न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते है वजन घटाना तो सफेद चावल की जगह खाए ये 4 चीजें, स्वाद और फिटनेस दोनों बने रहेंगे

वजन घटाने के लिए चावल की जगह ब्राउन राइस, क्विनोआ, मिलेट्स और फूलगोभी राइस जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं। ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य और फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 May 2025 6:08:33

चाहते है वजन घटाना तो सफेद चावल की जगह खाए ये 4 चीजें, स्वाद और फिटनेस दोनों बने रहेंगे

भारतीय भोजन में चावल का महत्व काफी ज्यादा है। दाल-चावल या सब्जी-चावल, ये दोनों ही स्वादिष्ट और संतुलित आहार का हिस्सा होते हैं। हालांकि, जब वजन घटाने की बात आती है, तो सफेद चावल को खाने में अक्सर संदेह किया जाता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है और यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसके अलावा, चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो वेट मैनेजमेंट में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ऐसे में चावल की जगह कुछ हेल्दी विकल्प हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, और साथ ही स्वाद और सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं चावल के हेल्दी विकल्प:

# ब्राउन राइस हैं फायदेमंद

ब्राउन राइस सफेद चावल से कहीं अधिक पौष्टिक होते हैं। इसमें अधिक फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है। यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता और शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करता है। ब्राउन राइस में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, और आयरन जैसे मिनरल्स भी होते हैं। वजन घटाने के लिए ब्राउन राइस बेहतरीन विकल्प है।

# सफेद चावल की जगह क्विनोआ

क्विनोआ एक सुपरफूड है, जो ग्लूटन-फ्री होता है और इसमें सभी इंपॉर्टेंट अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसे खाने के बाद आपको ज्यादा भूख नहीं लगती और कैलोरी कंट्रोल में रहती है। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है।

# चावल को मिलेट्स से करें रिप्लेस

मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे बाजरा, जौ, और रागी, ये सफेद चावल का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इन अनाजों को पचने में समय लगता है, जिससे भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

# फूलगोभी राइस भी है बेहतरीन विकल्प

यदि आप लो-कार्ब डाइट पर हैं, तो चावल की जगह फूलगोभी राइस को शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। फूलगोभी राइस में कम कैलोरी होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा भी होती है, जिससे पेट हल्का रहता है। इसे कद्दूकस करके चावल जैसा बनाया जाता है और ग्रेवी या सब्जी के साथ यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज