न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में तेजी से फैल रहा खसरा, जानें क्या हैं लक्षण और कैसे होगा बचाव?

खसरा बेहद संक्रामक बीमारी है और खतरनाक भी। इस समय मुंबई में खसरा तेजी से फैलता जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मुताबिक, इस साल अब तक 303 मामले सामने आ चुके हैं और 11 मौतें हो चुकीं हैं। 

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 11:03:09

मुंबई में तेजी से फैल रहा खसरा, जानें क्या हैं लक्षण और कैसे होगा बचाव?

खसरा बेहद संक्रामक बीमारी है और खतरनाक भी। इस समय मुंबई में खसरा तेजी से फैलता जा रहा है।बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मुताबिक, इस साल अब तक 303 मामले सामने आ चुके हैं और 11 मौतें हो चुकीं हैं।आपको बता दे, पिछले साल मुंबई में सिर्फ 9 मामले सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हुई थी। बीएमसी के मुताबिक, 24 में से 11 वार्डों की 22 जगहों पर खसरे का प्रकोप फैल रहा है। लेकिन 7 अलग-अलग वार्डों में भी कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें साउथ मुंबई का ए-वार्ड भी शामिल है। बीएमसी ने बताया कि रैशेस के साथ होने वाले बुखार के सभी मामलों में विटामिन-ए की दो डोज दी जाती हैं। दूसरी डोज 24 घंटे बाद दी जाती है। इस समय, खसरे के मरीज 8 जिला अस्पतालों- कस्तूरबा अस्पताल, शिवाजी नगर मटरनिटी होम, भारतरत्न डॉ। बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल, कुर्ला भाभा अस्पताल, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के बाहर भी खसरे के मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी और नासिक के मालेगांव में भी कुछ मरीज सामने आए हैं। पूरे महाराष्ट्र की बात करे तो इस साल लगभग 550 मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं अन्य राज्य भी इस समय खसरे का प्रकोप झेल रहे है। महाराष्ट्र के अलावा बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और केरल में भी खसरे के कई मामले सामने आए हैं।

measles,mumbai measles,khasra,khasra treatment,khasra symptoms,khasra causes,measles causes,health news in hindi

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, इस साल अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के बीच भारत में खसरे के करीब साढ़े 9,000 मरीज सामने आ चुके हैं। भारत में खसरे का सबसे ज्यादा प्रकोप है उसके बाद दूसरे नंबर पर सोमालिया है, जहां करीब 8500 मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चेतावनी दी है कि कोविड के कारण खसरे के वैक्सीनेशन पर असर पड़ा है और इस कारण दुनिया के लगभग हर हिस्से में खसरे का प्रकोप हो सकता है। WHO का अनुमान है कि लगभग 4 करोड़ बच्चे खसरे के वैक्सीनेशन से वंचित रह गए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 2020 और 2021 में कोविड के कारण दूसरी बीमारियों के वैक्सीनेशन का काम प्रभावित हुआ है, जिसमें खसरा भी शामिल है। इस वजह से बड़ी संख्या में बच्चे खसरे की वैक्सीन लेने से चूक गए।

फैल क्यों रहा है खसरा?

हेल्थ एक्सपर्ट खसरा फैलने के कई कारण बताते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रहने के लिए गंदी जगहें, बड़ा परिवार, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, साफ-सफाई और पोषण की कमी, कमजोर इम्युनिटी, वैक्सीन नहीं लगवाने जैसी वजहें हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस साल सितंबर के आखिर से ही खसरे के मामलों में तेजी आ गई। सबसे ज्यादा संक्रमण गोवंडी, देवनर, कुर्ला और चूनाभट्टी जैसे इलाकों में फैल रहा है। यहां ज्यादातर झुग्गी-बस्तियां हैं, जहां न तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधा है, न साफ-सफाई है और न ही अच्छा खान-पान है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में कई सारे फर्जी डॉक्टर भी हैं, जिस कारण मरीजों को सही इलाज भी नहीं मिल पाता।

सबसे ज्यादा संक्रमण एम-ईस्ट वार्ड में है। डॉक्टर सृष्टि जेटली ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जब शहर बस रहा था तो इस वार्ड में डंपिंग ग्राउंड और स्कैप यार्ड बना दिया गया और समय के साथ लोग यहां बसते चले गए। इस वजह से यहां गंदगी बहुत है।

measles,mumbai measles,khasra,khasra treatment,khasra symptoms,khasra causes,measles causes,health news in hindi

बचने का क्या है तरीका?

खसरा एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो 'पैरामाइक्सोवायरस' नाम के वायरस से फैलती है। अगर संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो थूक के कणों के जरिए वायरस आ जाता है और आसपास फैल जाता है। खसरे का कोई ठोस इलाज नहीं है। ज्यादातर मरीज सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन वैक्सीनेशन से इससे बचा जा सकता है। इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है, खासकर उन्हें जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है। साथ ही जिन बच्चों में विटामिन-ए की कमी होती है, उन्हें भी खसरे का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि 1963 में खसरे की वैक्सीन आने से पहले तक ये बीमारी बहुत खतरनाक थी। हर दो-तीन साल में ये महामारी बन जाती थी और इससे हर साल करीब 26 लाख मौतें होती थीं। हालांकि, वैक्सीनेशन ने इस बीमारी को कंट्रोल कर दिया।

भारत में खसरा-रूबेला की वैक्सीन दी जाती है। इसकी पहली डोज तब दी जाती है जब बच्चे की उम्र 9 से 12 महीने की होती है और दूसरी डोज 16 से 24 महीने के बीच दी जाती है। अगर बचपन में वैक्सीन ले ली है तो जीवनभर खसरे से सुरक्षित हो जाते हैं। मुंबई में बच्चों को विटामिन-ए की वैक्सीन की दो डोज दी जा रही है। क्योंकि संक्रमित होने पर शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और विटामिन-ए का स्तर गिर जाता है।

measles,mumbai measles,khasra,khasra treatment,khasra symptoms,khasra causes,measles causes,health news in hindi

खसरे के लक्षण क्या हैं?

WHO के मुताबिक, खसरे की चपेट में आने पर सबसे पहले तेज बुखार आता है। इसके लक्षण दिखने में 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।

- बुखार
- सूखी खाँसी
- बहती नाक
- गले में खराश
- आँखों में सूजन
- गाल और मुँह के अंदरूनी हिस्से में लाल सतह पर नीले-सफेद केंद्रों के साथ छोटे सफेद स्पॉट (दाग) - जिसे कोपलिक स्पॉट भी कहते हैं।
- त्वचा पर एक प्रकार के चक्कते (दाने) जो कि बड़े और सपाट ददोरे व धब्बों से बनते हैं और अक्सर एक दूसरे में प्रवाह करते हैं।

कितना खतरनाक है खसरा?

WHO का कहना है कि दुनियाभर में वैक्सीनेशन के बावजूद हर साल खसरे से लाखों मौत होती हैं।खसरा से होने वाली मौतों की सबसे बड़ी वजह इस बीमारी से होने वाली जटिलताएं हैं। 5 साल से छोटे बच्चे और 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में जटिलताएं आम हैं। पिछले साल ही दुनियाभर में खसरे के 90 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे और 1।28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 22 देश ऐसे थे जहां खसरे का प्रकोप सबसे ज्यादा था। मौत होने का खतरा तब ज्यादा बढ़ जाता है जब मरीज को गंभीर बीमारी हो जाती है। गंभीर बीमारी होने पर अंधापन, एन्सेफ्लाइटिस, गंभीर डायरिया, डिहाइड्रेशन, कानों में संक्रमण, सांस लेने में दिक्कत या निमोनिया हो सकता है।

जिन बच्चों को सही पोषण नहीं मिल रहा हो, विटामिन-ए की कमी हो या फिर एचआईवी एड्स या दूसरी बीमारी से इम्युन सिस्टम कमजोर हो गया हो उनको गंभीर संक्रमण होने का खतरा अधिक बन जाता हैं। खसरे का भले ही ठोस इलाज न हो, लेकिन वैक्सीनेशन से बचा जा सकता है। इसलिए वैक्सीन जरूर लें। अगर खसरे से संक्रमित हैं तो डॉक्टर 24 घंटे के अंतराल पर विटामिन-ए वैक्सीन की दो डोज देते हैं, ताकि विटामिन-ए का स्तर बना रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका