंटीसेप्टिक तेल है, जो बदबूदार बालों के लिए दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को शैंपू करने से पहले इस तेल की कुछ बूंदों को अपने शैंपू में मिला लें। इसके अलावा, नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से सिर को धोया जा सकता है। monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks टमाटर

सिर में बैक्टीरिया के पनपने की वजह से भी बदबू की दिक्कत खड़ी हो सकती है। इस बैक्टीरिया को आप टमाटर के रस से खत्म कर सकते हैं। टमाटर का रस लें और इसे सीधे बालों पर लगाएं। बाद में नॉर्मल वाटर से इसे साफ कर लें। monsoon hair problems,beauty tips,beauty hacks
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा बदबूदार बालों के लिए एक एंटीडोट का काम करता है। यह बालों से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को सोख लेता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने गीले बालों पर लगाएं और 5 मिनट बाद इसे धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology