न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2022: जंक फूड से बनाए दूरी, मोटापे के साथ-साथ लीवर कैंसर का भी खतरा

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर खून में से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। यह एंजाइम और पित्त का निर्माण भी करता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। दुनिया भर में लिवर कैंसर की वजह से सबसे ज्यादा मौत होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 10:52:20

World Cancer Day 2022: जंक फूड से बनाए दूरी, मोटापे के साथ-साथ लीवर कैंसर का भी खतरा

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर खून में से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। यह एंजाइम और पित्त का निर्माण भी करता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। दुनिया भर में लिवर कैंसर की वजह से सबसे ज्यादा मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी अन्य तरह के कैंसर से होने वाली मौतों में लिवर कैंसर तीसरा सबसे बड़ा कारण है। वैसे तो लिवर कैंसर के पीछे कई वजहें हो सकती है लेकिन गलत खानपान की वजह से ये बीमारी तेजी से बढ़ रही है। आमतौर पर इसकी शुरुआत बहुत ज्यादा जंक फूड की वजह से होती है। आजकल जंक फूड लोगों के लाइफस्टाइल का एक नियमित हिस्सा बन गया है। ये सभी फास्ट फूड न केवल मोटापे बढ़ाते हैं बल्कि आपके लीवर को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सिरोसिस हो सकता है और लीवर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

junk food,liver,liver care tips,healthy liver,liver cancer,fatty liver,liver health,junk food problem,fat,body fat

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंक फूड का मतलब है कि आप जो कुछ खा रहे हैं वो ठीक से पकाया नहीं गया है। या फिर इसमें हाइड्रोकार्बन है। इसमें कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जो कार्सिनोजेनिक यानी कैंसरकारक पदार्थ होते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमारी आंत में अच्छे और खराब दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। ज्यादा जंक फूड का सेवन खराब बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और इसकी वजह से कैंसर भी हो सकता है।

डॉक्टर्स का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा कैलोरी वाले फूड, हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड, सोडा ड्रिंक्स और एक्सरसाइज की कमी से लोगों को लिवर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी रूप में जंक फूड लेने से बचना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ज्यादा प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फैट वाली हेल्दी चीजें लेनी चाहिए। इसके अलावा अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को हमेशा ठीक रखने की कोशिश करें। खाने की खराब आदतें, खासतौर से फैट और शुगर से भरपूर आहार फैटी लीवर को बढ़ावा देता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म खराब होता है, उनमें ये ट्यूमर में बदल सकता है।

junk food,liver,liver care tips,healthy liver,liver cancer,fatty liver,liver health,junk food problem,fat,body fat

लीवर कैंसर के लक्षण (Liver Cancer symptoms)

- वजन घटना, पेशाब करने के दौरान दर्द होना।
- भूख न लगना, उल्टी होना, बुखार, बढ़े हुए स्प्लीन, पेट में सूजन आदि।
- कम खाने से ही बहुत अधिक पेट भरा होने का अहसास होना।
- पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या सूजन की शिकायत होना।
- त्वचा और आंखें पीली होना, जिसे जॉन्डिस भी कहते हैं।

आपको बता दे, हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World cancer day 2022) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन