न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए फायदेमंद होता है गुड खाना, फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हमें आहार संबंधी आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत होती है, क्योंकि अच्छी डाइट हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 11:03:31

सेहत के लिए फायदेमंद होता है गुड खाना, फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हमें आहार संबंधी आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत होती है, क्योंकि अच्छी डाइट हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती हैं, लेकिन उनको मौसम के अनुसार ही खाए जाए तो बेहतर होता है। ऐसी ही एक चीज का नाम है गुड़। यह खाने में जितना स्वादभरा, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। गुड को लेकर कहा जाता है कि इसे गर्मी के दिनों में नहीं खाना चाहिए। दरअसल गर्मियों में खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़ का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। गुड़ का अधिक सेवन पाचन को धीमा कर सकता है। ऐसा नहीं है गर्मियों में गुड़ का सेवन करने से शरीर को नुकसान ही होता है, ऐसा नहीं है इसके कुछ फायदे भी होते हैं।

आज हम अपने पाठकों को गर्मी में गुड़ खाने के फायदों के साथ-साथ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को नुकसान

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

बढ़ सकता वजन

नेचुरल मिठाई के नाम से पहचाना जाने वाला गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ बॉडी को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में भी मदद करता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग गुड़ का सेवन करते हैं। बेशक गुड़ खाने के कई फायदे हों, लेकिन इसके नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल 100 ग्राम गुड़ में करीब 385 कैलोरी पाई जाती है। साथ ही गुड़ कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। ऐसे में डायटिंग करने वाले लोगों को गुड़ खाने से बचना चाहिए। हालांकि कम मात्रा में गुड़ खाने से अधिक असर नहीं पड़ता है।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

नाक से खून आना

सर्दियों में गुड़ खाना जितना फायदेमंद, गर्मियों में उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में गुड़ के सेवन से नकसीर फूटने का भी खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए नाक से खून निकलने की शिकायत बढ़ जाती है। इसी वजह है एक्सपर्ट गर्मियों में गुड़ ना खाने की सलाह देते हैं।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

ब्लड शुगर की समस्या

चीनी के मुकाबले गुड़ अधिक मीठा होता है। ऐसे में यदि गुड़ का सेवन ज्यादा किया जाए, तो ब्लड शुगर की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, गुड़ का सेवन करने से ब्लड शुगर को बढ़ावा मिलता है। इसको खाने से रातों-रात आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज गर्मियों में गुड़ के सेवन से बचें।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

गठिया में नुकसानदायक

गर्मियों में गुड़ का अधिक सेवन करने से गठिया का दर्द बढ़ सकता है। दरअसल, गुड़ पूरी तरह शुद्ध नहीं होता है। इसमें काफी मात्रा में सुक्रोज पाया जाता है, इसलिए गठिया के मरीजों को खासकर गर्मियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सुक्रोज आपके शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड में दिक्कत करता है, जिससे शरीर में जलन और सूजन की शिकायत हो जाती है।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

आंतों के लिए घातक

गुड़ का अधिक सेवन करने से आंतों को भी नुकसान हो सकता है। इससे आंतों में कीड़े होने की आशंका बढ़ जाती है। दरअसल, गुड़ ज्‍यादातर गांवों में तैयार किया जाता है, जहां इसे बनाते समय इसकी शुद्धता पर कम ध्‍यान दे पाते हैं। इस स्थिति में इनमें छोटे जीव रह जाते हैं, जो आपकी हेल्थ को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा कई बार गुड़ का गर्मियों में ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की परेशानी हो सकती है।

गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को फायदे

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

पेट की दिक्कत दूर

अगर आपको कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने की समस्या रहती है, तो गुड़ आपके लिए बहुत ही गुणकारी साबित हो सकता है। आप गर्मियों में भी आसानी से गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है। वहीं ये सभी समस्याएं दूर होती हैं।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

गले की खराश में आराम

कुछ लोगों को गर्मियों में भी गले में खराश की शिकायत रहती है। ऐसे में आप तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर गुड़ उसमें मिलाकर खाएं। इसे एक चम्मच दिन में तीन बार लें। इससे आपके गले की खराश जल्द ही ठीक हो जाएगी।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

पीरियड दर्द से राहत

आपको बता दें, गुड़ पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और पेट की ऐंठन को दूर करने में काफी मददगार होता है। जब भी आप पीरियड में हों, थोड़ा-सा दूध गर्म करें और उसमें गुड़ मिलाकर पिएं। इस तरह आप पीरियड्स के दौरान दिन में दो बार एक कप पिएं। इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

खून की कमी दूर करे

गर्मी में गुड़ खाने से आप खून की कमी पूरी कर सकते हैं। गुड़ में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है, इसके नियमित सेवन से आयरन पर्याप्त मिलता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अगर आपको एनीमिया है, तो गर्मी में भी गुड़ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

इम्युनिटी बढ़ाए

मौसम कोई भी हो, बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो सर्दी-जुकाम सर्दियों में अधिक होता है, लेकिन कुछ लोगों में गर्मियों में भी इसकी समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

jaggery ke fayde,gud khane ke fayde,health benefits of jaggery in hindi,gud ke labh,jaggery ke swasthya laabh,gud ke fayde khane ke,jaggery benefits in hindi,gud khane ke poshtik gun,गुड़ के खास फायदे

बॉडी डिटॉक्स करे

गुड़ बॉडी डिटॉक्स करने में भी कारगर माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गुड़ एक क्लींजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। इसलिए आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कुछ दिनों तक गुड का पानी पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती