न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़े? यहां जानें Concentration पावर मजबूत करने के असरदार तरीके

बच्चों की एकाग्रता और फोकस बढ़ाने के आसान व असरदार तरीके जानें। सही माहौल, दिनचर्या, माइंड गेम्स और पैरेंटिंग टिप्स से कैसे बढ़े Concentration पावर, पढ़ें पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 4:30:08

बच्चों की एकाग्रता कैसे बढ़े? यहां जानें Concentration पावर मजबूत करने के असरदार तरीके

आज वसंत पंचमी है, वह दिन जब प्रकृति खुद पीले रंग की चादर ओढ़ लेती है—पीले फूल, पीला तिलक और चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार। पीला रंग केवल परंपरा का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके पीछे विज्ञान भी छिपा है।

न्यूरोसाइंस के अनुसार पीला रंग मस्तिष्क के अलर्ट सेंटर को सक्रिय करता है। रिसर्च बताती है कि येलो वेवलेंथ देखने से ब्रेन में डोपामाइन का स्तर बढ़ता है और फोकस से जुड़े न्यूरल सिग्नल तेज हो जाते हैं। यही कारण है कि हल्के पीले रंग का वातावरण बच्चों को पढ़ाई में ज्यादा एकाग्र रहने में मदद करता है।

वसंत पंचमी के दिन किताबें मां सरस्वती के चरणों में रखी जाती हैं और प्रार्थना होती है—“मां, इस बार अच्छे नंबर दिला देना।” आज इस प्रार्थना का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। घर-घर में सिलेबस दोहराया जा रहा है और एक ही आवाज गूंजती है—“पढ़ाई करो, मोबाइल छोड़ो, ध्यान क्यों नहीं लगता?”

लेकिन आज सवाल सिर्फ बच्चों से नहीं, माता-पिता से भी है। क्या केवल बार-बार टोकना ही सही परवरिश है, या पढ़ाई के लिए सही माहौल बनाना भी उतना ही जरूरी है? अगर बच्चों से मोबाइल दूर रखने की उम्मीद है, तो मम्मी-पापा को भी फोन से दूरी बनानी होगी। अगर बच्चा टीवी न देखे, तो बड़ों को भी यह त्याग करना होगा।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बच्चा किताबों से कम और माहौल से ज्यादा भटकता है। घर में शोर, तनाव, गुस्सा और नकारात्मकता जितनी कम होगी, बच्चे का फोकस उतना बेहतर होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बच्चे औसतन करीब 7 घंटे मोबाइल और इंटरनेट पर बिताते हैं। ऐसे में अगर घर का वातावरण भी अस्थिर हो, तो पढ़ाई में ध्यान लगना और मुश्किल हो जाता है। पहले के समय को याद करें—जब घर में किसी एक का एग्जाम होता था, तो मानो पूरे परिवार का एग्जाम चल रहा हो। टीवी बंद, संगीत बंद, यहां तक कि ऊंची आवाज में बात भी नहीं होती थी।

आज समय बदल गया है, लेकिन सीख वही है—पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाना ही मां सरस्वती का सच्चा आशीर्वाद है।

बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपाय

1. तय और संतुलित दिनचर्या


अनुशासन बच्चों के फोकस की नींव है। जब उन्हें पता होता है कि किस समय क्या करना है, तो दिमाग उसी हिसाब से खुद को तैयार कर लेता है। सोने-जागने, पढ़ने और खेलने का एक निश्चित समय तय करें। 8–10 घंटे की पूरी नींद जरूरी है, क्योंकि थकान सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन होती है।

2. डिस्ट्रैक्शन से दूरी

एकाग्रता के लिए शांत वातावरण बेहद जरूरी है। पढ़ाई के दौरान टीवी, तेज आवाज या अनावश्यक शोर न हो। मोबाइल फोन और टैबलेट को स्टडी टाइम में दूर रखें। स्टडी टेबल साफ-सुथरी और व्यवस्थित होगी, तो दिमाग भी ज्यादा फोकस करेगा।

3. माइंड गेम्स से बढ़ाएं फोकस

खेल के जरिए एकाग्रता बढ़ाना सबसे आसान और मजेदार तरीका है। पहेलियां, सुडोकू, शतरंज, ‘स्पॉट द डिफरेंस’ और मेमोरी कार्ड गेम्स बच्चों की ध्यान क्षमता और याददाश्त दोनों को मजबूत करते हैं।

4. बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटें

बड़ा चैप्टर या लंबा प्रोजेक्ट बच्चों को घबरा सकता है। काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दें, ताकि लक्ष्य आसान लगे। हर छोटा टास्क पूरा होने पर तारीफ या शाबाशी दें—यह मोटिवेशन को कई गुना बढ़ा देता है।

याद रखिए, बच्चों की एकाग्रता सिर्फ उनकी जिम्मेदारी नहीं है। सही माहौल, सही आदतें और थोड़ा सा धैर्य—यही वह मंत्र है, जो पढ़ाई में फोकस और सफलता दोनों दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?