न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

जलजीरा हमारे देश में बहुतायत में पिया जाने वाला पसंदीदा देसी ड्रिंक में से एक है। इसके खट्टे मीठे स्‍वाद के वजह से लोग इसे बहुत चाव से पीना पसंद करते है। इसे पीने के बाद ही आप खुद को बहुत ही ज्‍यादा तरोताजा महसूस करने लगते है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 8:58:51

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

गर्मी के मौसम में झटपट तैयार होने वाला चटपटा पेय 'जलजीरा' उत्तर भारत का बहुत पॉपुलर ड्रिंक है। बर्फ, नींबू और मसालों से बना जलजीरा ड्रिंक पेट को ठंडा तो रखता ही है, साथ ही पाचन और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। वैसे तो जलजीरा शब्द दो शब्दों जल+जीरा से बना है। लेकिन इस ड्रिंक को बनाने में जीरा के अलावा कई तरह के भारतीय मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए इस जलजीरा ड्रिंक को रेगुलर पीने से पेट से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं और लू यानी हीटस्ट्रोक से बचाव रहता है।

जलजीरा हमारे देश में बहुतायत में पिया जाने वाला पसंदीदा देसी ड्रिंक में से एक है। इसके खट्टे मीठे स्‍वाद के वजह से लोग इसे बहुत चाव से पीना पसंद करते है। इसे पीने के बाद ही आप खुद को बहुत ही ज्‍यादा तरोताजा महसूस करने लगते है। इसका खट्टा मीठा टेस्‍ट पीने में जितना टेस्‍टी लगता है उतना ही ये स्‍वास्‍थय के लिए भी हेल्‍दी होता है। जल जीरे में काला नमक, अदरक, नींबू, पुदीना, आमचूर पाउडर आदि इसके टेस्ट को शानदार बनाते हैं। इसे पीने के कई स्वास्थ्य लाभ है। जैसे गर्मी के दिनों में ये आपको लू से बचाता है और ये आपके वजन को बढ़ने से रोकता है औरपाचन तन्त्र को दुरुस्‍त रखता है।

आयुर्वेद में जीरा का पानी पीने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है, विशेषरूप से सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जीरा में पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी उपलब्धता होती है, जो आपके शरीर को निरंतर कार्य करते रहने में काफी मदद कर सकती है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

डिहाइड्रेशन करें दूर

गर्मी के दिनों में पानी की कमी से डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में जलजीरा पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इस्तेमाल किया गया काला नमक आँतो की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। यह सीने में जलन से राहत दिलाता है। गर्मी के दिनों में इसे पीने से यह लू लगने से भी बचाव करता है। इससे शरीर और दिमाग़ दोनो को ठंडक मिलती है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

पाचन के लिए अच्छा

जलजीरा में काला नमक होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। यह सीने की जलन में मदद करता है, आंत्र गैस से मुक्ति और शरीर को रिहाइड्रेट करता है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

गर्भवती महिलाओं के लिए

जल जीरा में एसिडिटी की समस्‍या, कब्‍ज आदि के उपचार में सहायक होता है जिससे अक्सर गर्भवती महिलाएं परेशान रहती है। इसके अलावा यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्‍छा है, जिन्‍हें सुबह के समय उल्‍टी महसूस होती है इस उन महिलाओं को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

मासिक धर्म में दे राहत

बहुत सी लड़कियों को मासिक धर्म के समय पेट में तेज दर्द होता है। यदि किसी को भी यह समस्या है तो दिन में कई बार जलजीरे का सेवन करें। यह पेट दर्द से आराम दिलाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य पेट दर्द में भी यह फयदेमंद है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

एनीमिया के लिए

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लग जाती है। जलजीरे में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में लौह तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए जो लोग नियमित जलजीरे का सेवन करते है उनके शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

गैस की समस्या से छुटकारा

जलजीरे का पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है। गैस की समस्या से निजाद पाने के लिए इसे धीरे धीरे पिएं जब तक पेट की गैस पूरी तरह बाहर ना निकल जाएं। इसके अलावा यदि किसी को कब्ज की समस्या हो तो वो भी इससे दूर हो जाती है। इसका सेवन दिन में दो बार करने से पेट में हल्का महसूस होने लगता है। अदरक की सामग्री के साथ, यह मतली और चक्कर आने का इलाज करता है। यह पेट के ऐंठन, उल्टी, गठिया और कई अन्य विकारों के उपचार में भी मदद करता है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

वजन घटाने में सहायक

वजन को घटाने में इसका अहम् रोल होता है। यह मोटापे को नियंत्रण में करता है और पाचन तंत्र को संतुलित करता है। जो लोग शरीर की चर्बी से परेशान हैं उन लोगों के लिए जलजीरा पीना स्वस्थ्य लाभ है। यह शरीर के मोटापे को कम करता है और शरीर को चुस्त और तंदुरस्त करता है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

विटामिन सी की कमी में सुधार

गर्मियों अधिकतर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है जिसके लिए जलजीरे का पानी सबसे अच्छा होता है। इसमें डाले जाना आला सूखे आम के पाउडर में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधर करने में मदद करता है। शरीर को काफी लचीलापन और तंदुरस्त रखता है। विटामिनसी हमारे शरीर की त्वचा को निखारने में मदद करता है, त्वचा से समन्धित रोगों से बचाता हैं।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

मितली में लाभकारी

अगर आपको मितली आती हैं तो इसके लिए जलजीरे का पानी काफी लाभदायक होता है। ज्यादातर गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली परेशानी जैसे उलटी आना बहुत कष्टदायक होता है इस दौरान अगर आप जलजीरे का सेवन करें तो काफी असरदार माना जाता है।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार

जीरे का पानी कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिजों में समृद्ध होता है जो त्वचा की सेहत को सुधारने में काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जीरे के पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई भी होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायक है। नियमित रूप से एक गिलास जीरा पानी पीने से आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियां भी कम हो सकती हैं।

कई बीमारियों का इलाज है जलजीरा का पानी, जानें किस तरह मिलता है फायदा

इम्युनिटी पावर को मिलती है मजबूती

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखने के लिए जीरा का पानी पीना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। जीरा आयरन और डाइट्री फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इम्युनिटी को मजबूती देने में सहायक है। यह बीमारियों से लड़ता है और आपके बीमार पड़ने की आशंका को कम करता है। चूंकि जीरा का पानी पाचन के लिए बेहतर माना जाता है, जिससे भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। इम्युनिटी पावर के लिए तमाम पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह