न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है दिल से जुड़ीं बीमारियां, ना करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। जब हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। लेकिन हृदय के साथ थोड़ी सी भी गड़बड़ी हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर देती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 8:50:14

मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है दिल से जुड़ीं बीमारियां, ना करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। जब हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। लेकिन हृदय के साथ थोड़ी सी भी गड़बड़ी हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर देती है। दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। दिल से जुड़ी कोई भी बीमारी तब शुरू होती है, जब खून की नसों में कोई समस्या होती है। लेकिन अधिकतर यह देखने को मिला हैं कि लोगों को दिल की बीमारी का पता ही नहीं चलता क्योंकि इसमें स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना चाहिए क्योंकि ये दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

छाती में जलन

यह दिल की बीमारी का सबसे आम लक्षण है। यदि आपकी दिल को रक्त पहुँचाने वाली धमनी में रुकावट है और आपको दिल का दौरा पड़ रहा है, तो आपको अपनी छाती में दर्द या जकड़न जैसा महसूस होता है। प्रत्येक व्यक्ति इसे अलग-अलग तरीक़े से महसूस करता है, जैसे किसी व्यक्ति को यह छाती पर किसी भारी वस्तु की उपस्थिति की तरह लगता है, वही किसी को छाती में तीव्र जलन अनुभव हो सकती है। ये बेचैनी आपको कुछ मिनटों तक महसूस हो सकती है और यह तब भी रहती है जब आप लेटे हों या जब आप चल रहे हों। अगर यह बेचैनी या दर्द कुछ क्षण के लिए है और दबाव के साथ बढ़ती है, तो ज़रूरी नहीं कि यह दिल से संबंधित हो। लेकिन कई बार दिल की बीमारी सीने में दर्द के बिना भी महिलाओं, बुजुर्गों और मधुमेह रोगियों में हो सकती है।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

सांस लेने में परेशानी

यह हार्ट फेल होने या कई बार आर्टरियों में ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। शुरुआत में मरीज थकान होने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत करने लगता है। अग्रिम चरणों में आराम करते हुए भी मरीज को ऐसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसा हृदय की मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से होता है जिसे कार्डियोमायोपैथी के नाम से जाना जाता है।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

हाई ब्लड प्रेशर

इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में कॉमन हो गई है। 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के बाद इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। आप अपने पैरेंट्स का हर हफ्ते या 15 दिनों के अंदर डिजिटल ब्लड प्रेशर मापने वाली मशीन की मदद से ब्लड प्रेशर चैक कर सकते हैं। यदि आपके माता-पिता उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो आपको नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। अनियंत्रित उच्च रक्तचाप आपके दिल को कठोर बना सकता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

चक्कर आना

वैसे तो डिहाइड्रेशन की वजह से भी चक्कर आ जाते हैं। लेकिन यह अस्वस्थ हृदय का भी लक्षण हो सकता है। अगर आपको अचानक से चक्कर आते हैं, सांस लेने में तकलीफ होती है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। क्योंकि आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हमारा हृदय उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं होता है, जिस तरह से इसे करना चाहिए।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

पसीना आना

अगर आपको बिना कुछ काम किए पसीना आ रहा है तो मतलब आपको हार्ट अटैक आ सकता है या दिल कमजोर पड़ने लगा है। वहीं चलने के दौरान पिंडली में क्रैंपिंग महसूस हो तो इसे नजरअंदाज ना करें।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

शरीर के इन अंगों में दर्द

हार्ट से जुड़ी समस्या में आपको शरीर को कुछ अंगों में दर्द होना शुरू होता है। ऐसे में पहले ये दर्द सीने के बीचों-बीच वाले भाग से शुरू होता है जो धीरे-धीरे कंधे से होता हुआ आपकी पीठ तक पहुंच जाता है। इसके अलावा जब ये दर्द गले या फिर जबड़े तक पहुंच जाए तो समझ लें आप हार्ट अटैक के बहुत करीब पहुंच चुके हैं या फिर आपको हार्ट अटैक आ गया है।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

निचले अंगों में सूजन महसूस होना

जब आपका दिल ठीक ढंग से खून प्रवाहित नहीं कर पता तो टाँगो, टखनों और पैरो में सूजन आ जाती है। आपकी शिराओं में असामान्य रक्त प्रवाह की वजह से शरीर में सूजन भी आ सकती है। कई बार दिल की बीमारी आपके गुर्दों के काम को भी प्रभावित कर सकती है जिससे शरीर से अतिरिक्त पानी और सोडियम को हटाने के कार्य पर असर पड़ता है और आपके शरीर में सूजन भी आ सकती है।

signs of heart disease,symptoms of cardiovascular problems,warning signs of heart conditions,indications of cardiac issues,heart disease symptoms to watch for,early signs of heart ailments,cardiovascular disease indicators,red flags for heart problems,signs of poor heart health,recognizing heart disease symptoms

बहुत जल्दी थक जाना

अगर आप सीढ़ियां चढ़ने, चलने-फिरने या थोड़ा सा काम करने के बाद थक जाते हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। अत्यधिक थकावट, कमजोरी हृदय रोग का लक्षण हो सकता है, खासकर महिलाओं में। इसलिए अगर आप जल्दी थक जाती हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी