न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम में बदलाव के साथ ही घटने लगती हैं इम्यूनिटी, इन तरीकों से बढ़ाएं इसे

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जरूरी जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते है कि आप बहुत ही कम समय में इम्यूनिटी को कई गुना तेजी से कैसे बढ़ा सकते है।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 2:16:23

मौसम में बदलाव के साथ ही घटने लगती हैं इम्यूनिटी, इन तरीकों से बढ़ाएं इसे

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और देश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने लगी हैं। इस बदलाव का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता हैं। सर्दियों के दिनों में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती हैं जिसकी वजह से संक्रमण और बीमारियां तेजी से आपको अपना शिकार बना लेती हैं। इम्यूनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और जोड़ों के दर्द की समस्या सबसे आम हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जरूरी जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते है कि आप बहुत ही कम समय में इम्यूनिटी को कई गुना तेजी से कैसे बढ़ा सकते है।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

ताजी हवा में सांस लें

ताजी हवा हमें फ्रेश, तरोताजा करने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करती है। अकसर होम आइसोलेशन के दौरान भी कोरोना रोगियों को ताजी हवा में सांस लेने की सलाह दी जाती है, इसका कारण यही है कि इससे फेफड़े मजबूत बनते हैं। साथ ही रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

तुलसी का सेवन करना

खराब खानपान, पॉल्युशन, खराब लाइफस्टाइल, तरह-तरह के केमिकल, हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करते है। तुलसी इन सभी के खराब प्रभावों को शरीर से बाहर निकालने में काफी उपयोगी मानी जाती है। इसका लाभ उठाने के लिए रोजाना दो से तीन तुलसी के पत्तों को खाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो इसे चाय की तरह बनाकर भी पी सकते है। आप इसे सुबह शाम पीने के पानी में 2 से तीन बूंद मिलाकर पी सकते है आपके इम्यूनिटी बहुत ही मजबूत हो जाएगी।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

खुद को हाइड्रेटेड रखें

स्वस्थ या हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी आप खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए लिक्विड डाइट लें। अपनी डाइट में नारियल पानी, फ्रूट्स जूस, वेजिटेबल जूस और सूप को शामि करें। साथ ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

गिलोय का सेवन करें

अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बहुत तेजी से बढ़ाना चाहते है तो गिलोय को अपनी डाइट में शामिल करें। यह वायरस तथा बुखार से लडने के साथ साथ बालो का झडना, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ो में दर्द तथा लीवर को ठीक करने में बहुत ही सहायक होता है इसका इस्तेमाल आप तीन अलग अलग तरीकों से कर सकते है टैबलेट, जूस, तथा गिलोय का चूर्ण बनाकर कर। रोजाना खाना खाने के बाद एक से दो टेबलेट ले सकते है तथा जूस के लिए आप खाना खाने के पहले 15 से 20 मिलीलीटर पानी के साथ ले सकते है। इसके चूर्ण का का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते है

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

तनाव न लें

भले ही सबके तनाव के कारण अलग-अलग है, लेकिन आजकल हर कोई तनाव में हैं। तनाव हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं जो लोग अधिक तनाव लेते हैं, वे वायरस या किसी भी बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं। दरअसल, तनाव लेने पर स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल रिलीज होता है, इससे सफेद रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस, टेंशन फ्री रहें, हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

हल्दी वाला दूध पीएं

हल्दी एक ऐसी औषधि है जो आपके घरों में ही आसानी से मिल जाती है परन्तु इसका सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोगो को इसका अच्छा लाभ नहीं मिल पाता है हल्दी का इस्तेमाल आप रोजाना सोने से पहले एक ग्लास दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर तथा एक चुटकी कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ये भी बहुत अच्छी औषधि है। इसका इस्तेमाल आज पूरे दुनिया में अनेकों बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

लहसुन का सेवन करें

लहसुन हमारे शरीर में बैक्टीरिया तथा वायरस को नष्ट करने का काम करता है अगर सुबह में गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन आप कुछ दिन कर ले तो फिर आपके शरीर में थकान तथा अलश जैसी समस्या खतम हो जाती है तथा आपके इम्यूनिटी काफी बढ़ जाती है।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

एक्सरसाइज करना न भूलें

बेहतर इम्यूनिटी और हेल्दी शरीर के लिए जितना जरूरी खानपान होता है, उतना ही जरूरी व्यायाम भी है। आप जो खा रहे हैं, उसे पचाने के लिए फिजिकली एक्टिव भी रहना है। इसके लिए योग, प्राणायाम जरूर करें। योग करने से रक्त का संचार तेज होता है। इससे हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। योग शरीर और मन के बीच संतुलन को बेहतर बनाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

immunity starts decreasing with the change in weather,increase it in these ways,Health,healthy living

खाने में विटामिन-सी का रखें ध्यान

विटामिन-सी की भरपूर मात्र वाले फलों और सब्जियों का सेवन हमें इन बीमारियों के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है। उनका कहना है कि विटामिन-सी बदलते मौसम में कफ और फ्लू से लड़ने में बेहद कारगर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बदलते मौसम में फ्लू, बुखार और सर्दी जैसी समस्याओं से बचने के लिए विटामिन-सी की प्रचुर मात्र वाली चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका