न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम खाने के बाद गलती से भी न फेंकना गुठली, कोलेस्ट्रॉल-हृदय रोगों जैसी ये गंभीर बीमारियां होंगी दूर

गर्मियों का मौसम जारी है और गर्मियों का खास फल है आम। इस स्वादिष्ट फल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आम की कई किस्में आती हैं, साथ ही आम का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक आदि के रूप में भी किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 5:38:15

आम खाने के बाद गलती से भी न फेंकना गुठली, कोलेस्ट्रॉल-हृदय रोगों जैसी ये गंभीर बीमारियां होंगी दूर

गर्मियों का मौसम जारी है और गर्मियों का खास फल है आम। इस स्वादिष्ट फल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आम की कई किस्में आती हैं, साथ ही आम का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक आदि के रूप में भी किया जाता है। आम टेस्टी तो होता ही है साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम ही नहीं बल्कि इसकी गुठली भी सेहत के लिए कई तरीके से लाभदायक है।

अगर आप आम खाकर गुठली फेंकने की गलती कर रहे हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आम की तरह इसकी गुठली में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें कोलेस्ट्रॉल, डायरिया और दिल से जुड़े रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। चलिए जानते हैं सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आम की गुठली कितनी कारगर है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

दस्त को ठीक करेगी आम की गुठली

आम की गुठली या गुठली का चूर्ण के सेवन से आप दस्त की समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। चूर्ण तैयार करने के लिए आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखा लें और उसे पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। आप इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप एक बार में 1 ग्राम से ज्यादा पाउडर का सेवन न करें।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक

आम की गुठली ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। आम की गुठली के पाउडर का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है आम की गुठली

हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए आम की गुठली का सेवन फायदेमंद साबित होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और आम की गिरी का पाउडर खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए पाउडर का सेवन बहुत कम मात्रा (1 ग्राम) में करें।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

पाचन को मिलता है बढ़ावा

एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए आम की गुठली का पाउडर फायदेमंद साबित होता है। आम की गुठली फिनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है। एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण पाउडर का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

स्कर्वी का करता है इलाज

विटामिन सी से भरपूर, आम की गिरी का पाउडर स्कर्वी रोगियों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। आपको बस इतना करना है कि एक भाग आम की गिरी के पाउडर में दो भाग गुड़ और चूना मिलाकर उसका सेवन करें। आप आमतौर पर विटामिन सी की अपनी दैनिक खुराक को पूरा करने के लिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

बाल होते है काले

गंजापन और सफेद बालों की परेशानी एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में आपको आम की करीब 10 गुठलियों को सुखाना होगा। इसके बाद इन्हें कूटकर छान लें और इसे नारियल के तेल में पका लें। इस मिश्रण को एक महीने तक लगाने से बाल काले होते हैं। साथ ही गंजेपन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

खत्म होंगे जुएं

आम की गुठली सिर के जुएं खत्म करने के लिए भी बेहद कारगर है। इसके लिए आपको गुठली को सुखाकर इसे पीसकर पाउडर बनाना होगा। इसे नींबू के रस में मिलाकर सिर में लगाने से जुएं की समस्या खत्म होती है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात

आम की गुठली हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से भी निजात दिला जा सकती है। इसके साथ ही दिल की बीमारी की समस्या को भी इससे दूर किया जा सकता है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

वजन को घटाने में सहायक

आम के बीजों में डायट्री फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को घटाने में मददगार होता है। अगर आप अपने नियमित रूप से आम की गुठलियों का पाउडर या अर्क का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन कम हो सकता है।

mango seeds,mango seeds health benefits,mango health benefits,healthy food,healthy food to eat,Health,health news

त्वचा की परेशानी को करे दूर

आम के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करने से स्किन पर मुंहासों को दूर किया जा सकता है। स्टडी के अनुसार, आम की गुठलियों के तेल में एंटी-पिंपल्स गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन से मुंहासों और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद

Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा

सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है

'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद

43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका

महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ

पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें

Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया

14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा