न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी कर रही है परेशान? इन पौष्टिक सीड्स से मिलेगा जबरदस्त फायदा

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी मां और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जानिए कद्दू, तिल और सूरजमुखी के बीज कैसे गर्भावस्था में आयरन की कमी दूर करने में मदद करते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 3:00:47

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी कर रही है परेशान? इन पौष्टिक सीड्स से मिलेगा जबरदस्त फायदा

आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी खनिज है, खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह न सिर्फ मां के शरीर में खून की कमी को रोकने में मदद करता है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के समुचित विकास के लिए भी आवश्यक होता है। प्रेग्नेंसी के समय मां के शरीर में जितने अधिक जरूरी पोषक तत्व होंगे, उतना ही बेहतर पोषण बच्चे को मिल पाएगा। अगर इस दौरान आयरन का स्तर कम हो जाए, तो महिला को अत्यधिक थकान, कमजोरी और कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आयरन की कमी से शिशु के विकास पर असर

गर्भावस्था में आयरन की कमी केवल मां तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका सीधा असर भ्रूण के विकास पर भी पड़ता है। आयरन की कमी होने पर बच्चे का सही तरह से विकास नहीं हो पाता। इतना ही नहीं, जन्म के बाद भी बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि प्रसव के समय मां में आयरन की कमी हो, तो समय से पहले डिलीवरी या कम वजन वाले शिशु के जन्म का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बच्चे के मानसिक विकास में बाधा, और मां को डिलीवरी के दौरान अधिक रक्तस्राव जैसी समस्याओं का जोखिम भी रहता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार लिया जाए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बीजों के बारे में, जो इस कमी को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज पोषण का खजाना माने जाते हैं। इनमें आयरन के साथ-साथ मैग्नीशियम और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में इनका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और कमजोरी व थकान जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

तिल के बीज

प्रेग्नेंसी के दौरान तिल के बीजों का सेवन शिशु के विकास के लिए लाभकारी माना जाता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज जैसी आम समस्याओं से राहत मिल सकती है। तिल के बीज फोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जो गर्भ में बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। सही मात्रा और उचित तरीके से सेवन करने पर ये न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

तिल के बीजों के सेवन में सावधानी

हालांकि तिल के बीज फायदेमंद हैं, लेकिन गर्भावस्था की पहली तिमाही में इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान तिल खाने से स्पॉटिंग या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए तिल को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज भी गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होते हैं। सीमित मात्रा में और चिकित्सक की सलाह के अनुसार इनका सेवन करने से फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सकते हैं। ये बीज मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत