न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बहुत फायदेमंद हैं सुबह बासी मुंह पानी पीना, इस तरह पहुंचाते हैं शरीर को लाभ

सेहतमंद रहने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। अच्छे खानपान से लेकर एक्सरसाइज करने तक हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठकर सिर्फ बासी मुंह पानी पीने से भी आपकी सेहत बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 12:51:32

बहुत फायदेमंद हैं सुबह बासी मुंह पानी पीना, इस तरह पहुंचाते हैं शरीर को लाभ

सेहतमंद रहने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। अच्छे खानपान से लेकर एक्सरसाइज करने तक हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठकर सिर्फ बासी मुंह पानी पीने से भी आपकी सेहत बन सकती हैं। जी हां, सुबह मुंह में मौजूद सलाइवा यानी लार पेट में पहुंचकर हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करती हैं। ऐसे में दांतों को ब्रश करने से पहले पानी पीने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे ये शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

शरीर को एक्टिव रखे

सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने के फायदे की सूची में एक शरीर को एक्टिव रखना भी है। रिसर्च में पाया गया है कि पर्याप्त मात्रा में पिया गया पानी न सिर्फ शरीर को एक्टिव, बल्कि ऊर्जावान भी बनाए रखता है। आप जब रात में अपनी पूरी नींद लेते हैं तब लगातार 7 से 8 घंटे तक शरीर में पहले से जमा पानी का उपयोग किया जाता है। जिससे आपके सुबह उठने तक शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए सुबह उठते ही पानी पी कर आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जिससे आपके शरीर को त्वरित ताकत और ऊर्जा प्राप्त हो सकती है।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालें

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बासी मुंह पानी पीना आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि रोजाना सुबह जो लोग गुनगुने पानी का सेवन करते हैं उनके शरीर में लार एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

मस्तिष्क तेजी से करता है काम

हमारे शरीर की तरह ही मस्तिष्क में भी पानी की 70 प्रतिशत मात्रा होती है। इसलिए मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम करने के लिए इसे हाइड्रेट रखना बहुत ही आवश्यक है। यदि आपका सही हाइड्रेट नहीं रहता है तो मस्तिष्क को काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जिससे अपकी मनोदशा में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप भी मानसिक तनाव, कमजोरी को दूर करने और मस्तिष्क प्रदर्शन को बढ़ाना चाहते हैं सुबह के समय बासी मुंह पानी पीने की आदत बनाएं।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

किडनी को रखे तंदुरुस्त

बासी मुंह पानी पीने से किडनी को स्वस्थ बनाया जा सकता है।यह घरेलू उपाय किडनी को साफ करने में मदद करता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही अगर आपको किडनी स्टोन है, तो उससे भी छुटकारा पाया जा सकता है।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

वजन कम करने में उपयोगी
वजन को कम करने में भी बासी मुंह पानी पीना बेहद उपयोगी है। ऐसा करने से न केवल मेटाबॉलिक रेट बढ़ सकता है बल्कि इससे कैलोरी को भी बर्न किया जा सकता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि वजन को नियंत्रित करने में खाली पेट पानी पीना बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार

मेटाबॉलिज्म को तंदुरुस्त बनाने में भी बासी मुंह पानी पीने आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि जो लोग सुबह उठकर पानी पीते हैं और जिन लोगों के पेट में लार पहुंच जाता है, उससे मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही शारीरिक प्रतिक्रियाएं विशेष रूप से अपना काम सही से करती हैं।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

यूरिन इंफेक्शन होता हैं दूर

सुबह खाली पेट पिया जाने वाला पानी, रातभर शरीर में बने हानिकारक तत्वों को एक ही बार में पेशाब के जरिए निकालने का काम करता है, इसके साथ ही समय-समय पर भरपूर मात्र में पानी पीते रहने पर, पेशाब में जलन, यूरिन इंफेक्शन एवं अन्य समस्याएं समाप्त हो जाती है।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

बालों के लिए अच्छा

बालों के लिए भी बासी मुंह पानी पीना बेहद उपयोगी है। बता दें कि ऐसा करने से न केवल जड़ों तक उर्जा प्रदान होती है बल्कि बालों को मजबूती और बाल सक्रिय भी बनते हैं। ऐसे में यदि आप बालों का विकास चाहते हैं तो खाली पेट सुबह उठकर बासी मुंह पानी पिएं।

drinking stale mouth water,drinking stale mouth water in morning,water benefits,water benefits for health,health benefits of drinking stale mouth water,Health,healthy living,Health tips

त्वचा के लिए उपयोगी

त्वचा की कई समस्या को दूर करने में सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीना बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। बता दें कि विषाक्त पदार्थों के बाहर निकलने से मुहांसों की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त बन सकती है। ऐसे में चेहरे पर चमक आना स्वभाविक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन