न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस में इस तरह रखें अपनी आदतें, अच्छी बनी रहेगी सेहत

ऐसे में जरूरी है कि ऑफिस में काम करने के साथ ही अपने लिए भी थोड़ा वक्त निकालें और सही आदतों पर ध्यान दें। तो आइए जानते हैं ऑफिस में हेल्दी रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 4:48:59

ऑफिस में इस तरह रखें अपनी आदतें, अच्छी बनी रहेगी सेहत

ऑफिस कई लोगों के दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जहां वे अपने पूरे दिन का ज्यादातार एक्टिव टाइम गुजारते है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता हैं कि ऑफिस में काम के दौरान आपकी आदतें सही हो ताकि सेहत पर बुरा प्रभाव ना पड़े। जी हां, कई लोगों को ऑफिस में अपने काम के चलते भोजन करने की सुध-बुध तक नहीं रहती हैं और कई लोग तो अपनी कुर्सी से हिलते तक नहीं हैं। ऐसे में इन गलत आदतों का प्रभाव आपकी सेहत पर देखने को मिलता हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऑफिस में काम करने के साथ ही अपने लिए भी थोड़ा वक्त निकालें और सही आदतों पर ध्यान दें। तो आइए जानते हैं ऑफिस में हेल्दी रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

डेस्क पर स्नैकिंग ना करें

कई बार लोग ऑफिस में काम करते हुए इतना बिजी हो जाते हैं कि उनके पास खाने का समय नहीं होता है। ऐसे में जब उन्हें भूख लगती है तो वह मंचिंग करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि वह डेस्क पर ही स्नैकिंग करते हैं। यह अनहेल्दी स्नैकिंग उन्हें पोषक तत्व को प्रदान नहीं करती हैं, बस उनका कैलोरी काउंट ही बढ़ जाता है। जिससे धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

समय पर करें लंच

यह हम सभी में एक कॉमन हैबिट होती है। जब हम ऑफिस में काम कर रहे होते हैं और ऐसे में मन में यह विचार आता है कि पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लें। जिसके कारण उनके लंच का कोई टाइम नहीं होता है। इतना ही नहीं, ऑफिस में दो मील्स के बीच एक लंबा गैप हो जाता है। जिससे व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और ऐसे में उनके द्वारा खाया गया भोजन एनर्जी में बदलने की जगह फैट में स्टोर हो जाता है। अंततः उनका वजन बढ़ने लगता है।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

लाइटिंग का खास ध्यान रखें

काम के दौरान लाइटिंग की व्यवस्था सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके आंखों की सेहत सही रहती हैं। इसके अलावा लाइटिंग का आपके मन पर भी गहरा असर होता है, इसलिए कोशिश करें कि अपने आस पास ब्राइट लाइटिंग रखें।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

खुद को रखें हाइड्रेटेड

शरीर की सभी कोशिकाओं, टिशू, अंगों को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। प्रतिदिन 8 गिलास पानी जरूर पिएं। हालांकि, आपको उतना पानी तो जरूर पीना चाहिए, जिससे आप प्रत्येक 2 से 4 घंटे के अंतराल में पेशाब करने जाएं और इसका रंग भी हल्का हो। अगर आप काम करते समय सामने पानी का बोतल रखेंगे, तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पी सकते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहेगा। ये आपके मूड को जहां बेहतर बनाएगा, वहीं ये मेटाबोलिज्म को ठीक रखेगा।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

घंटों तक सीट पर बैठे ना रहें

ऑफिस में हम सभी अपने दिन का एक लंबा वक्त बिताते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप एक ही सीट से चिपककर बैठ जाएं। कुछ लोगों का काम ऐसा होता है कि वह अपनी सीट छोड़कर नहीं जा सकते हैं। लेकिन एक ही सीट पर लंबे समय तक बैठे रहने से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए, आप बीच-बीच में अपनी सीट से उठ जाएं और थोड़ा इधर-उधर टहलें। अगर आप सीट छोड़कर नहीं जा सकते हैं तो ऐसे में कुर्सी पर बैठकर ही कुछ एक्सरसाइज करें।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

स्ट्रेस में ना रहें

यदि आप सारा दिन किसी ना किसी बात को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं, तो इससे मेंटल हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जब आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, तो इसका सीधा असर संपूर्ण शारीरिक सेहत पर पड़ने लगता है, जो कई रोगों को जन्म दे सकता है। ऐसे में तनाव, एंग्जायटी जैसी समस्याओं से खुद को बचाकर रखें।

keep your habits like this in the office,health will remain good,Health,healthy living

ऑफिस के बीच में ही धूप और ताजी हवा लें

ऑफिस का एसी वाले माहौल में लगातार काम करने का शरीर को नुकसान भी होता है। ऐसे में आपको काम के बीच में फ्रेश हवा और धूप लेने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही काम करते समय खिड़कियों को खुला रखकर कुछ ताजी हवा लें। इस तरह आप कई तरह के इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। इसके अलावा ये लगातार काम करने से आंखों को हाने वाली थकान को भी कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत